खंडवा में आई बाढ़ में बह गए थे बैल, फिर फसल सूखे के चलते हो रही थी बर्बाद, किसान ने कीटनाशक पीकर कर लिया सुसाइड

Chandresh Sharma | Sept 05, 2023, 24:00 IST
Share

खंडवा जिले के एक किसान ने अपने ही खेत में जहर पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला पुनासा तहसील के देतगांव का है । परिजनों का कहना है कि सुखराम फसल बर्बादी को लेकर मानसिक तनाव में था।

KHANDWA. खंडवा जिले के एक किसान ने अपने ही खेत में जहर पीकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। मामला पुनासा तहसील के देतगांव का है । परिजनों का कहना है कि सुखराम फसल बर्बादी को लेकर मानसिक तनाव में था। डेढ़ महीने पहले बाढ़ आने की वजह से उसके बैल भी बह गए थे, उसका भी कोई मुआवजा नहीं मिला, बाद में बारिश नहीं होने की वजह से फसल सूख रही थी। इसी के चलते मानसिक तनाव में आकर उसने जहर पी लिया। परिजन उसे मूंदी अस्पताल लाए बाद में उसे खंडवा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया । देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम किया है और मामले की जांच कर रही है।

6 एकड़ जमीन पर लगी थी फसल

खंडवा की पुनासा तहसील के देत गांव में लगभग 26 वर्ष के युवा किसान सुखराम की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उसने कीटनाशक पिया था। सुखराम के भाई का कहना है कि पिछले देड़ महीने भारी बारिश की वजह से बाढ़ आई थी जिसमें उसकी फसल बर्बाद हुई थी साथ ही उसके बैल भी बह गए थे । जिला प्रशासन ने उसका मुआवजा प्रकरण भी बनाया था लेकिन अभी तक कोई राहत राशि नहीं मिल पाई थी। इसके बाद लंबे समय से बारिश नहीं होने की वजह से बची खुची फसल भी सूख रही थी। इसी के कारण वह तनाव में था और उसने कीटनाशक पी लिया। वह उसकी और उसके भाई की 6 एकड़ जमीन जोतता था।

कपास और सोयाबीन की फसल हुई बर्बाद

पुलिस ने इस मामले में फिलहाल मर्ग कायम किया है। उसका पोस्टमार्टम किया जा रहा है साथ ही मामले की जांच की जा रही है। उसके बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी। परिजनों ने बताया कि सुखराम को गांव में किसी से झगड़ा नहीं था। उसने 4 लाख रुपए की लागत से कपास और सोयाबीन की फसल लगाई थी लेकिन सूखे के कारण फसल बर्बाद हो चुकी है। कर्ज के चलते ही उसने यह कदम उठाया है।

Tags:
  • MP News
  • MP न्यूज़
  • Farmer commits suicide
  • loss in flood and drought
  • dies after drinking pesticide
  • किसान ने किया सुसाइड
  • बाढ़ में नुकसान और सूखे की मार
  • कीटनाशक पीकर दी जान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती