आज उज्जैन और रीवा दौरे पर रहेंगे CM मोहन यादव, देखें उनका पूरा शेड्यूल
Siddhi Tamrakar | Jan 13, 2025, 11:22 IST
cm mohan yadav schedule 13 jan 25
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी कि 13 जनवरी, 2025 को उज्जैन और रीवा जिलों का दौरा करेंगे। जानें सीएम का पूरा शेड्यूल इस लेख में....
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज यानी कि 13 जनवरी, 2025 को उज्जैन और रीवा जिलों का दौरा करेंगे। इस दौरान वे कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे और विकास परियोजनाओं का शुभारंभ करेंगे।
उज्जैन में मुख्यमंत्री का कार्यक्रम
दत्त अखाड़ा घाट में मां शिप्रा का पूजन
दोपहर 1:30 बजे, सीएम सदावल हेलीपैड पर पहुंचेंगे और वहां से दत्त अखाड़ा घाट के लिए रवाना होंगे। दत्त अखाड़ा घाट पहुंचकर, वे मां शिप्रा का पूजन करेंगे।
सेवरखेडी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमि पूजन
इसके बाद सीएम कार्तिक मेला ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में सेवरखेडी-सिलारखेड़ी परियोजना का भूमि पूजन करेंगे, जो 614.53 करोड़ रुपए की लागत से शुरू होगी।आइए आपको बताते हैं सीएम मोहन यादव आज का पूरा शेड्यूल।
CM के कार्यक्रम कुछ इस तरह...
- सुबह 09.25-09.40 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल आगमन
- सुबह 09.45-10.30 बजे तक- स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीपैड डीआरपी लाइन उज्जैन आगमन
- स्थानीय कार्यक्रम
- सुबह 11.30 बजे- केंद्रीय मंत्री सी.आर. पाटिल जी का डीआरपी लाइन उज्जैन आगमन एवं कार्यक्रमों में सहभागिता
- सुबह 11.35-11.50 बजे तक- हेलीपेड डीआरपी लाइन उज्जैन से हेलीपैड रत्नाखेडी, जिला उज्जैन आगमन
- दोपहर 12.00 बजे- कपिला गौशाला आगमन एवं अवलोकन
- दोपहर 12.30 बजे- ग्राम बामोरा आगमन एवं कान्ह डायवर्जन क्लोज डक्ट परियोजना अंतर्गत निर्माणाधीन टनल शाफ्ट नं 03 का निरीक्षण
- दोपहर 01.00 बजे- बामोरा, रावनखेडी, जवासिया कुमार विद्युत उपकेन्द्र का उद्घाटन
- दोपहर 01.25 बजे- हेलीपेड रत्नाखेडी आगमन
- दोपहर 01.30-01.45 बजे तक- हेलीपेड रत्नाखेडी से हेलीपैड सदावल, जिला उज्जैन आगमन
- दोपहर 01.55 बजे- दत्तअखाडा स्थित घाट पर आगमन एवं मोक्षदायिनी शिप्रा जी का पूजन कार्यक्रम
- दोपहर 02.15 बजे- कार्तिक मेला ग्राउंड, उज्जैन आगमन
- स्थानीय कार्यक्रम - सेवरखेडी-सिलारखेडी परियोजना का भूमिपूजन
- दोपहर 03.15 बजे- शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसर, उज्जैन आगमन
- कार्यक्रम- जल संचय जन भागीदारी
- (केंद्रीय मंत्री सी. आर. पाटिल जी का कार्यक्रम पश्चात प्रस्थान)
- शाम 04.00-05.00 बजे तक- आरक्षित (जनसंपर्क)
- शाम 05.30-06.15 बजे तक- उज्जैन से एयरपोर्ट इंदौर आगमन
- रात 06.20-07.20 बजे तक- एयरपोर्ट इंदौर से एयरपोर्ट रीवा आगमन
- रात 08.30 बजे- वीसी से शहडोल जिले के उद्योगपतियों से चर्चा, रीवा
- स्थानीय कार्यक्रम एवं रात्रि विश्राम, रीवा
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक