22 घंटे से कुएं में फंसे 3 मजदूरों की नहीं बच पाई जान, CM ने जताया दुख
Siddhi Tamrakar | Jan 15, 2025, 15:47 IST
CHINDWARA 3 LAOBOURS DIED
छिंदवाड़ा में निर्माणाधीन कुएं के मलबे में दबे तीन मजदूरों की मौत हो गई है। 22 घंटे चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद शव निकाले गए हैं। CM ने इस घटना को लेकर दुख जताया है।
छिंदवाड़ा जिले के खुनाझिर खुर्द गांव में एक निर्माणाधीन कुएं में मलबा ढहने से तीन मजदूरों की मौत हो गई। करीब 22 घंटे तक चले रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद एनडीआरएफ की टीम ने उनके शव मलबे से निकाले। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे जाएंगे।
सीएम ने जताया दुख
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस दुखद हादसे पर गहरी संवेदना जताई है और मृतकों के परिवारों को 4-4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।
ऐसे हुआ था हादसा
हादसे में जान गंवाने वाले मजदूरों के नाम
- वासिद (पिता: कल्लू खान, उम्र: 18 वर्ष) - निवासी सुल्तानपुर, रायसेन
- राशिद (पिता: नन्हे खान, उम्र: 18 वर्ष) - निवासी तुलसीपार, बुधनी
- शहजादी (पति: नन्हे खान, उम्र: 50 वर्ष) - निवासी तुलसीपार, बुधनी
शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है
एनडीआरएफ की टीम और स्थानीय पुलिस ने मिलकर करीब 22 घंटे तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया, लेकिन मलबे में दबे तीन मजदूरों को बचाया नहीं जा सका। उनके शवों को मलबे से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक