लोकसभा चुनाव- 2024 में राज्यसभा सांसदों को लड़ाने की तैयारी में बीजेपी, सिंधिया समेत ये एमपी उतर सकते हैं मैदान में

BP Shrivastava | Nov 28, 2023, 24:00 IST
Share
लोकसभा चुनाव- 2024 में राज्यसभा सांसदों को लड़ाने की तैयारी में बीजेपी, सिंधिया समेत ये एमपी उतर सकते हैं मैदान में
लोकसभा चुनाव- 2024 में राज्यसभा सांसदों को लड़ाने की तैयारी में बीजेपी, सिंधिया समेत ये एमपी उतर सकते हैं मैदान में

बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अपने राज्यसभा के सांसदों को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। इन राज्यसभा सांसदों में ज्योतिरादित्य सिंधिया, सुमेर सिंह सोलंकी और कविता पाटीदार के नाम संभावित हैं।

BHOPAL. बीजेपी ने मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों को मैदान में उतारने का नया प्रयोग किया है। इसी तर्ज पर अब बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव 2024 में अपने राज्यसभा के सांसदों को मैदान में उतारने पर विचार कर रही है। इन राज्यसभा सांसदों में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, राज्यसभा सदस्य सुमेर सिंह सोलंकी और कविता पाटीदार के नाम संभावितों हो सकते हैं।

लोकसभा चुनाव ने एमपी की 5 सीटें होंगी खाली

2024 के लोकसभा चुनाव से ठीक दो माह पहले मार्च में मध्यप्रदेश की पांच राज्यसभा सीटें खाली हो रही हैं। अभी इनमें से 4 बीजेपी और एक कांग्रेस की सीट है। विधानसभा चुनाव के नतीजे ही मार्च में होने वाले राज्यसभा सदस्यों के चुनाव का फैसला करेंगे। बीजेपी और कांग्रेस में से जिस पार्टी की विधानसभा में संख्या ज्यादा होगी, उसके उतने ही राज्यसभा सदस्य चुने जाएंगे। ऐसे में अगर विधानसभा चुनाव के परिणाम बीजेपी के आशानुरुप रहे, तो लोकसभा चुनाव में राज्यसभा के सांसदों को मौका मिल जाएगा।

सिंधिया-सोलंकी का कार्यकाल 2026 तक और कविता का 2028 तक

राज्यसभा में केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और सांसद सुमेर सिंह सोलंकी का कार्यकाल 2026 तक का है। जबकि कविता पाटीदार 2028 तक लोकसभा की सदस्य रहेंगी। ऐसे में सिंधिया को लोकसभा चुनाव मैदान में उतारा जाना तय माना जा रहा है। इसी तरह ओबीसी महिला के प्रतिनिधित्व बतौर कविता और अनुसूचित जनजाति कोटे से सोलंकी की चर्चा है। इसके अलावा राज्यसभा से रिटायर होने वाले नेता भी लोकसभा चुनाव के लिए अपनी दावेदारी कर सकते हैं या उन्हें पार्टी मौका दे सकती है।

Tags:
  • लोकसभा चुनाव 2024
  • Lok Sabha Elections 2024
  • Madhya Pradesh News
  • मध्यप्रदेश न्यूज
  • Jyotiraditya Scindia
  • ज्योतिरादित्य सिंधिया
  • Political News
  • BJP will field Rajya Sabha MPs in Lok Sabha elections
  • बीजेपी लोकसभा चुनाव में राज्यसभा सांसदों को उतारेगी
  • राजनीतिक न्यूज
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA