कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के बयान पर भड़के कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, सुनाई खरी-खरी
Sandeep Kumar | Aug 07, 2024, 23:02 IST
STYLESHEET THESOOTR - 2024-08-07T221013.150
बांग्लादेश में तख्तापलट की घटना के बाद भारत में कांग्रेस के नेताओं के बोल बिगड़ने लगे हैं। हालांकि, ऐसे नेताओं का सत्ता रूढ़ बीजेपी की सरकार ने जबरदस्त जवाब दिया है। आइए आपको बताते है कि आखिर किस नेता ने क्या कहा है और उनको क्या जवाब मिला है...
बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना के देश छोड़कर भागने की घटना का भारत में खूब चर्चा हो रही है। भारत में कांग्रेस नेताओं ने खुलकर ये बोलना शुरू कर दिया है कि बांग्लादेश जैसे हालात भारत में भी बन सकते है। सबसे पहले बात कर लेते हैं कांग्रेस नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद की। बीते मंगलवार की रात एक किताब के विमोचन समारोह में सलमान खुर्शीद ने कहा था, ऊपरी भले ही सब कुछ सामान्य लगे, लेकिन बांग्लादेश में जो हो रहा है, वह आगे भारत में भी हो सकता है।
मध्य प्रदेश के मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की एक टिप्पणी पर पलटवार करते हुए उन्हें हताश करार दिया। कैलाश विजयवर्गीय ने कहा, उन्हें समझना चाहिए कि यह ( प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ) का देश है। यह भारत है। ऐसे बयान देकर अराजकता फैलाने वाले नेताओं को शर्म आनी चाहिए।
मध्य प्रदेश के पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने भी खुर्शीद की तरह उन्होंने कहा कि बांग्लादेश सरकार की गलत नीतियों की वजह से जनता वहां प्रधानमंत्री आवास में घुस गई। राष्ट्रपति भवन में घुस गई। याद रखना नरेन्द्र मोदी जी, जनता जितनी सड़क पर हिलोरे ले रही है, एक दिन तुम्हारी गलत नीतियों की वजह से प्रधानमंत्री निवास में घुस जाएगी, कब्जा कर लेगी।
बीजेपी प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने कहा, मुश्किल समय में भारत सरकार बांग्लादेश के साथ खड़ी है क्योंकि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है। इस पर कोई राजनीति नहीं की जानी चाहिए, लेकिन सलमान खुर्शीद जैसे नेता भारत के लोगों को यह कहकर हिंसा भड़काने की कोशिश करते हैं कि जो वहां हुआ है वो भारत में भी हो सकता है।
शर्म आनी चाहिए खुर्शीद को : कैलाश
एमपी कांग्रेस नेता सज्जन भी दे चुके हैं विवादित बयान
खुर्शीद भड़काने की कोशिश कर रहे हैं : शहजाद पूनावाला
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava