आशिक के साथ पकड़ी गई बहू, दोनों ने मिलकर सास के साथ किया ऐसा काम
Ravi Singh | Nov 06, 2024, 23:13 IST
ि
मध्य प्रदेश के छतरपुर में पति के जाते ही पत्नी ने कुछ ऐसा किया जिस पर परिवार अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा है। पति के जाते ही पत्नी ने अपने प्रेमी को घर बुलाया।
मध्य प्रदेश के छतरपुर से रिश्तों को तार-तार कर देने वाली एक खबर समाने आई है। यहां पति के जाते ही पत्नी ने कुछ ऐसा किया जिस पर परिवार अभी भी यकीन नहीं कर पा रहा है। पति के जाते ही पत्नी ने अपने प्रेमी को घर बुलाया। प्रेमी उसका पड़ोसी था। दोनों ने बेडरूम का दरवाजा बंद कर लिया और अंदर मौज-मस्ती करने लगे। लेकिन तभी महिला की सास वहां आ गई। महिला की सास ने दोनों को अपत्तिजनक हालत में देख लिया।
महिला को डर था कि कहीं उसकी सास उसके पति को इस बारे में न बता दे। इसलिए महिला ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर अपनी सास को मार डाला। फिर शव को जंगल में ले जाकर फेंक दिया। लेकिन जब कुछ लोगों ने शव को वहां पड़ा देखा तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने जल्द ही हत्यारों का पता लगा लिया। जब पुलिस ने महिला को गिरफ्तार किया तो वह पहले तो उन्हें गुमराह करती रही। लेकिन आखिर में वह टूट गई और उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने महिला और उसके प्रेमी को फिर से कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है। मामला जुझार नगर थाना क्षेत्र के कुरेरी गांव का है। यहां रहने वाली 24 वर्षीय लक्ष्मी सिंह ने अपने प्रेमी सचिन के साथ मिलकर अपनी सास सुनील सिंह (45 वर्ष) की हत्या कर दी। हत्या के बाद दोनों ने महिला के शव को ठिकाने लगा दिया। हालांकि कुछ ही घंटों में वहां से गुजर रहे लोगों ने महिला का शव वहां पड़ा देखा, जिसके बाद उन्होंने पुलिस को इसकी सूचना दी। शुरुआती पूछताछ में लक्ष्मी हत्या की बात कबूल नहीं कर रही थी, लेकिन जब पुलिस ने सख्ती दिखाई और उससे लगातार पूछताछ की तो वह टूट गई और उसने कबूल कर लिया कि पड़ोस में रहने वाले सचिन से उसका प्रेम प्रसंग था।
आरोपी महिला का कहना है कि मैं पिछले कई सालों से अपने पड़ोस में रहने वाले एक युवक के साथ रिलेशनशिप में थी। हम दोनों अक्सर एक दूसरे से मिलते थे। जब मेरे पति काम पर बाहर गए थे, तो मैंने अपने बॉयफ्रेंड को घर बुलाया। लेकिन मेरी सास ने हम दोनों को अपत्तिजनक हालत में देख लिया। मुझे डर लगने लगा कि कहीं वो ये सब अपने बेटे यानी मेरे पति को न बता दे। इसलिए मैंने अपने प्रेमी सचिन के साथ मिलकर अपनी सास की हत्या कर दी। हमने उसके सिर पर ईंट से कई वार किए, जिससे उसकी मौत हो गई। फिर हमने शव को जंगल में फेंक दिया।
सुनील के बेटे अंकुर सिंह का कहना है कि उसको यकीन ही नहीं हो रहा है कि उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर उसकी मां की हत्या कर दी। अंकुर सदमे में है। उसने कहा- मैं कुछ मिनट के लिए घर से बाहर गया था। मैं अपनी मां की जिम्मेदारी अपनी पत्नी पर छोड़कर गया था। उसने मेरी मां की हत्या कर दी।
पति के डर से सास को मारा
सख्ती के बाद मुंह खोला
सिर पर किए ईंट से कई वार
मां की जिम्मेदारी पर पत्नि को छोड़ा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava