अपने बर्थडे पर सीएम मोहन यादव उज्जैन-आगर मालवा को देंगे करोड़ों की सौगात, देखें पूरा कार्यक्रम
Raj Singh | Mar 25, 2025, 08:24 IST
cm mohan yadav 25 march program
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज यानी 25 मार्च को जन्मदिन है और इस खास मौके पर वे प्रदेश में कई अहम विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। सीएम आज उज्जैन और आगर मालवा के दौरे पर रहेंगे।
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज ( 25 मार्च ) जन्मदिन है, और इस मौके पर वे प्रदेश में कई अहम विकास कार्यों का शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री उज्जैन में करोड़ों रुपए की परियोजनाओं का भूमिपूजन करेंगे। इसके अलावा आगर मालवा में भी सीएम कई विकास कार्यों का भूमिपूजन करने वाले हैं। बता दें कि आज, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव उज्जैन में 27 नई इकाइयों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे, जिनमें कुल 1127 करोड़ रुपए का निवेश होगा। इन परियोजनाओं से 4 हजार 700 से अधिक लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार मिलेगा। मुख्यमंत्री विक्रम उद्योगपुरी, ताजपुर औद्योगिक क्षेत्र और मेडिकल डिवाइसेस पार्क में भूमि-पूजन और लोकार्पण करेंगे, साथ ही 28.1 करोड़ रुपए की लागत से बने सामान्य अपशिष्ट उपचार केंद्र (सीईटीपी) का भी उद्घाटन करेंगे। तो आइए आज का सीएम का पूरा कार्यक्रम क्या रहने वाला है विस्तार से बताते हैं....
मुख्यमंत्री मोहन यादव का आज का पूरा कार्यक्रम
सुबह 11 से11.10 बजे- महात्मा गांधी कुष्ठाश्रम, गांधीनगर, भोपाल आएंगे। जहां वो स्थानीय कार्यक्रम में शामिल होंगे।
सुबह 11.30 से 11.40 बजे- स्टेट हैंगर भोपाल आएंगे।
सुबह 11.45 से 12.25 बजे- स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीपेड सालरिया गौ अभ्यारण्य, सुसनेर, जिला आगर मालवा आएंगे। यहां सीएम अलग-अलग स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। जैसे-समापन एक वर्षीय गो कृपा कथा, गौ प्रसादम् का लोकार्पण, विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन,तुलादान कार्यक्रम और वृक्षारोपण, गौ पूजन, कन्या पूजन और यज्ञ हवन, विकास कार्यों का लोकार्पण
दोपहर 2 से 2.15 बजे- हेलीपेड सालरिया गौ अभ्यारण्य से जिला उज्जैन आएंगे।
दोपहर 2.20 से 2.50 बजे- स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 2.50 से 3.05 बजे- हेलीपेड सेवाधाम आश्रम ग्राम अम्बोदिया से हेलीपेड उज्जैन आएंगे।
दोपहर 3.05 से 4.15 बजे- स्थानीय कार्यक्रम जिला उज्जैन अंतर्गत विभिन्न औद्योगिक परियोजनाओं का शिलान्यास / भूमिपूजन कार्यक्रम में भाग लेंगे।
दोपहर 4.30 बजे- स्थानीय कार्यक्रम
शाम 6 से 6.45 बजे- हेलीपेड उज्जैन से स्टेट हैंगर भोपाल आएंगे।
रात 7 बजे- सीएम आवास आएंगे।
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
भोपाल कॉलेज प्लेसमेंट का सच: रोजगार मेला और उच्च शिक्षा विभाग के बाद भी 25 प्रतिशत को नौकरी नहीं?
By Manya Jain
MP Teacher Recruitment: मध्यप्रदेश सरकार को शिक्षक तो चाहिए, लेकिन नियमित भर्ती से परहेज क्यों?
By Atul Dwivedi
आस्था, विरासत और पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, चार धार्मिक स्थलों के विकास के लिए 50.93 करोड़ मंजूर
By Jageshwar prasad
जयपुर पुलिस ने 100 करोड़ की ठगी में दो वांटेड आरोपियों को किया गिरफ्तार और मर्सिडीज जब्त
By Jyoti Mahender Bhardwaj
धमतरी सेक्स रैकेट: 4 लड़कियों के साथ संदिग्ध हालत में मिले 7 लड़के, लोगों ने घेरा मकान
By Harrison Masih
जोधपुर में महिला व्याख्याता के साथ अभद्रता के मामले में शिक्षक को निलंबित किया गया
By Jyoti Mahender Bhardwaj
MPESB ग्रुप-3 भर्ती 2026: 13 से 27 अक्टूबर तक दोबारा होंगे आवेदन, संविदाकर्मियों को सब इंजीनियर भर्ती में मिला 50% आरक्षण
By Manya Jain