छिंदवाड़ा में पलटी बस, अयोध्या से लौट रहे थे श्रद्धालुओं, 21 घायल
Sourabh Bhatnagar | Dec 03, 2024, 09:38 IST
thesootr
घटना छिंदवाड़ा के चौरई इलाके में केंद्रीय विद्यालय के पास हुई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु 27 नवंबर को छिंदवाड़ा से काशी विश्वनाथ और अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। वापस लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में मंगलवार (3 दिसंबर) सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हुआ। अयोध्या से दर्शन कर लौट रही यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। पुलिस के मुताबिक, इस हादसे में 21 लोग घायल हुए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर है।
घटना छिंदवाड़ा के चौरई इलाके में केंद्रीय विद्यालय के पास हुई। बताया जा रहा है कि श्रद्धालु 27 नवंबर को छिंदवाड़ा से काशी विश्वनाथ और अयोध्या दर्शन के लिए गए थे। वापस लौटते समय बस हादसे का शिकार हो गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा तब हुआ जब सामने से आ रहे ट्राले ने बस को कट मारा। इससे बस अनियंत्रित होकर पलट गई। गनीमत रही कि बस पलटने के बाद सीधी हो गई, जिससे और बड़ा हादसा टल गया।
घायलों को पुलिस और 108 एंबुलेंस की मदद से सिविल अस्पताल और जिला अस्पताल भेजा गया। पुलिस के मुताबिक, अधिकांश यात्री छिंदवाड़ा के निवासी हैं।
घटना के तुरंत बाद नवागत एसपी अजय पांडेय अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि सभी घायलों को समय रहते अस्पताल भेज दिया गया है। एडिशनल एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने बताया कि हादसे का शिकार हुई बस "राहुल बस" कंपनी की है, जो छिंदवाड़ा की स्थानीय बस है।
यह हादसा सड़क सुरक्षा उपायों की कमी और लापरवाह ड्राइविंग का नतीजा माना जा रहा है। एसपी ने मामले की विस्तृत जांच के आदेश दिए हैं।
अयोध्या दर्शन कर लौट रहे थे श्रद्धालु
सामने से ट्राले ने मारा कट
घायलों को अस्पताल भेजा गया
एसपी और पुलिस टीम मौके पर मौजूद
सुरक्षा के उपायों पर सवाल
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava