ऑपरेशन सिंधु : ईरान से 290 और भारतीय लौटे, अब तक 1,117 भारतीयों की सुरक्षित वतन वापसी
Sanjay Dhiman | Jun 22, 2025, 20:20 IST
Photograph: (the sootr)
ऑपरेशन सिंधु के तहत, अब तक 1,117 भारतीय नागरिकों को ईरान से भारत लाया गया है। शनिवार को नई दिल्ली पहुंचे 290 नागरिकों ने वंदे मातरम् के नारे लगाए, इस दौरान कई यात्री भावुक भी नजर आए। कई यात्रियों ने एयरपोर्ट से निकलते ही देश की धरती को नमन भी किया।
ईरान और इजराइल के बीच संघर्ष के बीच भारत सरकार ने ऑपरेशन सिंधु के तहत अपने नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित की। इस ऑपरेशन के तहत अब तक कुल 1,117 भारतीय नागरिक स्वदेश लौट चुके हैं। ईरान-इजराइल संघर्ष की स्थिति में भारत सरकार ने अपने नागरिकों को युद्ध क्षेत्र से बाहर निकालने के लिए आपरेशन सिंधु चलाया है।
ईरान-इजराइल संघर्ष (Iran-Israel Conflict) के बीच ऑपरेशन सिंधु (Operation Sindhu) के तहत, शनिवार रात को नई दिल्ली में 290 नागरिकों का स्वागत किया गया। इससे पहले दिन के 4:30 बजे एक और 310 भारतीय नागरिक वापस लौटे थे। 20 जून को रात 2 बैचों में 407 नागरिक लौटे थे, जिनमें से 190 कश्मीरी छात्र भी शामिल थे। ईरान से आने वाले नागरिकों ने वंदे मातरम् और भारत माता की जय के नारे लगाकर अपनी खुशी का इज़हार किया।
यह खबरें भी पढ़ें...
छिंदवाड़ा में गलघोटू से दो मासूमों की मौत और दो गंभीर, नागपुर से मंगवाए इंजेक्शन
MPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की में आपत्ति लगाने पर परेशानी, सर्वर ही ठीक से नहीं चल रहा
वापसी के बाद, भारतीय नागरिकों ने अपनी भावनाओं का खुलकर इज़हार किया। उन्होंने बताया कि ईरान में स्थिति बेहद संवेदनशील थी, लेकिन भारत सरकार और भारतीय दूतावास द्वारा किए गए प्रयासों की उन्होंने सराहना की मोहम्मद अशफाक ने कहा, मैं अपने देश लौटकर खुश हूं और दूतावास का शुक्रगुजार हूं। मोहम्मद उस्ताक ने कहा, ईरान में हालात ठीक नहीं थे, लेकिन भारत सरकार और कश्मीर प्रशासन ने हमारी बहुत मदद की। फातिमा शेख ने प्रधानमंत्री मोदी का आभार जताते हुए कहा अपने वतन लौट कर शांति मिल रही है।
प्रयागराज की अलमास रिजवी ने बताया कि हमें अच्छे होटल में रखा गया और सभी सुविधाएं समय पर मिलीं। दूतावास ने हमारी सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा। उन्होंने यह भी कहा कि भारत सरकार ने उन्हें युद्ध जैसी स्थिति में भी सुरक्षित महसूस कराया। हमें हमारे देश पर गर्व है।
यह खबरें भी पढ़ें...
शराब के नशे में धुत ASI गणेश रावत ने की गाली गलौज, ट्रक ड्राइवर ने लगाया वसूली का आरोप
छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने खोला आधुनिक न्याय और तकनीक का द्वार
ईरान ने भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए अपने एयरस्पेस पर लगी पाबंदी को हटाया और भारत सरकार ने त्वरित कदम उठाते हुए चार्टर फ्लाइट्स (Charter Flights) की व्यवस्था कर लगातार अपने यात्रियों को निकालने ऑपरेशन सिंधु लांच किया। ईरानी एयरलाइन माहान एयर (Mahan Air) द्वारा यह फ्लाइट्स चलाई गईं, जिनमें अधिकांश छात्र थे। भारत सरकार ने इस ऑपरेशन के तहत सभी नागरिकों की सुरक्षित वापसी सुनिश्चित करने के लिए कदम उठाए। भारतीय मिशन और ईरानी दूतावास (Iranian Embassy) ने इस कार्य में सक्रिय रूप से मदद की।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
ऑपरेशन सिंधु में अब तक 1117 नागरिकों की सुरक्षित वापसी
यह खबरें भी पढ़ें...
छिंदवाड़ा में गलघोटू से दो मासूमों की मौत और दो गंभीर, नागपुर से मंगवाए इंजेक्शन
MPPSC: असिस्टेंट प्रोफेसर आंसर की में आपत्ति लगाने पर परेशानी, सर्वर ही ठीक से नहीं चल रहा
भारतीय नागरिकों के भावनात्मक अनुभव
भारतीय दूतावास की त्वरित सहायता
यह खबरें भी पढ़ें...
शराब के नशे में धुत ASI गणेश रावत ने की गाली गलौज, ट्रक ड्राइवर ने लगाया वसूली का आरोप
छत्तीसगढ़ में अमित शाह ने खोला आधुनिक न्याय और तकनीक का द्वार
ईरान ने भारत के लिए खोला है एयरस्पेस खोला
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj