केंद्रीय मंत्री शिवराज जिनके पक्ष में उतरे, उन पर वन भूमि कब्जाने का आरोप, कलेक्टर की जांच रिपोर्ट में बड़ा दावा
Sourabh Bhatnagar | Oct 14, 2026, 10:42 IST
सीहोर में वन भूमि से अतिक्रमण हटाने का मामला।
मध्य प्रदेश के सीहोर जिले में वन भूमि से कब्जा हटाने का मामला चर्चा में है। बुधनी में आदिवासियों के मकान तोड़े जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सवाल उठाए थे। अब सीहोर कलेक्टर की जांच रिपोर्ट सामने आई है। इसमें दावा किया गया है कि वन भूमि पर अवैध कब्जा किया गया था। कब्जा करने के लिए हजारों सागौन के पौधे भी नष्ट किए गए थे।
31.48 हेक्टेयर वन भूमि पर था कब्जा
रिपोर्ट के मुताबिक दूसरे जिलों से आए कुछ लोगों ने वन भूमि पर अवैध कब्जा किया था। उन्होंने वहां सागौन के पौधे काटकर झोपड़ियां बना ली थीं। जांच रिपोर्ट में 31.48 हेक्टेयर वन भूमि पर अतिक्रमण होने की बात कही गई है।
78 हजार से ज्यादा सागौन के पौधे नष्ट
रिपोर्ट के अनुसार इनमें से 78 हजार 700 पौधे नष्ट कर दिए गए थे। इसके बाद 31.48 हेक्टेयर जमीन पर कब्जा कर लिया गया है। यह जमीन वन विकास निगम के अधीन है। वर्ष 2020 में सामान्य वन मंडल ने 186.960 हेक्टेयर वन भूमि निगम को सौंपी थी।
Google Earth की तस्वीरों से मिला सुराग
रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सुनील पिता शैतान और 11 अन्य लोगों ने यहां लगाए गए पौधों को नुकसान पहुंचाया था। इसके बाद जमीन पर अस्थायी झोपड़ियां बना ली थीं। बताया जा रहा है कि इन लोगों ने खेती करने के लिए वन भूमि पर कब्जा किया था। वन विकास निगम का कहना है कि सैटेलाइट की पुरानी तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि पहले इस जमीन की क्या स्थिति थी और बाद में यहां किस तरह बदलाव हुए।
11 अक्टूबर को हटाई गईं 9 झोपड़ियां
रिपोर्ट के अनुसार इस दौरान नौ झोपड़ियां हटाई गई थीं। कार्रवाई की ड्रोन से वीडियोग्राफी भी कराई गई थी।
प्रशासन का दावा है कि इस कार्रवाई के बाद 31.48 हेक्टेयर वन भूमि को कब्जे से मुक्त करा लिया गया है। वहीं कार्रवाई का विरोध भी हो रहा है। प्रभावित लोग वन विकास निगम के डिपो के बाहर धरना दे रहे हैं। रिपोर्ट में तीन दिन से विरोध प्रदर्शन चलने की बात कही गई है।
जिनकी झोपड़ियां हटाईं, उनके गांव में पक्के मकान होने का दावा
भैंरूदा के अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) की जानकारी के आधार पर यह दावा किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक ये लोग खुद को भूमिहीन बता रहे थे। हालांकि प्रशासन का कहना है कि इनके सिंहपुर और हबीबनगर गांव में मकान दर्ज हैं। इन मकानों के नंबर और संबंधित लोगों के वोटर आईडी कार्ड की जानकारी भी जांच रिपोर्ट में दी गई है।
अब सरकार की जांच पर नजर
फिलहाल सामान्य प्रशासन विभाग मामले की जांच कर रहा है। कलेक्टर की रिपोर्ट में प्रशासन की कार्रवाई को लेकर कई तथ्य रखे गए हैं। अब देखना होगा कि सरकार इस रिपोर्ट पर क्या फैसला लेती है। साथ ही प्रभावित लोगों के आरोपों और प्रशासन के दावों पर आगे क्या कार्रवाई होती है।
छत्तीसगढ़ में फिर टली CGPSC SI मुख्य परीक्षा, अभ्यर्थियों को करना होगा नई तारीखों का इंतजार
By Harrison Masih
मध्य प्रदेश में जल्द लॉन्च होगा बस टिकट ऐप, ट्रेन की तरह सेकंडों में बुक होगी आपकी सीट, जानें इसके फायदे और फीचर्स
By Kaushiki
हेड कॉन्स्टेबल के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 6.26 करोड़ की संपत्ति का खुलासा, आय से 223% ज्यादा मिली संपत्ति
By Amresh Kushwaha
सीएम विष्णु देव साय आज जांजगीर-चांपा के दौरे पर, शिवरीनारायण में विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Harrison Masih
सीएम मोहन यादव का आज तीन शहरों में दौरा, लाड़ली बहनों को देंगे नवरात्रि का तोहफा, जानें पूरा कार्यक्रम
By Kaushiki
बहनों को आज मिलेंगे 1500 रुपए, सीएम मोहन यादव उमरिया से जारी करेंगे लाड़ली बहना योजना की 41वीं किस्त
By Sourabh Bhatnagar
केंद्रीय मंत्री और एमपी से राज्यसभा सांसद एल मुरुगन का इस्तीफा, पीएम को लिखा पत्र
By Amresh Kushwaha