एमपी में छाए रहेंगे बादल, छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ने की संभावना, 25 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

Pooja Kumari | Dec 23, 2023, 24:00 IST
Share
एमपी में छाए रहेंगे बादल, छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ने की संभावना, 25 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड
एमपी में छाए रहेंगे बादल, छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ने की संभावना, 25 दिसंबर से पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मप्र के अधिकतर जिलों में आज बादल छाए रहेंगे, जबकि छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ेगी। मौसम विभाग के अनुसार दोनों राज्यों के लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत है।

BHOPAL. मध्यप्रदेश में आज लोगों को ठंड से थोड़ी राहत मिल सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतर जिलों में बादल छाए रहने की संभावना है। बता दें कि शुक्रवार को राज्य के 5 जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस से कम दर्ज किया गया। जबकि 11 जिलों में न्यूनतमम तापमान 10 डिग्री से नीचे रहा। बताया जा रहा है कि छत्तीसगढ़ में और ठंड बढ़ सकती है, जिससे लोगों की परेशानी बढ़ सकती है।

प्रदेश में बादल छाए रहने का अनुमान

मौसम विभाग के अनुसार आज से प्रदेश में वेस्टर्न डिस्टरबेंस का असर दिखेगा। पश्चिमी विक्षोभ ईरान के पास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। इसके सक्रिय होने के कारण हवा के साथ नमी आ रही है, जिससे कई जिलों में बादल छाए रह सकते हैं। शुक्रवार को प्रदेश में सबसे कम तापमान छतरपुर जिले के नौगांव में 7.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं, सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान टीकमगढ़ जिले में 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। शुक्रवार को जबलपुर में न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री, भोपाल में 13.02 और इंदौर में 15.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

25 दिसंबर के बाद कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग का कहना है कि 25 दिसंबर के बाद प्रदेश में एक बार फिर से कड़ाके की ठंड पड़ सकती है। इसी के साथ 24-25 दिसंबर को वेस्टर्न डिस्टरबेंस होने के कारण लोगों को सर्दी से हल्की राहत मिल सकती है। संभावना है कि आने वाले दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।

छत्तीसगढ़ में ठिठुरन

छत्तीसगढ़ में लगातार ठिठुरन बढ़ रही है। मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार रायपुर की तुलना में दुर्ग व राजनांदगांव में ठिठुरन और ज्यादा बढ़ी है, जबकि नारायणपुर में सबसे ज्यादा ठंड रिकॉर्ड किया गया। उत्तर से आ रही बर्फीली हवाओं के कारण प्रदेश में लगातार तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। बता दें कि मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की अपील की है। उत्तर भारत की तरफ से आ रही बर्फीली हवा के कारण आने वाले दिनों में शीतलहर की भी संभावना है। ऐसे में राज्य के कई जिलों में लोगों को ठंडी से राहत पाने के लिए अलाव का सहारा लेना पड़ रहा है।

Tags:
  • Madhya Pradesh weather
  • मध्यप्रदेश का मौसम
  • Weather condition in MP
  • एमपी में मौसम का हाल
  • Temperature continuously falling
  • लगातार गिर रहा तापमान
  • possibility of rain in Madhya Pradesh
  • chill in Chhattisgarh
  • मध्यप्रदेश में बारिश की संभावना
  • छत्तीसगढ़ में ठिठुरन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती