MP में 'द साबरमती रिपोर्ट' हुई टैक्स फ्री, सीएम मोहन यादव ने किया ऐलान
Sandeep Kumar | Nov 19, 2024, 17:34 IST
The Sabarmati Report
मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव ने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' को प्रदेश में टैक्स फ्री कर दिया है। उन्होंने अपील की है कि प्रदेश के सभी मंत्रियों और विधायकों भी यह फिल्म जरूर देखनी चाहिए।
एमपी की Mohan Government ने मध्यप्रदेश में फिल्म The Sabarmati Report को टैक्स फ्री कर दिया है। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने AUAP की ओर से आयोजित सेमिनार में फिल्म को टैक्स फ्री करने का ऐलान किया। उन्होंने प्रदेश के सभी मंत्रियों और विधायकों से इस फिल्म को देखने की अपील की है। धीरज सरना द्वारा निर्देशित और विक्रांत मैसी की मुख्य भूमिका वाली फिल्म द साबरमती रिपोर्ट ने अपने शुरुआती वीकेंड में बॉक्स ऑफिस पर अच्छा प्रदर्शन किया। ये फिल्म साल 2002 में गुजरात में हुए गोधरा में साबरमती एक्सप्रेस(Sabarmati Express ) में आग लगाने की दुखद घटना पर आधारित हैं। इस फिल्म की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी सराहना कर चुके है।
PM Modi ने की द साबरमती रिपोर्ट की तारीफ, कहा-सच सामने आना अच्छी बात
फिल्म The Sabarmati Report को लेकर सीएम डॉ. मोहन का कहना है कि ये फिल्म इतिहास के एक काले अध्याय को समझने का माध्यम बताया। उन्होंने कहा, यह फिल्म सच्चाई को उजागर करती है। राजनीति अपनी जगह है। वोटों की राजनीति के लिए इतना गंदा खेल खेलना बेहद शर्मनाक था।
इस फिल्म को लेकर मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने भी बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि द साबरमती स्टोरी के जरिए ऐसे वास्तविक तथ्य समाज के सामने आए हैं, जो वर्षों से छिपे थे। इस फिल्म को सभी लोगों को देखना चाहिए।
गोधरा कांड का सच सामने लाएंगे विक्रांत मैसी, मिल रही धमकियां
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' की प्रशंसा करते हुए कहा है कि अच्छी बात है कि उसकी सच्चाई सामने आ रही है और वह भी इस तरह से कि आम लोग इसे देख सकें। वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी 'द साबरमती रिपोर्ट' की जमकर सराहना की है। शाह ने कहा कि इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि एक शक्तिशाली ईकोसिस्टम कितनी ताकत से प्रयास करता है, लेकिन वह सच को हमेशा के लिए अंधेरे में छिपा नहीं सकता।
PM Modi ने की द साबरमती रिपोर्ट की तारीफ, कहा-सच सामने आना अच्छी बात
गोधरा कांड पर आधारित है फिल्म
फिल्म द साबरमती रिपोर्ट गुजरात के गोधरा में हुए साबरमती एक्सप्रेस के कोच में आगकांड पर आधारित है। फिल्म निर्माता एकता कपूर ने ये फिल्म बनाई है। यह फिल्म 15 नवंबर को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। इस फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पांस मिल रहा है।
फिल्म को लेकर बोले- सीएम मोहन
फिल्म "द साबरमती रिपोर्ट" को मध्यप्रदेश में किया जायेगा Tax Free, सीएम मोहन यादव ने की घोषणा#TheSabarmatiReport #VikrantMessy #MPNews #MadhyaPradesh #Film #TaxFree #ViralVideo #DrMohanYadav @DrMohanYadav51 @CMMadhyaPradesh @JansamparkMP @ranjanchandel pic.twitter.com/dM28Q8Nve0
— TheSootr (@TheSootr) November 19, 2024
फिल्म को देखना चाहिए : वीडी शर्मा
गोधरा कांड का सच सामने लाएंगे विक्रांत मैसी, मिल रही धमकियां
पीएम मोदी और अमित शाह भी कर चुके हैं तारीफ
खबर से संबंधित प्रश्न
- क्या फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' टैक्स फ्री हो गई है ?
हां, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इस फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है। - फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' किस विषय पर आधारित है?
यह फिल्म 2002 में गुजरात के गोधरा में हुए साबरमती एक्सप्रेस में आग लगाने की दुखद घटना पर आधारित है। - कब और किसके द्वारा फिल्म 'द साबरमती रिपोर्ट' जारी की गई थी?
फिल्म 15 नवंबर 2023 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की गई, और इसे निर्माता एकता कपूर द्वारा बनाया गया है। - फिल्म को लेकर
सीएम मोहन यादव का क्या कहना है?
सीएम मोहन यादव ने कहा कि यह फिल्म इतिहास के एक काले अध्याय को समझने का माध्यम है और सच्चाई को उजागर करती है। - प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फिल्म की कैसे सराहना की?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि यह अच्छी बात है कि फिल्म की सच्चाई सामने आ रही है। अमित शाह ने इसे सराहते हुए कहा कि कोई भी शक्तिशाली ईकोसिस्टम सच को हमेशा के लिए छिपा नहीं सकता।
hesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA