एमपी में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नाराज, शुक्रवार को बुलाई बैठक, डीजीपी सहित पीएचक्यू के चुनिंदा एडीजी होंगे शामिल

Sandeep Kumar | May 23, 2024, 12:42 IST
Share
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (63).jpg
SANDEEP 2024 Copy of STYLESHEET THESOOTR (63).jpg

मध्य प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग के लिए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को चुनिंदा पुलिस अधिकारियों की बैठक रखी है। इस बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा भी मौजूद रहेंगी।

प्रदेश में फिर चलेगा माफिया अभियान, जुआरी सटोरियों सहित भू माफियाओं पर होगी बड़ी कार्रवाई

BHOPAL. प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ( Chief Minister Dr. Mohan Yadav ) ने कड़ी नाराजगी जताई है, प्रदेश में बेहतर पुलिसिंग के लिए मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को चुनिंदा पुलिस अधिकारियों की बैठक रखी है। इस बैठक में मुख्य सचिव वीरा राणा भी मौजूद रहेंगी, उनके अलावा डीजीपी सुधीर सक्सैना, इंटेलीजेंस एडीजी जयदीप प्रसाद सहित पुलिस मुख्यालय के चुनिंदा डीजीपी मौजूद रहेंगे। बैठक में मुख्यमंत्री प्रदेश में अपराधों की रोकथाम को लेकर किए जा रहे प्रयासों को लेकर चर्चा करेंगे वहीं जिन अफसरों की लगातार शिकायतें आ रही हैं उन पर कड़ा एक्शन लेने के निर्देश भी देंगे।

कलेक्टर-एसपी की रैकिंग

एक दिन पहले ही यानि बुधवार को मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी कलेक्टर-एसपी की रैकिंग कराने के भी निर्देश दिए हैं, जिस पर मुख्य सचिव ने जीएडी कार्मिक और गृह विभाग से 7 दिन में रिपोर्ट मांगी है। लोकसभा चुनाव के मप्र में चार चरण पूरे होने के बाद से मुख्यमंत्री प्रदेश के काम-काज पर फोकस कर रहे हैं, हालांकि देश भर में चुनाव के चरण शेष होने के कारण उनका दौरा दूसरे राज्यों में लगातार होने के कारण वे पूरा समय प्रदेश को नहीं दे पा रहे हैं। लेकिन मुख्यमंत्री ने आला अफसरों को संकेत दे दिए हैं कि वे अपनी टीम के कामकाज का आंकलन करें और सुशासन के लिए तेजी से काम करें, जो कदमताल नहीं कर पाएगा उसे लूप लाईन में भेज दिया जाएगा। मुख्यमंत्री की शुक्रवार को होने वाली बैठक को लेकर पुलिस मुख्यालय में हलचल मची हुई है। माना जा रहा है कि इस तरह की बैठकों के बाद मैदानी अफसरों के साथ आला अफसरों की कार्यप्रणाली उजागर होने पर उन्हें अहम पदों से हटाया जा सकता है। ये भी कहा जा सकता है कि मुख्यमंत्री बड़ी प्रशासनिक सर्जरी करने से पहले सिस्टम को ठीक से समझना चाहते हैं कि कौन सा अफसर किस जगह फिट बैठेगा। 5 जून को लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद प्रदेश में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी होना तय माना जा रहा है। यही वजह है कि अब हर कोई मुख्यमंत्री के सामने अपने नंबर बढ़ाने की तैयारी में जुट गया है, जिससे मुख्यमंत्री की बैठक में अपनी बात रख सकें।

कलेक्टरों की परफॉरमेंस जांचेंगी सरकार

सीएम डॉ.मोहन यादव ( CM Mohan Yadav ) ने जीएडी को सभी 52 जिलों के कलेक्टरों की परफॉरमेंस जांचने के निर्देश दिए हैं। इसी आधार पर उनकी रैंकिंग की जाएगी। जीएडी और वरिष्ठ अधिकारी यह देखेंगे कि कलेक्टरों ने राजस्व मामलों के निराकरण, गेहूं खरीदी, नामांतरण जैसे कामों को कितनी तेजी से निपटाया है। जिले में प्रशासनिक स्तर के किन मामलों में पेंडेंसी ज्यादा है, उन्हें मार्क कर हर कलेक्टर की रिपोर्ट बनेगी।

एसपी स्तर के अधिकारियों की भी रैंकिंग

सीएम के निर्देश पर प्रदेश में एसपी स्तर के अधिकारियों के कामकाज का भी आकलन किया जाएगा। भोपाल और इंदौर में पुलिस कमिश्नर प्रणाली लागू है। ऐसे में यहां एसीपी स्तर के अधिकारियों की रैंकिंग बनाई जाएगी। इसमें देखा जाएगा कि उनके जिले में लॉ एण्ड ऑर्डर की स्थिति कैसी है। अपराधों के ग्राफ का आंकड़ा बढ़ रहा है या कम हो रहा है। थानों में पेंडेंसी कितनी है।

काम खराब तो छिन जाएगा जिले का काम

जिन जिलों के कलेक्टरों की रैंक कम होगी, यानी उनका कामकाज संतोषजनक नहीं मिला तो संभागायुक्तों से जवाब-तलब किया जाएगा। इसी तरह जिन जिलों में पुलिस अधिकारियों का काम ठीक नहीं मिला, वहां के एआईजी और आईजी स्तर के अधिकारियों से सवाल-जवाब होंगे। कुल मिलाकर जिन जिलों के अधिकारियों की रैंक खराब आएगी, उन पर गाज गिरना तय है।

thesootr links

सबसे पहले और सबसे बेहतर खबरें पाने के लिए thesootr के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें। join करने के लिए इसी लाइन पर क्लिक करें

द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मुख्‍यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव
  • मुख्य सचिव वीरा राणा
  • डीजीपी सुधीर सक्सैना
  • इंटेलीजेंस एडीजी जयदीप प्रसाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती