आधार कार्ड के नियम में बदलाव, अब 5 साल तक के बच्चों की लगेगी मुस्कुराती फोटो
Sanjeet kumar dhurwey | Jul 13, 2025, 20:15 IST
Photograph: (the sootr)
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। इसी के साथ ही अब आधार में बच्चों का मुस्कुराते हुए फोटो भी होगा।
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड बनाने के लिए नए दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पहले बच्चों के आधार कार्ड के लिए जन्म प्रमाण-पत्र या फोटो के आधार पर कार्ड जनरेट किया जा सकता था। जबकि अब बच्चों के आधार में अधिक सही और स्पष्ट जानकारी की जरूरत होगी। इसी के साथ ही अब आधार में बच्चों का मुस्कुराते हुए फोटो भी होगा।
अब बच्चों का आधार कार्ड बनवाने के लिए एक अनिवार्य बदलाव किया गया है। इसके अंतर्गत बच्चों का मंद मुस्कराते हुए फोटो भी देना होगा। इस बदलाव का उद्देश्य बच्चों की पहचान को अधिक स्पष्ट और सत्यापित बनाना है।
इसके अलावा, माता-पिता को अपने आधार कार्ड और बच्चे के जन्म प्रमाण-पत्र या अस्पताल डिस्चार्ज स्लिप को आधार केंद्र पर प्रस्तुत करना होगा। यह प्रक्रिया इस बात को सुनिश्चित करती है कि बच्चे के माता-पिता वही हैं, जिनका नाम आधार में दर्ज है।
यूआईडीएआई के अनुसार, माता-पिता को अपने बच्चे का आधार कार्ड जनरेट कराने से पहले आधार केंद्र पर जाना होगा। आधार केंद्र पर जरूरी दस्तावेज प्रस्तुत करने होंगे। इसके साथ ही, 5 साल की उम्र में बच्चों के आधार कार्ड का अपडेट भी आवश्यक होगा। इस दौरान फिंगर प्रिंट, आइरिस स्कैनिंग और नई फोटो ली जाएगी। यह अपडेटेशन नि:शुल्क है।
अब आधार कार्ड का लिंक पेन कार्ड से भी अनिवार्य हो गया है। 1 जुलाई 2025 से पहले, नया पेन कार्ड प्राप्त करने के लिए आधार नंबर की आवश्यकता होगी। इसके बाद, पेन कार्ड धारकों को 31 दिसंबर 2025 तक अपने पेन कार्ड को आधार से लिंक करना होगा। ऐसा न करने पर पेन कार्ड इनएक्टिव कर दिया जाएगा। इस कदम का उद्देश्य टैक्स चोरी पर रोक लगाना और वित्तीय लेनदेन में पारदर्शिता लाना है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
आधार अपडेट करने का तरीका | आधार कार्ड अपडेट | आधार कार्ड में बदलाव | मध्य प्रदेश | MP | MP News
बच्चों के आधार कार्ड बनवाने के क्या हैं नियम?
इसके अलावा, माता-पिता को अपने आधार कार्ड और बच्चे के जन्म प्रमाण-पत्र या अस्पताल डिस्चार्ज स्लिप को आधार केंद्र पर प्रस्तुत करना होगा। यह प्रक्रिया इस बात को सुनिश्चित करती है कि बच्चे के माता-पिता वही हैं, जिनका नाम आधार में दर्ज है।
4 पॉइंट्स में समझें पूरी खबरनए दिशा-निर्देश: UIDAI ने 5 साल से कम उम्र के बच्चों के आधार कार्ड के लिए नए नियम लागू किए, जिसमें मुस्कुराते हुए फोटो अनिवार्य किया गया है।आधार कार्ड के लिए दस्तावेज: बच्चों के आधार कार्ड के लिए माता-पिता को अपना आधार कार्ड और बच्चे का जन्म प्रमाण-पत्र या अस्पताल डिस्चार्ज स्लिप आधार केंद्र पर प्रस्तुत करना होगा। बच्चों के आधार का अपडेट: बच्चों के आधार कार्ड को 5 साल की उम्र में अपडेट करना जरूरी होगा, जिसमें फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैनिंग और नई फोटो ली जाएगी। पेन कार्ड और आधार लिंक: नया पेन कार्ड प्राप्त करने के लिए आधार नंबर की आवश्यकता होगी और 31 दिसंबर 2025 तक पेन कार्ड को आधार से लिंक करना होगा। | |
आधार कार्ड के लिए क्या है नए दिशा-निर्देश?
आधार कार्ड का पेन कार्ड लिंक से जुड़ा नया नियम
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स और एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
आधार अपडेट करने का तरीका | आधार कार्ड अपडेट | आधार कार्ड में बदलाव | मध्य प्रदेश | MP | MP News
FAQ सामान्य
- क्या बच्चों के आधार कार्ड के लिए अब कोई नया फोटो चाहिए?
हां, अब बच्चों के आधार कार्ड के लिए मंद मुस्कराती हुई फोटो अनिवार्य होगी। यह फोटो बच्चे की पहचान को स्पष्ट और सत्यापित बनाने में मदद करेगी। - क्या बच्चों का आधार कार्ड अपडेट करना जरूरी है?
जी हां, बच्चों के आधार कार्ड को 5 साल की उम्र और फिर 15 साल की उम्र में अपडेट करना जरूरी है। इस अपडेट के दौरान फिंगरप्रिंट, आइरिस स्कैनिंग और नई फोटो ली जाती है।
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari