ग्वालियर में मिहिर भोज प्रतिमा पर विवाद; सांसद-विधायक सहित 20 पर नामजद मामला दर्ज, 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी FIR

Jitendra Shrivastava | Sept 26, 2023, 24:00 IST
Share
ग्वालियर में मिहिर भोज प्रतिमा पर विवाद; सांसद-विधायक सहित 20 पर नामजद मामला दर्ज, 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी FIR
ग्वालियर में मिहिर भोज प्रतिमा पर विवाद; सांसद-विधायक सहित 20 पर नामजद मामला दर्ज, 700 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी FIR

ग्वालियर में गुर्जर महाकुंभ के दौरान गुर्जर समुदाय द्वारा उत्पाद मचाने के मामले में पुलिस ने एक सांसद-विधायक सहित 20 नामजद लोगों पर केस दर्ज किए।

GWALIOR. ग्वालियर में गुर्जर महाकुंभ के दौरान ज्ञापन देने पहुंचे गुर्जर समुदाय के लोगों उत्पाद मचाए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने शहर की पांच अलग-अलग थानों में मामला दर्ज किया है, जिसमें एक सांसद, विधायक सहित 20 नामजद लोग शामिल हैं। इसके अलावा 700 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। उत्पाद मचाने वाले नौ लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, मौके से 100 से अधिक गाड़ियों को भी बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाश और गिरफ्तारी के लिए अलग-अलग टीम में गठित कर दी है, जिनकी तलाश की जा रही है।

यूपी के एक सांसद और विधायक भी शामिल हुए थे

सोमवार को ग्वालियर के फूलबाग मैदान पर गुर्जर समाज के द्वारा महाकुंभ का आयोजन किया गया। इसमें मध्यप्रदेश के साथ-साथ उत्तर प्रदेश, राजस्थान और अलग-अलग राज्यों से हजारों की संख्या में समाज के नेता और लोग शामिल हुए। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश के एक सांसद और विधायक भी शामिल हुए थे। महाकुंभ के बाद जब हजारों की संख्या में गुर्जर समाज के लोग कलेक्टोरेट ज्ञापन देने पहुंचे तो उस दौरान उन्होंने जमकर उत्पाद मचाया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की तो इन्होंने पत्थरबाजी शुरू कर दी, जिसमें एसपी कलेक्टर सहित आधा सैकड़ा से अधिक अधिकारियों की गाड़ियों को चकनाचूर कर दिया।

दोनों समाज मिहिर भोज प्रतिमा पर जता रहे दावा

ग्वालियर में कुछ दिनों से मिहिर भोज की प्रतिमा को लेकर विवाद चल रहा है। ये विवाद राजपूत और गुर्जर समाज के बीच है। दोनों समाज मिहिर भोज पर अपना दावा जता रहे हैं। गुर्जर समाज ने प्रतिमा के नीचे राजा मिहिर भोज गुर्जर लिखी पट्टिका पर लगवा दी थी। मामला कोर्ट पहुंचा और कोर्ट के आदेश पर पट्टिका को ढंक दिया गया। अब गुर्जर समाज इस पर लगा हुआ टीन शेड हटाने की मांग पर अड़ा है।

रात में लगभग 11 बजे तक यह उपद्रव करते रहे

इसके साथ ही दो दर्जन से अधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए। उसके बाद सभी उपद्रवी भी मौके से भाग कर नेशनल हाइवे पर पहुंचे, जहां उन्होंने नेशनल हाइवे पर चक्का जाम किया। बड़ी मशक्कत के बाद रात में लगभग 11 बजे तक यह उपद्रव करते रहे उसके बाद मामला शांत हुआ।

शहर के अलग-अलग पांच थानों में मामले दर्ज किए

घटना के बाद पुलिस ने इस मामले में शहर की अलग-अलग पांच थानों में मामले दर्ज हुए हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीणा ने बताया है कि मामले में दो एफआईआर पड़ाव थाना, दो एफआईआर विश्वविद्यालय थाना और एक एफआईआर बिलुआ थाने में उपद्रवियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। इसके साथ ही उन्होंने बताया है कि उत्तर प्रदेश का एक सांसद और विधायक सहित 20 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इसके अलावा 700 से अधिक अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर की गई है। वहीं इस मामले में अभी तक नौ लोगों को गिरफ्तार किया है और सबसे अधिक उपद्रवियों की दोपहिया वाहनों को भी जब्त किया है।

Tags:
  • MP News
  • एमपी न्यूज
  • Gwalior
  • Controversy over Mihir Bhoj statue
  • case named against 20 including MP-MLA
  • FIR against 700 unknown people too
  • ग्वालियर
  • मिहिर भोज प्रतिमा पर विवाद
  • सांसद-विधायक सहित 20 पर नामजद मामला
  • 700 अज्ञात के खिलाफ भी FIR
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि