मोहन कैबिनेट : बहनों को मिलेगा ऑनलाइन प्रशिक्षण, मंत्री को ट्रांसफर का अधिकार

Ravi Singh | Jan 24, 2025, 16:43 IST
Share
cabinet meeting mohan yadav
cabinet meeting mohan yadav Photograph: (the sootr)

महेश्वर में सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक हुई। बैठक में 17 धार्मिक नगरों में शराबबंदी, महिला सशक्तिकरण और कई अन्य योजनाओं को मंजूरी दी गई।

लोकमाता देवी अहिल्या बाई होलकर की नगरी महेश्वर में आज मोहन कैबिनेट की अहम बैठक हुई। बैठक में सीएम मोहन यादव और मंत्रियों के बीच कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई, जिसके बाद प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। वहीं, कैबिनेट बैठक के बाद खुद सीएम मोहन यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट बैठक में लिए गए फैसलों की जानकारी मीडिया को दी।

कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसला

सीएम मोहन यादव ने महेश्वर में हुई कैबिनेट बैठक में ऐतिहासिक फैसला लिया है। खरगोन के महेश्वर में मोहन सरकार ने 17 धार्मिक नगरों में शराब पर प्रतिबंध लगाने का फैसला लिया है। इसके तहत 1 अप्रैल से प्रदेश के 17 धार्मिक नगरों में शराब की दुकानें बंद हो जाएंगी। वहीं मंत्रियों को विशेष परिस्थितियों में तबादले का अधिकार दिया गया है। कैबिनेट बैठक की शुरुआत वंदे मातरम गीत से हुई। कैबिनेट बैठक लोकमाता देवी अहिल्याबाई होल्कर को समर्पित की गई है। मुख्यमंत्री के सामने टेबल पर अहिल्या माता की प्रतिमा रखी गई थी। कैबिनेट से पहले मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने अहिल्या घाट पर मंत्रियों के साथ नर्मदा पूजन किया।

इन अहम फैसलों पर भी लगी मुहर

प्रति विवाह 2 लाख की धन राशि, कल्याणी विभाग में किसानों से सम्बन्धित- अस्थाई पम्प धारकों को सुविधा दी जाएगी भोपाल के लिए एक और नया सेतु मंजूर किया गया है, बावड़ियां कला के लिए 25 से अधिक नीतियों को लाकर पास किया है 17 अलग-अलग जिलों से शराब दुकानों को बंद किया जाएगा, हमारी सरकार शराब बंदी की तरफ बढ़ रही है इन शराब दुकानों को दूसरी जगह स्थानांतरित भी नहीं किया जाएगा आज के नारी सशक्तिकरण की दिशा में पहला एजेंडा था, वुमन लीड डेवलमेंट को ध्यान में रखकर ये योजना बनाई है 300 साल पुरानी राजधानी चैतन्य हुई है परिसीमन आयोग की रिपोर्ट आने के बाद शराब नीति आयोग लागू होगी
अंबेडकर विश्वविद्यालय के लिए 25 करोड़ रुपए

सीएम मोहन यादव ने कहा कि कैबिनेट ने अंबेडकर विश्वविद्यालय, महू के विधि संकाय के लिए 25 करोड़ रुपए स्वीकृत किए हैं। भाजपा सरकार ने महू को तीर्थ स्थल के रूप में विकसित किया है। विधि संकाय के साथ-साथ इसे सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के रूप में विकसित करने का भी निर्णय लिया गया है।

किसानों को पंप कनेक्शन

सीएम यादव ने बताया कि अस्थाई विद्युत पंप कनेक्शन देने के लिए कैबिनेट ने निर्णय लिया है कि तीन हॉर्स पावर से लेकर साढ़े सात हॉर्स पावर तक के पंप के लिए दस प्रतिशत राशि का भुगतान करने पर दो लाख किसानों को सरकार पंप देगी। ऐसे में उन्हें बिजली मुफ्त मिलेगी। इन्हें सोलर पंप के रूप में दिया जाएगा।

भोपाल में बनेगा नया ब्रिज

भोपाल के बावड़िया कला में 180 करोड़ की लागत से नया पुल बनेगा। यह गोविंदपुरा विधानसभा क्षेत्र से सटा हुआ क्षेत्र है।

महिलाओं के लिए नई पॉलिसी

कैबिनेट की बैठक में महिलाओं के लिए नई नीति भी लाई गई। यह नारी सशक्तिकरण मिशन के तहत किया जाएगा, जिसके गठन का फैसला सरकार पहले ही कर चुकी है। यह मिशन महिलाओं और लड़कियों तक विभिन्न सरकारी सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करेगा।

लाड़ली बहनों को ऑनलाइन प्रशिक्षण

लाड़ली बहना योजना के तहत वित्तीय सहायता प्राप्त करने वाली महिलाओं को यूपीआई खाते खोलने और सुरक्षित प्रथाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा।

विशेष परिस्थिति में मंत्री कर सकेंगे तबादले

मीडिया को जानकारी देते हुए सीएम मोहन यादव ने कहा कि महेश्वर मां अहिल्या की नगरी है और यह हमारा सौभाग्य है कि यहां कैबिनेट की बैठक हुई है। मां अहिल्या के शासनकाल को ध्यान में रखते हुए हमने फैसले लिए हैं। डॉ. भीमराव सामाजिक विश्वविद्यालय महू के लिए हमने फंड देने का ऐलान किया है। इसे सेंटर फॉर एक्सीलेंस के तौर पर विकसित किया जाएगा। विशेष परिस्थितियों में मंत्री तबादले भी कर सकेंगे। कल्याणी विभाग को प्रोत्साहन देने का फैसला किया गया है।

एमपी की 17 जगहों पर होगी शराबबंदी

  1. उज्जैन (महाकालेश्वर मंदिर)
  2. अमरकंटक (नर्मदा उद्गम स्थल, नर्मदा मंदिर)
  3. महेश्वर (पर्यटन नगरी, नर्मदा किनारे कई प्राचीन मंदिर)
  4. ओंकारेश्वर (12 ज्योर्तिलिंगों में से एक भगवान ममलेश्वर का मंदिर)
  5. ओरछा (भगवान रामराजा सरकार की नगरी)
  6. मंडला (नर्मदा के प्रसिद्ध घाट, भक्तों की भीड़ लगती है।)
  7. मुलताई ( प्रसिद्ध धार्मिक ताप्ती नदी का उद्गम स्थल)
  8. जबलपुर (नर्मदा के किनारे बसा शहर, भेड़ाघाट)
  9. दतिया (प्रसिद्ध पीतांबरा माई का मंदिर)
  10. नलखेड़ा (मां बगुलामुखी माता का प्रसिद्ध मंदिर)
  11. चित्रकूट (धार्मिक नगरी, भगवान राम ने वनवास का समय यहा बिताया था।)
  12. सलकनपुर (प्रसिद्ध देवी मंदिर)
  13. मैहर (मां शारदा का प्रसिद्ध मंदिर)
  14. मंदसौर ( भगवान पशुपतिनाथ का प्रसिद्ध मंदिर)
  15. बरमान घाट और मंडेलश्वर ( दोनों ही मां नर्मदा के प्रसिद्ध घाट हैं।)
  16. पन्ना (जुगलकिशोर भगवान का प्राचीन मंदिर)
  17. सांची को भी इसमे शामिल किया जा सकता है, क्योंकि यह बेहद प्राचीन जगह है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • मोहन यादव
  • मोहन कैबिनेट
  • मध्य प्रदेश
  • Cabinet meeting
  • महेश्वर
  • मोहन कैबिनेट बैठक
अनुकंपा नौकरी में अब नई शैक्षणिक शर्त, अब सीधी भर्ती की योग्यता जरूरी, 14 सितंबर से लागू हुआ नया नियम

By VINAY VERMA

अनुकंपा नौकरी में अब नई शैक्षणिक शर्त, अब सीधी भर्ती की योग्यता जरूरी, 14 सितंबर से लागू हुआ नया नियम
1812 पद, हजारों युवाओं को मौका, 1 अक्टूबर से आवेदन, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म, अधिकतम छूट 45 साल तक

By VINAY VERMA

1812 पद, हजारों युवाओं को मौका, 1 अक्टूबर से आवेदन, 21 अक्टूबर तक भर सकेंगे फॉर्म, अधिकतम छूट 45 साल तक
छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा अस्पतालों पर छापा, मचा हड़कंप

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में आयुष्मान कार्ड फर्जीवाड़े पर बड़ा एक्शन, 100 से ज्यादा अस्पतालों पर छापा, मचा हड़कंप
जीडीएस भर्ती फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज से नौकरी के 8 आरोपियों को सीबीआई ने किया अरेस्ट

By Sandeep Kumar

जीडीएस भर्ती फर्जीवाड़ा: फर्जी दस्तावेज से नौकरी के 8 आरोपियों को सीबीआई ने किया अरेस्ट
राजस्थान की 30 कृषि मंडियों में 57.41 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी, किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान की 30 कृषि मंडियों में 57.41 करोड़ के विकास कार्यों की मंजूरी, किसानों के लिए बेहतर सुविधाएं
MP में 5 IPS समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले, खण्डवा-उज्जैन-जबलपुर-ग्वालियर में नए ASP नियुक्त

By Jitendra Shrivastava

MP में 5 IPS समेत 8 पुलिस अफसरों के तबादले, खण्डवा-उज्जैन-जबलपुर-ग्वालियर में नए ASP नियुक्त
नितिन गडकरी के RTO वाले सवाल पर मंत्री उदय प्रताप सिंह क्यों रहे मौन, कार्रवाई का हिसाब कहां?

By Ramanand Tiwari

नितिन गडकरी के RTO वाले सवाल पर मंत्री उदय प्रताप सिंह क्यों रहे मौन, कार्रवाई का हिसाब कहां?