महिला प्रोफेसर पर जानलेवा हमला , बिना नंबर की बोलेरो ने मारी टक्कर

मध्‍य प्रदेश के सागर में शासकीय नेहरू महाविद्यालय की प्रोफेसर को बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर में प्रोफेसर जिला अस्पताल में भर्ती हैं। पुलिस में मामले में जांच शुरू कर दी है। प्राचार्य ने महिला प्रोफेसर पर जानलेवा हमले की आशंका जताई है।

author-image
Vikram Jain
एडिट
New Update
Bolero hits female professor Sagar Deori
Listen to this article
0.75x 1x 1.5x
00:00 / 00:00

सतीष सेन, SAGAR. सागर के देवरी में कॉलेज की महिला प्रोफेसर को बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि प्रोफेसर 30 से 40 फीट दूर जाकर गिरीं जिससे उनको में गंभीर चोटें आई हैं। प्रोफेसर को जिला अस्पताल में भर्ती हैं। घटना बुधवार शाम की है। घटना का सीसीटीवी फूटेज भी सामने आया है। जिसे देखकर लगता है कि प्रोफेसर पर जानबूझकर बोलेरो चढ़ाने की कोशिश की गई है।

बगैर नंबर प्लेट की बोलेरो ने मारी टक्कर

दरअसल, फुटेज में बोलेरो कॉलेज के पास पहले से खड़ी नजर आ रही है। जैसे ही प्रोफेसर कॉलेज के सामने वाली रोड क्रॉस कर दूसरी तरफ पहुंचीं, ठीक तभी बोलेरो उन्हें टक्कर मारते हुए निकली। जबकि, प्रोफेसर सड़क के किनारे आ चुकी थीं। ड्राइवर बोलेरो लेकर भाग निकला। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रोफेसर को टक्कर मारने वाली बोलेरो में नंबर प्लेट तक नहीं थी। ड्राइवर मुंह पर कपड़ा बांधे हुए था।

कॉलेज से घर के लिए निकली प्रोफेसर

जानकारी के अनुसार देवरी के शासकीय नेहरू महाविद्यालय में पदस्थ प्रोफेसर मनीषा शर्मा शाम को कॉलेज से घर के लिए निकली है। इस दौरान वो रोड क्रॉस करके महिला प्रोफेसर जैसे ही रोड के किनारे पहुंची। उसके कुछ सेकेंड बाद तेज रफ्तार बिना नंबर की सफेद बोलेरो ने फिल्मी स्टाइल में प्रोफेसर को टक्कर मार दी। इसके बाद बोलोरो चालक मौके से फरार हो गया। पूरी घटना महाविद्यालय और आसपास के लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। फिलहाल

ये खबर भी पढ़ें... भोजशाला सर्वे का 63वां दिन : दो हिस्सों से हटाई मिट्टी, लेवलिंग भी की

पुलिस बोली- हर एंगल पर जांच कर रहे

घायल हालत में प्रोफेसर मनीषा शर्मा को देवरी के अस्पताल ले जाया गया। वहां से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। देवरी थाना प्रभारी रोहित डोंगरे ने बताया कि केस दर्ज किया है। मामले में जांच जारी हैं। वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य ने महिला प्रोफेसर पर जानलेवा हमले की आशंका जताई है।

सागर में सड़क हादसा, महिला प्रोफेसर को बोलेरो ने मारी टक्कर, सागर न्यूज, Road accident in Sagar 
Bolero hits female professor Sagar News

सागर न्यूज Sagar News Bolero hits female professor Road accident in Sagar महिला प्रोफेसर को बोलेरो ने मारी टक्कर सागर में सड़क हादसा