CM Mohan Yadav ने ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन को किया आश्वस्त

BP shrivastava | Feb 27, 2024, 18:50 IST
Share
CM mohan Yadav.j
सीएम डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ की। जिसमें प्रदेश की वसूली चौकियां बंद करने का आश्वासन दिया।

मप्र की वसूली चौकियां जल्द बंद होगी। यह आश्वासन खुद सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मंगलवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिया। यह बैठक भोपाल में सीएम हाउस में उनके चेंबर में ही हुई।

संजय गुप्ता, INDORE. मप्र की वसूली चौकियां जल्द बंद होगी। यह आश्वासन खुद सीएम डॉ. मोहन यादव (CM Mohan Yadav) ने मंगलवार को ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ हुई बैठक में दिया। यह बैठक भोपाल में सीएम हाउस में उनके चेंबर में ही हुई। इसमें ऑल इंडिया मोटर्स ट्रांसपोर्ट कांग्रेस और इंदौर ट्रक एंड ऑपरेटर्स एसोसिएशन के पदाधिकारी शामिल हुए, इसमें अमृत लाल मदान, बल मलकीत सिंह, विजय कालरा, हरीश डावर, राकेश तिवारी, सीएल मुकाती प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

सीएम ने सुनी पूरी बात

94986202-815e-4f16-b64e-4be1a0d896fd.jp
94986202-815e-4f16-b64e-4be1a0d896fd.jp

सीएम के सामने सभी पदाधिकारियों ने पूरी बात रखी और कहा कि चौकियों पर आने-जाने वाले ट्रकों से अवैध रूप से वसूली हो रही है। अन्य प्रदेशों में यह चौकियां बंद हो चुकी है, लेकिन मप्र में इनके चलते ट्रक चालक यहां आने से कतराने लगे हैं। हर रोज की यह करोड़ों की वसूली है और खुला भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा कि लंबे समय से हम मांग कर रहे हैं और इसके लिए मप्र में भी पूर्व में भी कमेटी बन चुकी है और कमेटी भी इन्हें बंद करने और वैकल्पिक व्यवस्था करने का प्रस्ताव दे चुकी है लेकिन इस पर फिर कुछ नहीं हुआ।

सीएम ने कहा- जल्द इस पर काम किया जाएगा

सीएम ने उनकी बात सुनने के बाद कहा कि आपकी बात के लिए केंद्रीय मंत्री अमित शाह और पियूष गोयल जी का भी फोन आ गया था। आपकी बात ध्यान से सुनी है और हम इन समस्याओं का जल्द निराकरण करेंगे। इस पर काम शुरू होगा। ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि यदि लोकसभा के पहले यह हो जाए तो और बेहतर हो जाएगा। इस पर सीएम ने कहा कि हम इस पर काम जल्द शुरू करेंगे और जल्द आपको इसके परिणाम दिखेंगे।

Tags:
  • CM Mohan Yadav
  • Mohan Yadav
  • transport association MP
क्या जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते यात्रियों की सुरक्षा को खतरा है?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

क्या जयपुर एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिलेशन के चलते यात्रियों की सुरक्षा को खतरा है?
राजस्थान हाई कोर्ट: नव प्रसूता कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, मां और बच्चे के बंधन को तोड़ना ठीक नहीं

By Jageshwar prasad

राजस्थान हाई कोर्ट: नव प्रसूता कर्मचारियों के लिए बने तबादला नीति, मां और बच्चे के बंधन को तोड़ना ठीक नहीं
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर, पार्षद को बचाया

By Sanjay Gupta

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार बोले सरकार ने भागीरथपुरा रिपोर्ट मैनिपुलेट की, रिटायर्ड जस्टिस पर दबाव डाल महापौर, पार्षद को बचाया
नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची

By Harrison Masih

नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य के चलते छत्तीसगढ़, बिहार और गोवा रूट की 6 एक्सप्रेस ट्रेनें रद्द, देखें पूरी सूची
सीएचसी राजपुर है ही नहीं तो कैसे बना बजट, स्वास्थ्य विभाग की खरीदी सूची में बड़ी विसंगति

By Arohi Raj

सीएचसी राजपुर है ही नहीं तो कैसे बना बजट, स्वास्थ्य विभाग की खरीदी सूची में बड़ी विसंगति
राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम कैसे बदलेगा और लोगों पर क्या असर पड़ेगा?

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में मानसून की विदाई के बाद मौसम कैसे बदलेगा और लोगों पर क्या असर पड़ेगा?
एलपीजी ई-केवाईसी नहीं होने से माननीयों पर भी गिरी गाज, मंत्री-विधायक समेत 83 हजार कनेक्शन ब्लॉक

By Aman Vaishnav

एलपीजी ई-केवाईसी नहीं होने से माननीयों पर भी गिरी गाज, मंत्री-विधायक समेत 83 हजार कनेक्शन ब्लॉक