छतरपुर गोलीकांड— छेड़छाड़ के आरोपी ने चलाई गोली, एक की मौत, युवती व चाचा की हालत गंभीर

Madhav Singh | Oct 07, 2024, 14:17 IST
Share
c
c

छतरपुर जिले में एक बदमाश ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। बताया जा रहा है कि यह घटना छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा न करने को लेकर की गई है। इस गोली बारी में एक वृद्ध की मौत हो गई। युवती व चाचा की हालत नाजुक बताई जा रही है।

मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले में एक युवक ने एक ही परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। इस गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलने पर छतरपुर पुलिस मौके पर पहुंची। घटना के बाद से आरोपी फरार है। घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात है।

क्या है घटना?

यह घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोराहा गांव की बताई जा रही है। जहां एक ही परिवार के तीन लोगों को एक युवक ने गोली मार दी। इस गोलीबारी में एक बुजुर्ग की मौके पर मौत हो गई। वहीं 2 लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

राजीनामा नहीं किया तो चला दी गोली

बताया जा रहा है यह घटना छेड़छाड़ के मामले में राजीनामा न करने पर की गई है। युवती ने आरोपी के विरूद्ध पूर्व में छेड़छाड़ करने की शिकायत दी थी। जिसमें राजीनामा न करने पर आरोपी ने युवती सहित उसके चाचा और दादा को गोली मारी है। गोली लगने से दादा की मौके पर मौत हो गई, घायल युवती और चाचा अस्पताल में भर्ती है।

गोली की वारदात से गांव में सनसनी मच गई। सूचना पर भारी संख्या में पुलिस बल घटनास्थल पर पहुंच गया है। स्थानीय लोगों में भय व आक्रोश माहौल बना हुआ है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

thesootr links

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मध्य प्रदेश
  • छतरपुर
  • मध्य प्रदेश पुलिस
  • छतरपुर की खबरें
  • छतरपुर पुलिस
  • छतरपुर गोलीकांड
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान