लोकसभा चुनाव : BSP उम्मीदवार के करीबी BJP नेता के यहां Central Gst का छापा
Marut raj | Apr 25, 2024, 21:07 IST
प्रतीकात्मक फोटो।
बीजेपी नेता के यहां की गई Central GST की इस कार्रवाई को लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। इसकी वजह बीजेपी नेता का बीएसपी उम्मीदवार का करीबी होना बताई जा रही है।
Central GST raid at BJP leader's house
भोपाल. सेंट्रल जीएसटी की टीम ने बीजेपी नेता के यहां छापा मारा है। बीजेपी नेता बीएसपी के लोकसभा उम्मीदवार के करीबी माने जाते हैं। मजे की बात यह है कि बीजेपी नेता के यहां जब यह कार्रवाई की जा रही थी, उस समय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पास में ही चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पास में चल रहा था भाषण
Central GST की टीम ने गुरुवार 25 अप्रैल को मुरैना में छापामार कार्रवाई की है। टीम ने व्यापारी और बीजेपी नेता अनिल गोयल ( अल्ली ) के घर छापा मारा। गुरुवार को ही लोकसभा चुनाव के लिएप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीजेपी प्रत्याशी शिवमंगल सिंह तोमर के लिए सभा कर रहे थे, तो वहीं दूसरी ओर सेंट्रल GST की टीम भाजपा नेता अनिल गोयल के घर कार्रवाई कर रही थी l
कार्रवाई को लेकर कई तरह की चर्चा
मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि पिछले 10 सालों में अनिल गोयल की किसी भी फैक्ट्री व प्रतिष्ठान पर कभी भी जीएसटी व इनकम टैक्स की कार्रवाई नहीं हुई। इसकी वजह गोयल का केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के काफी करीबी होना बताई जाती है। इस बार गोयल पर कार्रवाई की गई है। इसकी वजह गोयल का बीएसपी उम्मीदवार और मुरैना लोकसभा सीट से केएस ग्रुप के अध्यक्ष रमेश चंद्र गर्ग होना बताया जा रहा है।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari