बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने किया ट्वीट, देश का हर 10वां शख्स बना BJP का सदस्य
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) ने संगठन पर्व 2024 के तहत 14 करोड़ सदस्य जोड़ने का दावा किया है। इस उपलब्धि के साथ, बीजेपी ने संगठनात्मक ताकत का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। अब देश का हर दसवां नागरिक बीजेपी का सदस्य बन चुका है।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने इस उपलब्धि पर पार्टी कार्यकर्ताओं को बधाई दी है। उन्होंने इसे पार्टी की वैश्विक शक्ति का प्रतीक बताया। शर्मा ने कहा कि यह सफलता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सशक्त नेतृत्व, बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा के संगठनात्मक कौशल और कार्यकर्ताओं के कठिन परिश्रम का परिणाम है।
ये खबर भी पढ़िए...भोपाल में कांग्रेसियों ने राहुल गांधी के पोस्टर पर चढ़ाया दूध, बीजेपी ने कसा तंज
क्या बोले वीडी शर्मा
वीडी शर्मा ने लिखा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा के कारण 14 करोड़ नागरिकों ने बीजेपी की सदस्यता ली। उन्होंने कहा, इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बीजेपी के कार्यकर्ताओं को बधाई और केंद्रीय नेतृत्व का अभिनंदन।
क्या बोले मंत्री राकेश सिंह
पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और वर्तमान पीडब्लूडी मंत्री राकेश सिंह ने भी ट्वीट करते हुए लिखा है। उन्होंने कहा है कि “बीजेपी ने 14 करोड़ सदस्यों के साथ संगठनात्मक शक्ति का वैश्विक शिखर छू लिया है। यह आंकड़ा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व और संगठन के प्रति देश के विश्वास का प्रमाण है। राकेश ने कहा, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के कुशल मार्गदर्शन में बीजेपी कार्यकर्ता बूथ स्तर तक सक्रिय हैं। यही समर्पण, अनुशासन और संगठन के प्रति निष्ठा इस सफलता की नींव है।
142 करोड़ की जनसंख्या में बीजेपी के सदस्य
संयुक्त राष्ट्र सोशल-इकोनॉमिक एजेंसी ने अप्रैल 2023 में भारत की जनसंख्या लगभग 142 करोड़ होने का अनुमान लगाया था। इसके आधार पर, बीजेपी का दावा है कि 14 करोड़ सदस्य बनने के बाद अब हर दसवां नागरिक बीजेपी का सदस्य है। यह आंकड़ा पार्टी की सफलता और बढ़ती पहुंच को दर्शाता है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄 🤝💬👫👨👩👧👦
बीजेपी सदस्यता hindi news | देश दुनिया न्यूज