/sootr/media/media_files/2024/12/02/mff4fznmVDt4zOao9fY3.jpg)
मध्य प्रदेश के कटनी जिले में एक अजीबोगरीब घटना सामने आई है। जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। यहां पर पंचायत भवन के बाहर काले रंग की भैंस बांधकर प्रदर्शन किया गया। इतना ही नहीं लोग बीन बजाकर भ्रष्टाचार के खिलाफ विरोध जताया है। यह अनोखा विरोध देखकर लोग दंग रह गए। यह नजारा हर किसी के लिए चर्चा का विषय बन गया।
अनोखा प्रदर्शन : इंदौर में कांग्रेस ने लगाया NTA भ्रष्टाचार वृक्ष
भैंस बांधकर किया गया विरोध प्रदर्शन
जनपद पंचायत अध्यक्ष गीता पटेल ने सीईओ और भ्रष्ट सहायक यंत्री के खिलाफ अपने विरोध को प्रदर्शित करने के लिए पंचायत भवन के बाहर एक काली भैंस बांधी। इसके बाद बीन बजाकर अधिकारियों का ध्यान आकर्षित करने की कोशिश की गई।
भ्रष्टाचार के खिलाफ उठाया गया कदम
गीता पटेल का कहना था कि यह कदम भ्रष्ट अधिकारियों के खिलाफ उनका विरोध दर्शाने के लिए उठाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि सहायक यंत्री एस.के. खुर्द पंचायत के कामों में धांधली कर रहे हैं और अधिकारी उनके पक्ष में रहते हैं, जिससे कार्यों में रुकावटें आ रही हैं।
सीईओ ने की जांच की घोषणा
सीईओ प्रदीप सिंह ने बताया कि मामले की शिकायत मिली है और उन्होंने आरोपों की जांच का आश्वासन दिया है। साथ ही, यदि जांच में सही पाया गया तो संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
अनोखा प्रदर्शन चर्चा का विषय
यह प्रदर्शन न केवल भ्रष्टाचार के खिलाफ एक मजबूत संदेश था, बल्कि एक अनोखे तरीके से किया गया प्रदर्शन भी बन गया। भैंस के साथ बीन बजाना लोगों के लिए एक विचित्र और मजेदार घटना बन गई।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक