बिल्डर नवीन गोधा ने विधायक गोलू शुक्ला के रिश्तेदार सागर तिवारी पर लगाए जमीन कब्जे के आरोप, थाने में शिकायत
Sanjay Gupta | Jun 16, 2025, 16:12 IST
Photograph: (the sootr)
बिल्डर नवीन गोधा ने विधायक गोलू शुक्ला के रिश्तेदार पर दादागिरी करने का आरोप लगाया है। गोधा ने बाणगंगा थाने में शिकायत दी, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। अब वह पुलिस कमिशनर और कलेक्टर को शिकायती आवेदन देने जा रहे हैं।
INDORE. सनातनी विधायक गोलू शुक्ला के नाम पर उनके रिश्तेदार द्वारा दादागिरी करने के गंभीर आरोप लगे हैं। यह आरोप बिल्डर नवीन गोधा ने लगाए हैं। गोधा ने रात को बाणगंगा थाने में आवेदन दिया, लेकिन केस दर्ज नहीं हुआ। इसके बाद गोधा अब सोमवार को पुलिस कमिशनर संतोष सिंह के साथ ही कलेक्टर आशीष सिंह को शिकायती आवेदन दे रहे हैं।
![b6257b6f-92e]()
गोधा ने बताया कि मगरखेड़ा तहसील मल्हारगंज थाना बाणगंगा में हमारी 24 बीघा जमीन है। यहां कॉलोनी की पूरी मंजूरी है। कई दिनों से गोलू शुक्ला विधायक के भांजे सागर तिवारी 40-50 लोगों के साथ कई जेसीबी लेकर आया और बाउंड्रीवाल तोड़कर हमारी कॉलोनी की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया। रात में ही बाणगंगा थाने में आवेदन दिय। वहां से पुलिस भी जाकर मौके को देखकर आई लेकिन इसके बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया।
गोधा ने कहा कि कई दिनों से तिवारी द्वारा विधायक गोलू शुक्ला के नाम पर धमकाया जा रहा था और तीन बीघा जमीन उन्हें बेचने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जब मना कर दिया तो यह कब्जे का प्रयास किया गया। जबकि जमीन की नपती दस दिन पहले ही हुई है और हम अपनी जमीन पर ही बाउंड्रीवाल बना रहे थे।
![86064d36-555]()
![76297f1e-9fc]()
दरअसल इसमे मुद्दा यह है कि सागर तिवारी के पास 13 बीघा जमीन है। यह जमीन मगरखेड़ा गांव की है जो 79 गांव में हैं और यहां पर कॉलोनी की मंजूरी धारा 16 में ही होती है जिसके लिए कम से कम 16 बीघा जमीन जरूरी है। ऐसे में तिवारी द्वारा गोधा पर लगातार दबाव बनाया जा रहा है कि वह तीन बीघा जमीन हमे दे दे, जिससे हम धारा 16 में यह मंजूरी ले ले। वहीं गोधा का कहना है कि जमीन पर हमारी सभी मंजूरी हो चुकी है और अब बेचना संभव नहीं है। इसी बात का यह विवाद था, जिसके बाद यह कब्जे की कोशिश हुई और इसमें शिकायत की गई।
thesootr links
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर | जमीन कब्जा
रात में 40-50 लोगों ने जेसीबी ले जाकर तोड़ी बाउंड्रीवाल
b6257b6f-92e
गोधा ने बताया कि मगरखेड़ा तहसील मल्हारगंज थाना बाणगंगा में हमारी 24 बीघा जमीन है। यहां कॉलोनी की पूरी मंजूरी है। कई दिनों से गोलू शुक्ला विधायक के भांजे सागर तिवारी 40-50 लोगों के साथ कई जेसीबी लेकर आया और बाउंड्रीवाल तोड़कर हमारी कॉलोनी की जमीन पर कब्जे का प्रयास किया गया। रात में ही बाणगंगा थाने में आवेदन दिय। वहां से पुलिस भी जाकर मौके को देखकर आई लेकिन इसके बाद भी केस दर्ज नहीं किया गया।
गोधा ने कहा कि कई दिनों से तिवारी द्वारा विधायक गोलू शुक्ला के नाम पर धमकाया जा रहा था और तीन बीघा जमीन उन्हें बेचने के लिए दबाव बनाया जा रहा था, जब मना कर दिया तो यह कब्जे का प्रयास किया गया। जबकि जमीन की नपती दस दिन पहले ही हुई है और हम अपनी जमीन पर ही बाउंड्रीवाल बना रहे थे।
86064d36-555
76297f1e-9fc
धारा 16 के लिए चाहिए 3 बीघा जमीन, तभी कॉलोनी होगी मंजूर
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
🤝💬👩👦👨👩👧👧
इंदौर | जमीन कब्जा
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari