खाकी की आड़ में कैदियों से हो रही वसूली, जेल में बिक रहा गुटखा-बीड़ी, वीडियो वायरल

Aman Vaishnav | Dec 25, 2025, 15:48 IST
chhatarpur-district-jail-corruption-video-viral-investigation
छतरपुर जिला जेल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला जेल प्रहरी कैदियों से वसूली करती दिखाई दे रही है। पूरा मामला जानने के लिए खबर आखिरी तक पढ़िए...

छतरपुर जेल में वसूली का खेल

👉 छतरपुर जिला जेल से कैदियों से वसूली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

👉 महिला प्रहरी पुष्पा अहिरवार पर जेलर का एजेंट होने का आरोप लगा।

👉 जेल के अंदर बीड़ी, गुटखा और सफाई के नाम पर वसूली का दावा है।

👉 डीआईजी अखिलेश तोमर ने जेल पहुंचकर मामले की जांच शुरू की।

👉 जेलर ने वीडियो को पुराना बताते हुए ब्लैकमेलिंग की बात कही है।

छतरपुर जिला जेल इन दिनों चर्चा में है। जेल के अंदर का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में कैदियों से पैसे लेने के आरोप लगे हैं। खबर मिलते ही जेल विभाग के आला अधिकारी सक्रिय हो गए।

जेल डीआईजी अखिलेश तोमरने तुरंत जेल का दौरा किया। उन्होंने वहां कैदियों और स्टाफ से पूछताछ की। फिलहाल पूरे मामले की बारीकी से जांच चल रही है।

वायरल वीडियो में क्या दिखा?

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो (Viral Video) में एक महिला प्रहरी नजर आ रही हैं। उनका नाम पुष्पा अहिरवार बताया जा रहा है। वीडियो में वह जेल की कैंटीन में बैठी हुई हैं। उनके पास एक युवक पैसों को लेकर मोलभाव कर रहा है। आरोप है कि वह युवक से किसी सुविधा के बदले पैसे मांग रही हैं। वीडियो में महिला प्रहरी पैसे लेकर अपने बैग में रखती दिखती हैं।

ये खबर भी पढ़िए...छतरपुर जिला अस्पताल में बच्चों की मौत पर बड़ा सवाल, 8 महीनों में 409 की मौत

हर काम के लिए तय है मोटी रकम?

वायरल वीडियो के साथ कुछ चौंकाने वाले दावे भी किए गए हैं। आरोप के हिसाब से जेल में हर सुविधा का एक रेट फिक्स है।

  • नए कैदियों से झाड़ू न लगवाने के लिए 5 हजार मांगते हैं।
  • टॉयलेट में पानी न डालने के बदले भी पैसे लिए जाते हैं।
  • कैंटीन का सामान एमआरपी से 50% ज्यादा दाम पर मिलता है।
  • गुटखा और बीड़ी का एक बंडल 250 रुपए में बिकता है।
  • नामदार कैदियों से 10 से 50 हजार तक की मांग होती है।

ये खबर भी पढ़िए...छतरपुर में पूर्व विधायक आलोक चतुर्वेदी की फैक्ट्रियों पर आयकर का बड़ा छापा

हर काम के लिए तय है मोटी रकम?

वायरल वीडियो के साथ कुछ चौंकाने वाले दावे भी किए गए हैं। आरोप के हिसाब से जेल में हर सुविधा का एक रेट फिक्स है।

  • नए कैदियों से झाड़ू न लगवाने के लिए 5 हजार मांगते हैं।
  • टॉयलेट में पानी न डालने के बदले भी पैसे लिए जाते हैं।
  • कैंटीन का सामान एमआरपी से 50% ज्यादा दाम पर मिलता है।
  • गुटखा और बीड़ी का एक बंडल 250 रुपए में बिकता है।
  • नामदार कैदियों से 10 से 50 हजार तक की मांग होती है।
Aman vaishnav - 2025-12-25T145923.999

ये खबर भी पढ़िए...एमपी में सीएम हेल्पलाइन की शिकायत वापस न लेने पर तहसीलदार ने भेजा जेल, जानें पूरा मामला

डीआईजी ने की जांच

वीडियो वायरल होते ही डीआईजी अखिलेश तोमर छतरपुर जेल पहुंचे। उन्होंने जेल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कैंटीन के रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच भी की है।

डीआईजी ने कहा कि वीडियो की सही या गलत की जांच की हो रही है। कोई दोषी पाया गया, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। विभाग यह पता लगा रहा है कि वीडियो किसने और क्यों बनाया।

ये खबर भी पढ़िए...दोबारा हाईकोर्ट पहुंचेगा एमपी में अवैध फीस वसूली का मामला, पुराने आदेश से आहत पेरेंट्स एसोसिएशन ने की तैयारी

डीआईजी ने की जांच

वीडियो वायरल होते ही डीआईजी अखिलेश तोमर छतरपुर जेल पहुंचे। उन्होंने जेल परिसर का बारीकी से निरीक्षण किया। उन्होंने कैंटीन के रिकॉर्ड और स्टॉक की जांच भी की है।

डीआईजी ने कहा कि वीडियो की सही या गलत की जांच की हो रही है। कोई दोषी पाया गया, तो उस पर सख्त कार्रवाई होगी। विभाग यह पता लगा रहा है कि वीडियो किसने और क्यों बनाया।

Madhya Pradesh News

Tags:
  • Madhya Pradesh News
  • Chhatarpur
  • Viral Video
  • छतरपुर जिला जेल