सीएम मोहन यादव ने बहनों को दिया रक्षाबंधन का तोहफा, बोले- बंद नहीं होगी लाड़ली बहना योजना
Vikram Jain | Updated:
Chitrakoot CM Mohan Yadav
सतना के चित्रकूट में लाड़ली बहनों ने सीएम मोहन को एक विशाल राखी भेंट की। इसके बाद सीएम ने मंच से बहनों के लिए गाना गया। उन्होंने कहा कि कहा कि लोग चाहे कुछ भी कहते रहें लेकिन ये योजना चलती रहेगी।
BHOPAL. मुख्यमंत्री मोहन यादव ने चित्रकूट आयोजित प्रदेश स्तरीय आभार सह-उपहार कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस रक्षा बंधन महोत्सव के दौरान बहनों ने सीएम मोहन को राखी भेंट की। इस दौरान सीएम ने मंच से फूलों का तारों का सबका कहना है, एक हजारों में मेरी बहना है... गाना गाते हुए बहनों को राखी का उपहार दिया।
सीएम मोहन यादव ने मंच से घोषणा करते हुए कहा कि 10 तारीख को सभी बहनों के खाते में इस बार साढ़े 12 की जगह 15 सौ रुपए आएंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन के पावन पर्व पर सरकार बहनों को 250 रुपए अतिरिक्त देगी और ये राशि प्रतिमाह जारी होने वाली 1250 रुपए की राशि से अलग है। साथ ही उज्जवला गैस कलेक्शन के लिए भी 40 लाख बहनों के खाते में 450 रुपए डाले जाएंगे। उन्होंने कहा कि कहा कि लोग चाहे कुछ भी कहते रहें लेकिन ये योजना चलती रहेगी। हमारे लिए पैसे का महत्व नहीं है, संबंधों का महत्व है।
चित्रकूट पहुंचे सीएम मोहन ने रक्षा बंधन महोत्सव की शुरुआत की। इस दौरान बहनों ने सीएम मोहन को राखी बांधी। साथ ही मोहन भैया ने मंच से बहनों के लिए गाना भी गया। इसके साथ ही सीएम प्रदेश की लाड़ली बहनों को रक्षा बंधन की सौगात देंगे। इससे पहले सीएम मोहन ने चित्रकूट में पौधा रोपण किया।
इस दौरान सीएम मोहन यादव ने चित्रकूट में चल रही अवैध पार्किंग को लेकर सख्ती दिखाई। उन्होंने मंच से ही चित्रकूट में हर तरह की वसूली बंद कराने के निर्देश सतना कलेक्टर को दिए।
बंद नहीं होगी
सीएम ने कहा कि बहुत सारे लोग सरकार बनने के बाद कह रहे थे कि ये योजना बंद हो जाएगी…तुम्हारी पार्टी बंद हो जाएगी लेकिन हमारी योजना बंद नहीं होगी। ये भाई और बहनों के बीच का रिश्ता है। तुम बोलते बोलते रहो..हम देते रहेंगे... जो रोते रहेंगे वो रोते रहेंगे..उससे कोई फ़र्क नहीं पड़ता। 1 करोड़ 39 लाख बहनों से हमें असीम प्यार मिला है।’ सीएम ने कहा कि राखी 19 अगस्त को मनाई जाएगी लेकिन हम पूरे महीने इस त्योहार को मनाएँगे क्योंकि हमें प्रदेश की लाखों करोड़ों बहनों से राखी बंधवाना है।’
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अगस्त के महीने में रक्षाबंधन महोत्सव मनाने का फैसला लिया है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में लाड़ली बहनों से संबंधित आयोजन होंगे।
लाड़ली बहनों को इस बार मिलेंगे 1500 रुपए
लाड़ली बहनों ने मोहन भैया को बांधी राखी
अवैध पार्किंग तत्काल बंद करने का आदेश
सतना कलेक्टर को सीएम मोहन यादव ने दिया निर्देश
"सभी अवैध पार्किंग को तत्काल बंद कराया जाए"#Satna #Collector #MohanYadav #Chiefminister #LadliBehna #RakshaBandhan @CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @DrMohanYadav51 pic.twitter.com/nlkTagcdJy
— TheSootr (@TheSootr) August 1, 2024
बंद नहीं होगी लाड़ली बहना योजना
बता दें कि मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अगस्त के महीने में रक्षाबंधन महोत्सव मनाने का फैसला लिया है। इसके तहत प्रदेश के सभी जिलों में लाड़ली बहनों से संबंधित आयोजन होंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
महादेव सट्टा केस में बड़ा खुलासा: जज और अफसरों से मामला सेट कराने के नाम पर लिए 15 करोड़, दिल्ली का वकील गिरफ्तार
By Umeshwari Baghel
सीएम के गृह जिले में जिला प्रमुख चुनाव पर घमासान, डोटासरा बोले- चाहे गोलियां चल जाएं, जिला प्रमुख हमारा ही बनेगा
By Mukesh Sharma
रायपुर एयरपोर्ट पर कोहरे का असर: 7 फ्लाइटें लेट, मुंबई से आने वाले यात्रियों को करना पड़ा डेढ़ घंटे तक इंतजार
By Umeshwari Baghel
अरे, तेरी मति मारी गई, पाखंडी... भगवान कृष्ण पर दिए बयान को लेकर बाबा रामदेव का गुस्सा फूटा, धीरेंद्र शास्त्री पर साधा निशाना
By Amresh Kushwaha
Rajasthan Top News: 64 विला-कॉटेज मामले में IAS शिखर अग्रवाल पहुंचे सुप्रीम कोर्ट, गिरफ्तारी और ACB कार्रवाई पर रोक की मांग
By Jageshwar Prasad
CG Top News : सड़क हादसे में मदद करने पर 25 हजार, 10 ट्रेनें रद्द, रायपुर में पानी पर ₹427 करोड़ खर्च फिर भी एक लाख घर प्यासे
By Umeshwari Baghel
MP में 641 मकानों पर चला बुलडोजर: भोपाल में 599 घर जमींदोज, इंदौर में 42 मकान टूटे, रहवासी लगाए ये आरोप
By