एमपी में फिर बढ़ेगा बिजली बिल, 100 यूनिट पर 2.46 रुपए और 500 पर 14.31 रुपए लगेंगे एक्सट्रा

Aman Vaishnav | Updated:
Share
एमपी में बिजली बिल पर झटका: FPPAS सरचार्ज बढ़ा
एमपी में बिजली बिल पर झटका: FPPAS सरचार्ज बढ़ा

मध्य प्रदेश में बिजली बिल बढ़ गया है, क्योंकि ईंधन और बिजली खरीद की लागत में इजाफा हुआ है। इस वजह से ऊर्जा कंपनियों ने FPPAS सरचार्ज 4.59% से बढ़ाकर 5.063% कर दिया है। नई बिजली दरें 24 सितंबर से 23 अक्टूबर तक जारी होने वाले सभी बिलों पर लागू रहेंगी। इस बदलाव के बाद उपभोक्ताओं को 100 यूनिट की खपत पर करीब 2.46 रुपए का अतिरिक्त भार उठाना पड़ेगा।

समझें क्या है पूरा मामला...

  • मध्य प्रदेश में बिजली खरीद की लागत बढ़ गई है।
  • अब एफपीपीएएस (FPPAS) सरचार्ज बढ़कर 5.063% हो गया है।
  • नई दरें 24 सितंबर से 23 अक्टूबर तक लागू रहेंगी।
  • इससे 100 यूनिट पर करीब 2.46 रुपए ज्यादा देने होंगे।
  • यह नया सरचार्ज केवल ऊर्जा शुल्क पर ही जोड़ा जाएगा।

बिजली बिल पर क्यों लगा यह झटका?

प्रदेश के लोगों पर बिजली बिल का भार फिर बढ़ गया है। बिजली बनाने और खरीदने का खर्च हर महीने बदलता रहता है। कोयला और ईंधन के दाम बदलने से यह लागत बढ़ जाती है।

इस खर्च की भरपाई करने के लिए ही यह सरचार्ज लगता है। पहले एफपीपीएएस (FPPAS Surcharge) की दर 4.59% तय थी। अब इसे बढ़ाकर 5.063% कर दिया गया है। इसमें कुल 0.473 प्रतिशत अंक की बढ़ोतरी हुई है।

रिटायर्ड एडिशनल चीफ इंजीनियर राजेंद्र अग्रवाल ने इस बारे में जानकारी दी है। नई दरें 24 सितंबर से 23 अक्टूबर के बिलों पर लागू होंगी।

बता दें कि भोपाल में 100 यूनिट वाले दो लाख उपभोक्ता रहते हैं। इन सभी पर कुल मिलाकर 8 लाख रुपए का भार पड़ेगा।

20 हजार करोड़ के बकाया चालान: बिजली बिल में जुड़ सकती है राशि, सुप्रीम कोर्ट के अनोखे सुझाव | 20 Thousand Crore Outstanding Challans: Amount May Be Added to Electricity Bills, Supreme Court's Unique Suggestions
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
28 Sept 2026 ,
By Neel Tiwari
सुप्रीम कोर्ट ने बकाया ई-चालान की वसूली के लिए नए सुझाव दिए हैं। जस्टिस जे.बी. पारदीवाला और जस्टिस के.वी. विश्वनाथन की पीठ ने बिजली बिल में रकम जोड़ने की बात कही। पीठ ने आरसी, लाइसेंस और फिटनेस रोकने, औचक जांच और वाहन जब्ती के सुझाव भी रखे। करीब 20 हजार करोड़ रुपए अब भी बकाया हैं। ये सुझाव हैं, कोर्ट का आदेश नहीं।

यूनिट खपत के हिसाब से समझें जेब पर असर

हर बिजली उपभोक्ता के बिल पर इसका अलग-अलग असर देखने को मिलेगा। ऊर्जा शुल्क (Energy Charge) पर यह असर 24 से 37 पैसे बैठता है।

अलग-अलग स्लैब में बिजली की दरें भी अलग तय हैं।

  • पहले 50 यूनिट तक दर 4.71 रुपए प्रति यूनिट है।
  • 51 से 150 यूनिट पर 5.67 रुपए प्रति यूनिट दर तय है।
  • 151 से 300 यूनिट पर 7.05 रुपए प्रति यूनिट देना होता है।
  • 300 यूनिट से ऊपर 7.24 रुपए प्रति यूनिट की दर है।
पिछली दर की तुलना में अब अतिरिक्त भुगतान करना होगा।

  • 100 यूनिट की मासिक खपत पर करीब 2.46 रुपए ज्यादा लगेंगे।
  • 200 यूनिट की खपत पर करीब 4.12 रुपए ज्यादा देने होंगे।
  • 300 यूनिट की खपत पर करीब 7.46 रुपए का भार पड़ेगा।
  • 500 यूनिट की खपत पर करीब 14.31 रुपए अतिरिक्त देने पड़ेंगे।

पूरे बिल पर नहीं जुड़ेगा सरचार्ज

बता दें कि यह सरचार्ज पूरे बिजली बिल की रकम पर नहीं लगाया जाता। यह केवल बिल के ऊर्जा शुल्क (Energy Charge) पर ही लगेगा। मान लीजिए 300 यूनिट पर ऊर्जा शुल्क 1,576.50 रुपए बनता है। तब 5.063% के हिसाब से यह सरचार्ज करीब 79.82 रुपए होगा।

वहीं 500 यूनिट पर ऊर्जा शुल्क 3 हजार 24.50 रुपए बनता है। इस स्थिति में यह सरचार्ज करीब 153.23 रुपए जुड़कर आएगा। बिजली बिल में ऊर्जा शुल्क और सरचार्ज अलग से दिखेगा। इससे उपभोक्ता अपने बिल का पूरा गणित आसानी से समझ सकेंगे।

वास्तविक बिल में मीटर शुल्क और फिक्स्ड चार्ज भी जुड़ते हैं। साथ ही सब्सिडी मिलने से अंतिम बिल की रकम बदल सकती है। यह बिजली की मूल दरों में कोई पक्की बढ़ोतरी नहीं है। आने वाले समय में वास्तविक लागत के आधार पर बदलाव संभव है।

  1. एफपीपीएएस सरचार्ज क्या है और इसकी दर में क्या बदलाव हुआ है?
    एफपीपीएएस (FPPAS) सरचार्ज वह शुल्क है जो बिजली की खरीद और उत्पादन की लागत में वृद्धि के लिए लगाया जाता है। इसकी दर अब 4.59% से बढ़कर 5.063% हो गई है।
  2. एमपी में बिजली बिल की नई दरें कब तक लागू रहेंगी ?
    नई दरें 24 सितंबर से 23 अक्टूबर तक लागू रहेंगी। इससे 100 यूनिट की खपत पर उपभोक्ताओं को करीब 2.46 रुपए अधिक चुकाने होंगे।
  3. क्या यह सरचार्ज पूरे बिजली बिल पर लगेगा या केवल ऊर्जा शुल्क पर?
    यह सरचार्ज पूरे बिजली बिल की रकम पर नहीं लगाया जाएगा, बल्कि यह केवल बिल के ऊर्जा शुल्क पर लागू होगा।

Tags:
  • बिजली बिल
  • FPPAS Surcharge
  • बिजली उपभोक्ताऊर्जा
  • उर्जा शुल्क
  • Energy Charge
  • एमपी में बिजली बिल की नई दर
  • एमपी में बिजली बिल
MP पुलिस की वर्दी पर भ्रष्टाचार के दाग! पूर्व स्पेशल DG बोले- अफसरों की ढीली निगरानी से बेखौफ मैदानी अमला

By Atul Dwivedi

MP पुलिस की वर्दी पर भ्रष्टाचार के दाग! पूर्व स्पेशल DG बोले- अफसरों की ढीली निगरानी से बेखौफ मैदानी अमला
छोटे दुकानदारों के लिए MP बना मिसाल, पीएम स्वनिधि योजना में फिर देश में नंबर 1, दिल्ली में 20 नवंबर को मिलेगा सम्मान

By Aman Vaishnav

छोटे दुकानदारों के लिए MP बना मिसाल, पीएम स्वनिधि योजना में फिर देश में नंबर 1, दिल्ली में 20 नवंबर को मिलेगा सम्मान
सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मैदान में उतरा भोपाल नगर निगम, 250 प्रतिष्ठान बंद कर 2500 को दिए नोटिस

By Aman Vaishnav

सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई से पहले मैदान में उतरा भोपाल नगर निगम, 250 प्रतिष्ठान बंद कर 2500 को दिए नोटिस
आज महिला एशियन हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव, ताज होटल में टेलीकॉम निवेशक सम्मेलन में भी होंगे शामिल

By Aman Vaishnav

आज महिला एशियन हॉकी टूर्नामेंट का शुभारंभ करेंगे सीएम मोहन यादव, ताज होटल में टेलीकॉम निवेशक सम्मेलन में भी होंगे शामिल
AG ऑफिस की 157 नियुक्तियों पर खड़े हुए सवाल, साल 2020 में रजिस्ट्रेशन कराने वाले वकील बन गए वरिष्ठ अधिवक्ता

By Neel Tiwari

AG ऑफिस की 157 नियुक्तियों पर खड़े हुए सवाल, साल 2020 में रजिस्ट्रेशन कराने वाले वकील बन गए वरिष्ठ अधिवक्ता
बंगाल की खाड़ी में तूफान अकवान से MP-CG का बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट जारी, राजस्थान में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान

By Aman Vaishnav

बंगाल की खाड़ी में तूफान अकवान से MP-CG का बदलेगा मौसम, भारी बारिश का अलर्ट जारी, राजस्थान में 3 डिग्री तक गिरेगा तापमान
विदेश से MBBS, भारत की परीक्षा में फेल! 20 लाख में फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर डॉक्टर बने, 5 गिरफ्तार

By Sandeep Kumar

विदेश से MBBS, भारत की परीक्षा में फेल! 20 लाख में फर्जी सर्टिफिकेट बनवाकर डॉक्टर बने, 5 गिरफ्तार