असदुद्दीन ओवैसी की चेतावनी, आज आपका बुलडोजर है, कल हमारा होगा

Ravi Singh | Aug 25, 2024, 17:40 IST
Share
Haji Shahzad
Haji Shahzad

छतरपुर में कोतवाली पर पथराव मामले में आरोपी हाजी शहजाद की हवेली को जमींदोज कर दिया है। इस मामले को लेकर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मोहन सरकार पर निशाना साधा है।

मध्य प्रदेश के छतरपुर में कोतवाली पर पथराव मामले में आरोपी हाजी शहजाद की हवेली को जमींदोज कर दिया है। इस मामले को लेकर एआईएमआईएम के राष्ट्रीय अध्यक्ष असदुद्दीन ओवैसी ने मोहन सरकार पर निशाना साधा है। ओवैसी ने कहा कि बीजेपी की सरकार संविधान की धज्जियां उड़ा रही है।

सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर को फॉलो करें-ओवैसी

असदुद्दीन ओवैसी का कहना है कि मैंने हाजी शहजाद अली का वीडियो देखा है जिसमें वो साफ बोल रहा है कि रामगिरी महाराज के खिलाफ प्रदर्शन किया था। प्रदर्शन के टाइम एडिशनल एसपी, डिप्टी कलेक्टर और एसडीएम भी वहीं मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान विवाद हो गया, इस दौरान पत्थरबाजी शुरू हो गई। इसके बाद एसडीएम ने हाजी अली का से कहा कि आप जनता को समझाइए। तब शहजाद ने विरोध कर रहे लोगों को समझाने की कोशिश की थी। पथराव में कुछ पत्थर उनको भी लगे थे। पथराव के बाद उनको आरोपी मानकर उनकी कोठी को गिरा दिया। शहजाद के पास उस कोठी की परमिशन भी थी। प्रशासन की जिम्मेदारी बनती थी कि वो सुप्रीम कोर्ट के ऑर्डर को फॉलो करें।

ये खबर भी पढ़ें...

छतरपुर कोतवाली पथराव : आरोपी हाजी शहजाद अली बोला- जबरदस्ती फंसाया गया, सीएम तक सच्चाई नहीं पहुंची

सरकार रूल ऑफ लॉ के तहत चलती है

ओवैसी का कहना है कि छतरपुर पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्तार करने के बाद उनको रोड पर चलाती है और उनसे नारे लगाने के लिए मजबूर करती है। सरकार रूल ऑफ लॉ के तहत चलती है, रूल ऑफ मॉब से नहीं। साथ ही उनका कहना है कि मैं बीजेपी के लोगों को बताना चाहता हूं कि आज सत्ता आपके पास है, तो कल किसी और के हाथ में सत्ता होगी। नई सरकार आपके जिम्मेदारों और उनके घरों पर बुलडोजर चलवा दें, आपके चेहरे पर कालिख पोतकर रोड पर घुमाए तो कैसा होगा ?

कोर्ट से इंसाफ उम्मीद

ओवैसी ने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी संसद में संविधान को चूमते हैं और एमपी में बीजेपी की सरकार संविधान की धज्जियां उड़ाती है। मोहन सरकार किसी का भी भी घर को गिरा देती है। एमपी में एक समुदाय के लोगों के घरों को तोड़ देते हैं। कभी एनकाउंटर के नाम पर गोलियां मार देते हैं। आखिर ये कब तक चलेगा। जब भी कोर्ट के पास ये मामला जाएगा, कोर्ट इंसाफ करेगी।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • सीएम मोहन यादव
  • Asaduddin Owaisi
  • असदुद्दीन ओवेसी
  • बुलडोजर
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • छतरपुर पुलिस हमला
  • हाजी शहजाद अली
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती