स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 : इंदौर-भोपाल को पीछे छोड़ जबलपुर बना साफ हवा वाला दूसरा शहर
Deeksha Nandini Mehra | Sept 04, 2024, 10:54 IST
स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024
जबलपुर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 में प्रदेश के इंदौर और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं देश भर में सबसे साफ वायु वाले शहर का खिताब सूरत को मिला है।
Clean Air Survey Report 2024: जबलपुर ने स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2024 (Clean Air Survey 2024) में देशभर के 131 शहरों को पछाड़कर देश के सबसे स्वच्छ वायु वाले शहरों में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (Union Ministry of Environment, Forest and Climate Change) द्वारा आयोजित इस सर्वेक्षण में सूरत पहले स्थान पर है।
प्रदेश में भी जबलपुर ने इंदौर और भोपाल जैसे प्रमुख शहरों को पीछे छोड़ते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया है। वहीं देश में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि से महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू और निगमायुक्त प्रीति यादव सहित नगर निगम के सभी अधिकारी समेत शहरवासी बहुत खुश हैं।
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
निगमायुक्त प्रीति यादव (Municipal Commissioner Preeti Yadav) ने बताया कि जबलपुर ने देश में दूसरा और प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया है। वायु गुणवत्ता में 27 प्रतिशत से अधिक सुधार के चलते केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा एयर क्लीन प्रोग्राम में 100 प्रतिशत अंक दिए गए हैं।
निगमायुक्त प्रीति यादव ने बताया कि इस सफलता के पीछे कई प्रयासों का हाथ है जैसे ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सड़क की धूल नियंत्रण, निर्माण कचरे का वैज्ञानिक निस्तारण, वाहन उत्सर्जन नियंत्रण, औद्योगिक उत्सर्जन में कमी लाना, और जन जागरूकता अभियानों की सहायता से वायु गुणवत्ता सुधार के लिए कदम उठाए।
इंदौर- भोपाल को छोड़ा पीछे
https://thesootr.com/state/madhya-pradesh/cm-mohan-yadav-garbhkal-the-sootr-survey-6952867
प्रदेश में पहला और देश में दूसरा मिला स्थान
देश के टॉप 10 शहर
- सूरत
- जबलपुर
- आगरा
- लखनऊ
- कानपुर
- वडोदरा
- इंदौर
- भोपाल
- विजयवाड़ा
- अहमदाबाद
इन प्रयासों के चलते मिली सफलता
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
एमपी में फिर बढ़ेगा बिजली बिल, 100 यूनिट पर 2.46 रुपए और 500 पर 14.31 रुपए लगेंगे एक्सट्रा
By Aman Vaishnav
बस्तर में भारी बारिश से इंद्रावती नदी उफान पर, 50 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, 833 लोगों का रेस्क्यू
By Harrison Masih
टेराकोटा कलाकार चंद्रशेखर सैन को राष्ट्रीय पुरस्कार, ललित कला अकादमी ने किया चयन
By Jageshwar prasad
भारत-वेस्टइंडीज टी-20 मैच: दो घंटे के अंदर सारे टिकट खत्म, अब 10% एडवांस के नाम पर पैसे ऐंठ रहे साइबर ठग
By Aman Vaishnav
सीएम विष्णुदेव साय का शेड्यूल: मंत्रालय और युवा संवाद तक कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
By Harrison Masih
बगलामुखी मंदिर चढ़ावा चोरी जांच: तीन महीने बाद भी कलेक्टर के पास न रिपोर्ट, न जवाब
By Atul Dwivedi
सीएम मोहन की कैबिनेट बैठक आज, दमोह-कटनी फोरलेन के 1745 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मिल सकती है मंजूरी
By Aman Vaishnav