दबंगों ने सहरिया परिवार के साथ की मारपीट, घर तोड़ा, पेशाब भी की

Sandeep Kumar | Jan 05, 2025, 21:23 IST
Sahariya family
दबंगों ने सहरिया परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट करके बेघर कर दिया। रात करीब दो बजे दो ट्रैक्टर से पहुंचे 15-20 लोगों ने गहरी नींद में सो रहे परिवार के सदस्यों पर जानलेवा हमला कर दिया...

सहरिया परिवार पर दबंगों ने बहुत ही घिनौना काम किया है। बताया जा रहा है कि सर्द रात दबंगों ने परिवार के सदस्यों को बेघर कर दिया। दो ट्रैक्टर से पहुंचे करीब 15 लोगों ने गहरी नींद में सो रहे परिवार की टपरिया पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। अचानक हुए हमले से परिवार उठकर अपनी जान बचाते हुए भागा, तो दबंगों ने उन्हें घेर लिया और दो घंटे तक बंधक बनाकर मारपीट करते रहे। दरअसल ये पूरा मामला मध्य प्रदेश के गुना जिले के सिरसी थाना क्षेत्र के ग्राम करीली का है।



पार्षद कालरा के बेटे को चड्डी उतार पीटने, पिस्टल अड़ाने में जीतू के अज्ञात समर्थकों पर केस



दबंगों ने पिलाई पेशाब

पीड़ित परिजनों के मुताबिक दबंगों ने मुंह पर पेशाब की। रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी। दर्द से कराह रही महिला ने बताया कि दबंगों ने हमारे साथ मारपीट की हम लोग खेत में ही पड़े रहे।



किशोर वाधवानी के दबंग दुनिया के कर्मियों ने की वेतन न मिलने की शिकायत



दबंगों ने उजाड़ दी गेहूं की फसल

पीड़ित महिला ने बताया कि बरखेड़ा नहर के पास हमारी जमीन पर बनी टपरिया में मेरे अलावा पति बेटा समेत परिवार के सदस्य सो रहे थे। इसी बीच रात दो बजे गांव के पूर्व सरपंच, उसके दो बेटे और 15-20 रिश्तेदार दो ट्रैक्टरों से आए। उन्होंने ट्रैक्टरों से हमारी 10 बीघा गेहूं की फसल को उजाड़ दी। करंट से हमें मारने के लिए डीपी के पास ले गए, लेकिन बिजली चली जाने से उनके मंसूबे पूरे नहीं हुए।



चुनावी रैली में पीएम मोदी गरजे बोले-नहीं सहेंगे आप-दा, बदल कर रहेंगे



जानें क्या बोले पुलिस अधिकारी

इस मामले में सिरसी थाना प्रभारी अभिषेक तिवारी ने फोन पर बताया कि जमीनी विवाद हुआ था। पेशाब पिलाने जैसा कुछ मामला नहीं है। मारपीट हुई है। प्रकरण दर्ज कर रहे हैं। वहीं, इस मामले में एडिशनल एसपी मानसिंह ठाकुर ने बताया कि जमीनी विवाद दोनों तरफ से मामला दर्ज कर लिया। रही बात पेशाब पिलाने की, तो ये जांच का विषय है। जांच चल रही है।



जीतू का आरोप, राजेश शर्मा के सेंट्रल पार्क प्रोजेक्ट में इनके भी प्लॉट



Tags:
  • गुना न्यूज
  • मध्य प्रदेश
  • दबंग
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • सहरिया परिवार