बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराने के लिए दिया आवेदन, जानें क्या है पूरा मामला
Sandeep Kumar | Sept 19, 2024, 21:02 IST
RAHUL
अमेरिकी यात्रा के दौरान दिए गए राहुल गांधी के बयान पर सियासी घमासान मचा हुआ है। केन्द्रीय मंत्री से लेकर BJP के आधा दर्जन नेता कड़ी आलोचना कर चुके हैं। अब प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने राहुल के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के लिए आवेदन दिया है।
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ( RAHUL GANDHI ) ने अपनी अमेरिकी यात्रा के दौरान जो बयान दिए थे उस पर घमासान मचा हुआ है। केन्द्रीय मंत्री रवनीत सिंह बिट्टू (Union Minister Ravneet Singh Bittu ) से लेकर बीजेपी के आधा दर्जन नेताओं ने राहुल गांधी पर आपत्तिजनक बयान दिए हैं। अब बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi ) पर दिए गए बयान के विरोध में FIR दर्ज कराने क्राइम ब्रांच थाने पहुंचे हैं। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा, मंत्री विश्वास सारंग, सह प्रभारी सतीश उपाध्याय, बीजेपी जिलाध्यक्ष सुमित पचौरी के साथ क्राइम ब्रांच पहुंचकर ADCP शैलेन्द्र सिंह चौहान ( Shailendra Singh Chauhan ) को राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज करने के लिए आवेदन दिया।
बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी का अपमान किया है। वीडी शर्मा ने कहा राहुल गांधी ने भारत के बाहर जाकर भारत के प्रधानमंत्री और सेना का अपमान किया है।
राहुल गांधी के खिलाफ FIR दर्ज कराने गए वीडी शर्मा के खिलाफ पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने निशाना साधा हैं । पटवारी ने अच्छा है वह हमारे पदचिन्हों पर चल रहे हैं, लेकिन उनको बताना पड़ेगा कि सत्ता आपकी है। प्रदेश को यह बात बतानी पड़ेगी कि यह मौलिक अधिकार (fundamental rights ) हैं। देश में बोलने की आजादी है। पटवारी यहीं पर नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा है कि ये वीडी शर्मा (VD Sharma ) राहुल गांधी के पैरों के धूल के बराबर भी नहीं हैं।
प्रधानमंत्री का अपमान किया राहुल ने
इधर जीतू पटवारी ने वीडी शर्मा पर बोला हमला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava