भोपाल में 20 जुलाई को आरएसएस और बीजेपी के वरिष्ठ नेताओं की बैठक रखी गई थी। इस बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष, राष्ट्रीय सह संगठन महामंत्री शिवप्रकाश और क्षेत्रीय संगठन मंत्री अजय जामवाल शामिल हुए थे।
बैठक में अरुण कुमार ने प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा और संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा से कहा कि संगठन की सक्रियता में कमी नहीं आने देना है। कांग्रेस से आए नेताओं को भाजपा की कार्यशैली समझाना चाहिए।
एक- एक करके हर संगठन से बात की
दरअसल संघ की इस समन्वय बैठक में एबीवीपी, मजदूर संघ, विद्या भारती सहित अन्य संगठनों के 70 से ज्यादा पदाधिकारी शामिल हुए थे। इस बैठक में अरुण ने हर संगठन से उनके आने वाले महीनों की प्लानिंग और कार्यक्रमों के बारे में पूछा।
उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उनके हिसाब से जहां कहीं भी कमियां आई थी, उन कमियों का कारण पता कर और दूर करें। लगभग 20 फीसदी बूथ पर हम पिछड़े हैं। इन पर अब पूरी तरह से फोकस किया जाएं। आने वाले समय में यहां कोई कमियों ना आएं। अरुण कुमार ने भाजपा सहित सभी संगठनों को कहा कि समाज के हर वर्ग को जोड़ने के लिए कार्यक्रम करें।
23 जुलाई को मनाया जाएगा भारतीय मजदूर संघ
बता दें, भारतीय मजदूर संघ अपना 70वां स्थापना दिवस 23 जुलाई को मनाएंगे। इस दिन होने वाले कार्यक्रमों के बारे में भी बातचीत हुई। भारतीय मजदूर संघ के दिन राजधानी भोपाल में बड़ा कार्यक्रम होगा। सरकार्यवाह दत्तात्रय होसबाले मुख्य गेस्ट होंगे।
भारतीय मजदूर संघ के बारे में जानिए...
भारतीय मजदूर संघ (BMS) भारत का सबसे बड़ा राष्ट्रीय श्रमिक संगठन है। इसकी स्थापना 23 जुलाई 1955 को भोपाल में हुई थी। यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) से संबद्ध है।
BMS के मुख्य उद्देश्य
- श्रमिकों के अधिकारों और हितों की रक्षा करना।
- श्रमिकों के बीच सामाजिक न्याय और समानता को बढ़ावा देना।
- मजबूत और स्वतंत्र श्रमिक यूनियनों का निर्माण करना।
- औद्योगिक शांति और सद्भाव को बढ़ावा देना।
- आर्थिक विकास और राष्ट्रीय समृद्धि में योगदान देना।
/sootr/media/media_files/4aWqZLaQudQpXFacne71.jpg)
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें