पति के लिए मुसीबत बना काला रंग, पत्नी ने छोड़ा साथ, मासूम बच्ची का अब क्या होगा

ग्वालियर में एक महिला ने अपने पति को केवल इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि उसका रंग काला था। इतना ही नहीं महिला अपनी डेढ़ महीने की बच्ची को भी छोड़कर चली गई। पीड़ित पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है। 

Advertisment
author-image
Sandeep Kumar
New Update
STYLESHEET THESOOTR - 2024-07-11T121548.271
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

मध्‍यप्रदेश के ग्वालियर में SP की जनसुनवाई के दौरान एक हैरान करने का मामला सामने आया। आरोप है कि यहां एक महिला ने अपने पति को सिर्फ इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि उसका रंग काला था। इतना ही नहीं महिला अपनी डेढ़ महीने की बच्ची को भी छोड़कर मायके चली गई। पति का आरोप है कि उसकी पत्नी अपने बॉयफ्रेंड के साथ रह रही है। 

पीड़ित पति ने जनसुनवाई में लगाई गुहार

दरअसल SP कार्यालय में जनसुनवाई चल रही थी। इसी दौरान विशाल मोगिया नाम का युवक अपने परिवार के साथ पहुंचा. जहां उसने महिला थाने की डीएसपी किरन से मुलाकात की। पीड़ित ने बताया कि उनकी पत्नी सभी घरवालों को प्रताड़ित करती है। 

डेढ़ महीने बच्ची को भी छोड़ गई मां

शादी को एक साल से ज्यादा हो चुके हैं और उनकी एक डेढ़ महीने की बच्ची भी है। उसकी पत्नी 10 दिन पहले बच्ची को ससुराल में छोड़कर कहीं चली गई। विशाल ने बताया कि उसकी पत्नी अपने मायके में भी सबसे झगड़ती है और मरने की धमकी देती है।

काले रंग की वजह से पत्नी ने पति को छोड़ा

पीड़ित शख्स विशाल की मां का आरोप है कि काले रंग की वजह से बहू मेरे बेटे का साथ छोड़कर चली गई। इतना ही नहीं कई बार मां ने बताया कि उसने रेल की पटरी पर ट्रेन से कटकर जान देने की भी कोशिश की। वहीं पीड़ित शख्स विशाल का आरोप है कि पत्नी किसी और शख्स के चक्कर में सबकुछ छोड़कर चली गई। बच्ची भी मां के लिए तड़प रही है। 

thesootr links

 द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

sandeep mishr

पत्नी ने छोड़ा पति का साथ डेढ़ माह की बच्ची भी छोड़ गई मां पति ने लगाई SP से गुहार