BJP प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा बोले- मैदान में काम नहीं करने वाले मंत्री, विधायक चुनाव में हो गए क्लीन बोल्ड

Sanjay Gupta | Sept 15, 2024, 19:57 IST
Share
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-15T200440.384
STYLESHEET THESOOTR - 2024-09-15T200440.384

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने विधायकों के चुनाव हारने को लेकर इंदौर में खुलासा किया है। उन्होंने कहा कि मंत्री, विधायक, कई तोपचंदन थे, इन्हें मैदान में बूथ स्तर काम के लिए समझाया था, लेकिन नहीं माने और चुनाव में क्लीन बोल्ड हो गए।

INDORE. बीजेपी के सदस्यता अभियान के लिए कार्यकर्ताओं को संबोधित करने के लिए प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा रविवार को इंदौर आए। इस दौरान उन्होंने बीते विधानसभा चुनाव में मंत्री, विधायकों के चुनाव हारने को लेकर खुलासा करते हुए कहा कि मंत्री, विधायक, कई तोप चंद थे, इन्हें मैदान में बूथ स्तर काम के लिए समझाया था, लेकिन नहीं माने और नतीजतन विधानसभा चुनाव में क्लीन बोल्ड हो गए।

दिग्वजिय सिंह क्यों वीडी शर्मा को गाली देते हैं

वीडी शर्मा ने कहा कि क्यों कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह मुझे लगातार गाली देते हैं। मप्र में पंच, सरपंच, पार्षद, विधायक, महापौर, सांसद सभी बीजेपी के हैं। उनकी पीड़ी दरअसल वीडी शर्मा नहीं बल्कि यह है कि हर जगह कोने-कोने में बीजेपी क्यों है। कांग्रेस सत्ता में नहीं रहती है तो झटपटाती है जैसे मछली बिन पानी के होती है।

अब सदस्यता अभियान दो करोड़

शर्मा ने कहा कि पहले प्रदेश में सदस्यता के लिए1.5 करोड़ लक्ष्य था लेकिन जब दिल्ली में जेपी नड्‌डा और अमित शाह से मिले तो उन्होंने साफ कह दिया कि यह तो कार्यकर्ता ही कर लेंगे फिर आप लोग क्या करेंगे, हमे लक्ष्य दो करोड़ दिया गया है। लोकसभा में बीजेपी को मप्र में 2.24 करोड़ वोट मिले हैं, हर मतदाता को बीजेपी का सदस्य बनाना है।

पंरपरागत विरोधी को सदस्य बनाओ, क्यों तुलसी जी

वीडी शर्मा ने कहा कि इंदौर महानगर में 4.11 लाख या पांच लाख जो लक्ष्य है उसे भूल जाओ, अब नया लक्ष्य मैं बताउंगा। अभी तक इंदौर में 1.57 लाख सदस्य बने हैं। इससे आगे जाना है। बूथ स्तर पर जाओ हर मंडल अध्यक्ष अपने बूथ पर जाए और सदस्य बनाए। हमे परंपरागत विरोधी को मतदाता बनाना है और मतदाता को सदस्य और फिर सदस्य को कार्यकर्ता बनाना है। इसी लक्ष्य से आगे बढ़ रहे हैं। इस पर शर्मा ने मंत्री तुलसी सिलावट को लेकर कहा इनसे पूछो यह बीजेपी में हैं।

क्या लालवानी खुद इतने वोट ला सकते हैं

शर्मा ने सांसद शंकर लालवानी से भी कहा क्या वह खुद अपने बलबूते यह वोट ला सकते थे, नहीं कोई भी नहीं मंत्री, विधायक नहीं ला सकता, यह काम सिर्फ कार्यकर्ता ही कर सकता है। हमे सबसे ज्यादा युवा पर फोकस करना है पहली बार वोट डालने वालों, उन्हें जोड़ना है।

हर पन्ना प्रमुख बनाए पांच सदस्य

संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा ने कहा कि हर पन्ना प्रमुख को पांच सदस्य बनाने चाहिए, इसी तरह बूथ कमेटी, शक्ति केंद्र, मंडल सभी के लक्ष्य होना चाहिए। कार्यक्रम में सांसद लालवानी, मंत्री सिलावट, नगराध्यक्ष गौरव रणदिवे, महापौर पुष्यमित्र भार्गव के साथ ही विधायक महेंद्र हार्डिया, मधु वर्मा, मनोज पटेल, गोलू शुक्ला, मालिनी गौड़, जयपाल सिंह चावड़ा, सुदर्शन गुप्ता व अन्य थे।

मीडिया से बोले केजरीवाल को पहले इस्तीफा देना चाहिए था

मीडिया से चर्चा के पहले वीडी शर्मा ने राहुल गांधी को लेकर कहा कि वह भारत को बाहर जाकर बदनाम करते हैं। यूक्रेन और रूस दोनों लड़ रहे लेकिन दोनों के नेता मानते हैं कि समस्या पीएम नरेंद्र मोदी दूर कर सकते हैं। मीडिया से चर्चा में उन्होंने कहा कि पूरा मध्य प्रदेश का कार्यकर्त्ता ताकत के साथ जुटा हुआ है , अधिक मेंबरशीप कैसे हो इस पर काम किया जा रहा है। कांग्रेस सत्ता में नहीं रहती तो छटपटाती है, झूठ और नेरेटिव सेट करना यही कांग्रेस के पास बचा है। विपक्ष दुर्भाग्य से केवल झूठ और छल कपट की राजनीति कर रहा है। केजीरवाल के इस्तीफे पर बोले उन्हें इस्तीफा बहुत पहले दे देना चाहिए था, इनकी कोई नैतिकता है कि नहीं समाज में, एहसान बताकर नैतिकता की बात कर रहे है, जब आरोप लगे तभी इस्तीफा देना था। नगर निगम द्वारा कर्बला मैदान की जमीन की कोर्ट में जीतने पर बधाई थी और कहा कि ऐसे कई विवाद है जिनका नए कानून में निराकरण होगा।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sanjay gupta
sanjay gupta

Tags:
  • दिग्विजय सिंह
  • VD Sharma
  • वीडी शर्मा
  • सांसद शंकर लालवानी
  • मध्य प्रदेश
  • बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष
  • हिंदी न्यूज
  • संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा
  • वीडी शर्मा इंदौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती