एमपी में शिक्षक भर्ती वेटिंग: अभ्यर्थियों ने सीएम को लिखा खून से लिखा पत्र, की ये मांग

Sandeep Kumar | Jun 22, 2025, 20:21 IST
Share
Waiting candidates teacher recruitment
Waiting candidates teacher recruitment

भोपाल में शिक्षक भर्ती वर्ग-1 के वेटिंग अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग की है। दमोह और इंदौर से आए दर्जनों अभ्यर्थियों ने खून से सीएम मोहन यादव को पत्र लिखा। पत्र में उन्होंने लिखा, "मोहन भैया, लाड़ली बहनों की पीड़ा समझिए...

MP News: भोपाल में मध्य प्रदेश शिक्षक भर्ती वर्ग-1 (2023) के वेटिंग अभ्यर्थियों ने नियुक्ति की मांग की है। दमोह और इंदौर से आए अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर अपील की है। इन अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या में महिलाएं हैं। वे लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 की सहायता ले रही हैं, लेकिन नौकरी की मांग कर रही हैं। अभ्यर्थियों ने आरोप लगाया कि 8720 स्वीकृत पदों में से केवल 5053 पदों पर नियुक्ति हुई। 2901 पद अब भी खाली हैं।

हम लाड़ली बहनें हैं, हमें सम्मान चाहिए, सहारा नहीं

इन अभ्यर्थियों में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हैं। ये महिलाएं राज्य सरकार की लाड़ली बहना योजना के तहत 1250 प्रतिमाह सहायता प्राप्त कर रही हैं। उनका कहना है कि यह सहायता आत्मसम्मान और वर्षों की पढ़ाई की मेहनत का विकल्प नहीं हो सकती। उन्होंने कहा, "हम लाड़ली बहनें हैं, लेकिन हमें सहायता नहीं, अधिकार चाहिए।"

ये खबर भी पढ़िए... सरकारी विभाग में शिक्षकों के पदों पर भर्ती, 2 जुलाई से आवेदन शुरू इस लिंक से करें आवेदन

5053 को नियुक्ति मिली

MP शिक्षक भर्ती 2023 के तहत 8720 पदों में से केवल 5053 पर नियुक्तियां हुईं। 2901 पद अब भी खाली हैं। कई अभ्यर्थी चयन सूची में शामिल हैं, लेकिन उन्हें नियुक्ति पत्र नहीं मिला। उनका सवाल है कि जब नाम चयन सूची में है और पात्रता पूरी की है, तो नियुक्ति में देरी क्यों हो रही है?

ये खबर भी पढ़िए... MP में सरकारी शिक्षकों के लिए नया नियम : हाजिरी के लिए स्कूल में बच्चों के साथ लेनी होगी सेल्फी

वेटिंग वालों की अनदेखी क्यों?

अभ्यर्थियों का रोष तब बढ़ा जब दिसंबर 2024 में शिक्षा विभाग ने 48 हजार 223 और जनजातीय कार्य विभाग ने 10 हजार 501 नए पद स्वीकृत किए। लगभग 58 हजार नए पदों पर भर्ती निकाली जा रही है। ऐसे में सवाल उठता है कि जब नए पदों के लिए रास्ता साफ है, तो चयनित अभ्यर्थियों को क्यों दरकिनार किया जा रहा है?

ये खबर भी पढ़िए... एमपी में शिक्षक संगठनों का ई-अटेंडेंस का विरोध, कहा- सौतेला व्यवहार कर रही सरकार

ये खबर भी पढ़िए... MPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की में आपत्ति लगाने पर परेशानी, सर्वर ही ठीक से नहीं चल रहा

राखी पर दिया था वादा

अभ्यर्थियों ने सीएम मोहन यादव को यह याद दिलाया कि उन्होंने पिछले वर्ष राखी के अवसर पर वेटिंग में रहीं 'लाड़ली बहनों' को संवेदनशीलता दिखाते हुए आश्वासन दिया था। आज वही बहनें खून से पत्र लिखकर अपने अधिकार की मांग कर रही हैं।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें 📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦

Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • मध्य प्रदेश
  • शिक्षक
  • MP शिक्षक भर्ती 2023
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती