इंदौर में महापौर मेगा रोजगार मेला 2025 में आएंगे सीएम, दस हजार को देंगे रोजगार

Sanjay Gupta | Published:
Share
CM Indore Mayor Mega Employment
CM Indore Mayor Mega Employment

इंदौर में महापौर मेगा रोजगार मेला-2025 का आयोजन किया जा रहा है। मेले का आयोजन रविवार, 11 मई 2025 को किया जा रहा है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। मेंला दशहरा मैदान, इंदौर में किया जा रहा है।

MP NEWS: इंदौर नगर पालिक निगम इंदौर एवं जिला प्रशासन, इंदौर द्वारा महापौर मेगा रोजगार मेला-2025 का आयोजन रविवार, 11 मई 2025 को किया जा रहा है। सीएम मोहन यादव इसका शुभारंभ करेंगे। मेंला दशहरा मैदान, इंदौर में किया जा रहा है। यह आयोजन मध्य प्रदेश राज्य कौशल विकास एवं रोजगार निर्माण बोर्ड (MPSSDEGB) के तकनीकी सहयोग से संपन्न होगा।

मेले का संचालन सुबह नौ से शाम पांच बजे तक होगा। महापौर पुष्यमित्र भार्गव ने कहा कि मेले का मुख्य उद्देश्य युवाओं को उनके कौशल, योग्यता एवं रुचि के अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है, जिससे वे आत्मनिर्भर बनें और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभा सकें।

  • मेले में दस हजार को रोजगार देने कि बात।
  • मेले में 100+ राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कंपनियों की भागीदारी।
  • IT, BPO, बैंकिंग, मैन्युफैक्चरिंग, हॉस्पिटैलिटी, लॉजिस्टिक्स, रिटेल और टेलीकॉम जैसे विविध क्षेत्रों से जुड़ी।
ये खबर भी पढ़िए... EPFO का नया डिजिटल प्लेटफॉर्म 3.0 जल्द होगा लॉन्च : PF के पैसे निकालना हुआ आसान, और भी कई सुविधाएं

कंपनियां भाग लेंगी

  • इसमें 10,000+ रिक्तियों के लिए भर्ती
  • फ्रेशर्स और अनुभवी दोनों के लिए रोजगार के अवसर।
  • ऑन-साइट इंटरव्यू एवं दस्तावेज़ सत्यापन
  • चयन प्रक्रिया स्थल पर ही आयोजित की जाएगी।
  • प्रत्येक कंपनी के लिए अलग बूथ की व्यवस्था
  • उम्मीदवारों को सीधे प्रतिनिधियों से संवाद का अवसर।
  • करियर काउंसलिंग एवं मार्गदर्शन सत्र, विशेषज्ञों द्वारा रिज़्यूमे, इंटरव्यू और करियर संबंधित सलाह
  • प्रोफेशनल नेटवर्किंग का मंच।
  • विभिन्न क्षेत्रों के पेशेवरों और युवाओं के साथ संवाद का अवसर।
  • दिव्यांगजन हेतु विशेष सहायता, पेयजल, विश्राम, स्वास्थ्य सहायता और महिला डेस्क उपलब्ध।
ये खबर भी पढ़िए... MP Board Result: 10वीं और 12वीं का रिजल्ट आज, यहां से डाउनलोड करें मार्कशीट

मेले के लिए यह रहेगी पात्रता एवं आवश्यक दस्तावेज

  • न्यूनतम आयु: 18 वर्ष।
  • शैक्षणिक योग्यता: 10वीं/12वीं/ITI/डिप्लोमा/स्नातक/परास्नातक (पदानुसार)।
  • रिज्यूम की कॉपियां, पासपोर्ट साइज फोटो (कम से कम 4), आधार कार्ड/पैन कार्ड।
ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना का लाभ कब तक मिलेगा सीएम ने खोला पिटारा

शैक्षणिक एवं अनुभव प्रमाण पत्र

  • इस तरह कर सकेंगे मेले के लिए पंजीयन।
  • मेले में भाग लेने हेतु युवाओं को नि:शुल्क पंजीकरण करना आवश्यक है। रजिस्ट्रेशन के लिए QR कोड स्कैन कर सकते हैं।
ये खबर भी पढ़िए... इंदौर में 3 साल की बच्ची का संथारा, क्या है यह प्रथा...कब शुरू हुई... जानें सब कुछ

यह कंपनियां होंगी शामिल

भाग लेने वाली प्रमुख कंपनियों के संभावित नाम

* IT सेक्टर: इंफोसिस, टीसीएस, विप्रो, एचसीएल।
* टेलीकॉम: जियो, एयरटेल, वीआई।
* बैंकिंग/फाइनेंस: एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक, बजाज फाइनेंस।
* ई-कॉमर्स/लॉजिस्टिक्स: अमेज़न, फ्लिपकार्ट, डेल्हीवरी।
* हॉस्पिटैलिटी: होटल ओबेरॉय, ताज ग्रुप, डोमिनोज़ आदि।



Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर
  • मध्य प्रदेश
  • पुष्यमित्र भार्गव
  • महापौर
  • रोजगार मेला
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर