आगर मालवा में बैल की जान लेने वाले आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, चारों गिरफ्तार

Rahul Garhwal | Dec 27, 2023, 24:00 IST
Share
आगर मालवा में बैल की जान लेने वाले आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, चारों गिरफ्तार
आगर मालवा में बैल की जान लेने वाले आरोपियों के घर पर चला बुलडोजर, चारों गिरफ्तार

आगर मालवा में बैल की जान लेने वाले आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला। चारों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

AGAR MALWA. आगर मालवा में बैल को मारने वाले चारों आरोपियों के घर पर बुलडोजर चला दिया गया। प्रशासन ने घर के अवैध हिस्से को ढहा दिया। इसके साथ ही उन्हें पशु क्रूरता अधिनियम और अन्य धाराओं में गिरफ्तार किया।

पेड़ से बांधकर की थी बैल की हत्या

आरोपियों ने सांगाखेड़ी रोड पर एक बैल की पेड़ से बांधकर हत्या कर दी थी। आरोपियों को शक था कि बैल ने उनकी फसलों को नुकसान पहुंचाया है। चारों ने बेरहमी से उसे मार दिया।

हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

बैल की हत्या की खबर लगते ही हिंदूवादी संगठन के कार्यकर्ता और नेताओं ने प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की थी।

आरोपियों ने स्वीकार किया अपराध

प्रशासन ने आरोपी राहुल गुर्जर, सोनू खान, दुर्गा शंकर, मोहन गुर्जर और रजाक के घर पर बुलडोजर चला दिया। आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपियों ने अपराध स्वीकार कर लिया है। SDM ने बताया कि आरोपियों के मकान पर जिला प्रशासन ने कार्रवाई की है। मकान के अवैध हिस्से को हटाया गया है।

तहसीलदार पर एक्शन

बैल को मारने के मामले में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने तहसीलदार प्रेम नारायण परमार के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की थी। उन्हें भी फिलहाल हटा दिया गया है।

Tags:
  • Bulldozer action in Agar Malwa
  • accused of killing the bull
  • bulldozer on the houses of the accused
  • accused of killing the bull arrested
  • आगर मालवा में बुलडोजर कार्रवाई
  • बैल को मारने वाले आरोपी
  • आरोपियों के घरों पर बुलडोजर
  • बैल को मारने वाले आरोपी गिरफ्तार
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग