बैतूल में खेत में चल रही थी धर्मांतरण सभा, मुंबई से आए प्रचारकों समेत 6 लोगों के खिलाफ केस

Vikram Jain | Aug 30, 2024, 22:20 IST
Share
Case against 6 accused in MP Betul conversion case
Case against 6 accused in MP Betul conversion case

मध्‍य प्रदेश के बैतूल जिले से धर्मांतरण का मामला सामने आया है। यहां आदिवासी और दलित परिवारों के लिए धर्मांतरण सभा आयोजित की गई थी। मामले में पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

BHOPAL. मध्य प्रदेश के बैतूल जिले से धर्मांतरण कराने का मामला सामने आया है। यहां कुछ लोगों ने धर्मांतरण सभा आयोजित की थी, इसमें 50 से ज्यादा आदिवासी और दलित परिवारों के लोग पहुंचे थे। इस सभा में मुंबई से आए ईसाई धर्म के दो प्रचारकों ने प्रवचन किया। इस दौरान विवाद हो गया और पुलिस से शिकायत हो गई। मामले में पुलिस ने प्रचारकों समेत 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। साथ ही आरोपियों को हिरासत में लिया है।

धर्म बदलने के लिए दिया लालच

पूरा मामला मुलताई थाना क्षेत्र के चिंचडा गांव का है। गांव के एक खेत में धर्मांतरण सभा आयोजित हुई थी। यहां कुछ लोगों ने धर्म परिवर्तन के लिए आदिवासी और दलित परिवारों को इकठ्ठा किया और उन्हें लालच देकर उनका ब्रेन वाश किया गया। इसके बाद ग्रामीणों को ईसाई धर्म अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। मुंबई से आए ईसाई धर्म के प्रचारक प्रवचन कर रहे थे।

धर्म नहीं अपनाने पर की धक्कामुक्की

पुलिस से शिकायत करते हुए ग्रामीण अंकित कालभोर ने बताया कि उसे ईसाई धर्म अपनाने के लिए लालच दिया गया और दबाव बनाया गया, धर्म बदलने से इनकार करने उसके साथ धक्कामुक्की की गई। गांव के ही मनोज ने मुंबई से पहुंचे 2 लोगों से उसकी मुलाकात कराई थी। उसे ईसाई धर्म को लेकर हिंदी में लिखी किताब भी दी थी।

मामले में 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

मामले में बैतूल पुलिस ने बताया कि आरोपियों में मुंबई से बैतूल आए फ्रांसिस गंडामन और जयस गंडामन शामिल है। इसके साथ ही बैतूल निवासी रमेश अतुलकर, गणेश अतुलकर, चिचंड़ा निवासी मनोज वरकड़े और सुखवंती वरकड़े के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपियों को हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक साहित्य जब्त किए है। पुलिस मामले में जांच कर रही है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • बैतूल न्यूज
  • Betul conversion case
  • बैतूल धर्मांतरण मामला
  • मुलताई में धर्मांतरण सभा
  • धर्मांतरण मामले में केस दर्ज
  • बैतूल में धर्मांतरण सभा
  • Conversion meeting in Betul
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि