अभियान में पिछड़ी बीजेपी, 19 दिन में 50 लाख नए सदस्य जोड़े... कैसे होंगे डेढ़ करोड़

Sandeep Kumar | Sept 21, 2024, 10:42 IST
Share
BJP BPL
BJP BPL

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि अब तक 57 लाख मिस्ड कॉल हुए हैं। 50 लाख फार्म भरे जा चुके हैं। उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री बीएल संतोष ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बीजेपी ने देशभर में 4 करोड़ सदस्य बनाए हैं।

BHOPAL. मेगा सदस्यता अभियान चला रही बीजेपी मध्य प्रदेश में अपने लक्ष्य से पिछड़ती हुई नजर आ रही है। 2 सितंबर से शुरू हुए अभियान में 19 दिन में 50 लाख सदस्य बनाने का दावा किया जा रहा है। इस तरह पार्टी अपने डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाने के टारगेट से अभी एक करोड़ सदस्य दूर है। अब देखना होगा कि 25 सितंबर तक बीजेपी टारगेट के कितने करीब पहुंच पाएगी।

अब तक 57 लाख मिस्ड कॉल

प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष वीडी शर्मा का कहना है कि अब तक 57 लाख मिस्ड कॉल हुए हैं। 50 लाख फार्म भरे जा चुके हैं। 21 और 22 सितंबर को युवाओं की सदस्यता का दिन होगा। उधर, बीजेपी के राष्ट्रीय सहसंगठन महामंत्री बीएल संतोष ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा कि बीजेपी ने देशभर में 4 करोड़ सदस्य बनाए हैं। इनमें उत्तरप्रदेश बीजेपी ने एक करोड़ का आंकड़ा छू लिया है। मध्यप्रदेश और गुजरात में अब तक 50-50 लाख सदस्य जोड़े गए हैं। असम में यह संख्या 35 लाख है।

गांवों में नेटवर्क की दिक्कत

दरअसल, बीजेपी ने मध्यप्रदेश में 64 हजार 870 बूथों पर नए सदस्य बनाने का टारगेट सेट किया है। पार्टी को ज्यादा दिक्कतें दूरदराज के क्षेत्रों में नेटवर्क की समस्या के कारण आ रही हैं। इससे डिजिटल तरीके से सदस्यता अभियान प्रभावित हो रहा है।

विधानसभावार क्या है स्थिति जानें

शहरी क्षेत्रों की विधानसभाओं में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय की इंदौर विधानसभा 1 ने अपने सबसे बढ़िया काम किया है। यहां 102 प्रतिशत टारगेट हासिल किया जा चुका है। दूसरे नंबर पर भोपाल मध्य विधानसभा है। तीसरे नंबर पर मल्हारगढ़ है।

विधानसभा टारगेट इंदौर-1 102% भोपाल मध्य 85% मल्हारगढ़ 84% इंदौर-2 82% आगर 79% अशोक नगर 76% नर्मदापुरम 65% गरोठ 64% भोपाल दक्षिण-पश्चिम 63% ग्वालियर, जबलपुर कैंट, गुना 62%

आधा ही टारगेट हासिल कर पाया उज्जैन

वहीं, यदि नगरीय क्षेत्रों के हिसाब से तुलना की जाए तो ग्वालियर का नंबर टॉप 10 में नहीं आता है। इस मामले में मंदसौर जिला अव्वल है। यहां 65 प्रतिशत लक्ष्य हासिल किया गया है। वहीं, इंदौर नगरीय क्षेत्र में 60%, अशोकनगर जिले में 57%, इंदौर ग्रामीण अंचल में 51%, उज्जैन नगरीय क्षेत्र में 49%, भोपाल नगरीय क्षेत्र में 48%, जबलपुर नगरीय क्षेत्र में 48%, आगर जिले में 46%, गुना में 45% और नर्मदापुरम में 42% टारगेट हासिल हो पाया है। इन आंकड़ों से साफ है कि बाकी जिलों में बीजेपी सदस्य बनाने में पिछड़ गई है। ये तब है, जब पार्टी ने पूरी ताकत झोंक रखी है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

हमारे न्यूज़लेटर की सदस्यता लें! विशेष ऑफ़र और नवीनतम समाचार प्राप्त करने वाले पहले व्यक्ति बनें

Tags:
  • एमपी न्यूज
  • सीएम मोहन यादव
  • बीजेपी
  • वीडी शर्मा
  • मध्य प्रदेश
  • हिंदी न्यूज
  • अध्यक्ष वीडी शर्मा
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • बीजेपी सदस्यता अभियान
  • Campaign lagged BJP
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती