CM मोहन यादव ने बदले 3 गांव के नाम, सीएम राइज स्कूल का किया लोकार्पण

Ravi Singh | Jan 05, 2025, 17:23 IST
Share
CM Mohan Yadav Badnagar Gajnikheda village name
CM Mohan Yadav Badnagar Gajnikheda village name Photograph: (the sootr)

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़नगर में 40 करोड़ की लागत से निर्मित सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण किया। उन्होंने तीन गांवों के नाम बदलने और सीएम राइज स्कूल का नाम अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर रखने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बड़नगर पहुंचे। सीएम ने बड़नगर के गजनीखेड़ा में 40 करोड़ रुपए की लागत से बने सीएम राइज स्कूल का लोकार्पण किया। बड़नगर में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ा ऐलान करते हुए तीन गांवों के नाम बदलने का ऐलान किया। अब गजनीखेड़ी गांव का नाम चामुंडा महानगर होगा। मौलाना गांव का नाम विक्रम नगर और जहांगीरपुर गांव का नाम जगदीशपुर करने को कहा गया है।

सीएम राइड स्कूल का नाम भी बदला

सीएम मोहन यादव ने बड़नगर के सीएम राइज स्कूल का नाम भी बदल दिया है। सीएम राइज स्कूल को पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न स्वर्गीय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम से जाना जाएगा। सीएन ने बताया कि अटल बिहारी वाजपेयी ने बड़नगर से पढ़कर गए हैं, इसलिए स्कूल का नाम बदला गया है।

ये खबर भी पढ़ें...

इतनी संपत्ति के मालिक हैं मोहन यादव, ये हैं देश के सबसे अमीर सीएम

CM मोहन यादव रहेंगे उज्जैन और इंदौर दौरे पर, जानें पूरा कार्यक्रम

सीएम ने किया अपनी कला का प्रदर्शन

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने एक बार फिर अपनी कला का प्रदर्शन किया। उन्होंने उज्जैन में राहगीरी उत्सव का उद्घाटन किया और 'रन फॉर गुड हेल्थ' मैराथन कार्यक्रम में भी हिस्सा लिया। मैराथन कार्यक्रम में उन्होंने एक बार फिर लाठी चलाने की कला का प्रदर्शन किया। इसके अलावा सीएम ने घोड़े की सवारी भी की। उन्होंने लोगों को स्वस्थ जीवनशैली के लिए मॉर्निंग वॉक और योग करने की सलाह भी दी। इस दौरान उन्होंने भक्ति गीत भी गाए और लोगों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं।

राहगीरी उत्सव क्या है खास

इस आयोजन का मुख्य आकर्षण कोठी रोड का एक किलोमीटर लंबा मार्ग रहा, जिसे पैदल यात्रियों के लिए सजाया गया था। इस दौरान सभी ने 'रन फॉर गुड हेल्थ' मैराथन में हिस्सा लिया और एरोबिक्स, योग, नृत्य और मैराथन दौड़ में भाग लिया। सड़क के दोनों ओर कंचे, रस्सी कूद, बोरी दौड़, सितोलिया और रस्साकशी जैसे कई स्थानीय खेल खेले गए। इन खेलों में बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी ने हिस्सा लिया। इसके अलावा आयोजन में युवाओं की टोलियों द्वारा बॉडी बिल्डिंग, मल्लखंभ और अखाड़े के करतब दिखाए गए।

ये खबर भी पढ़ें...

BJP जिला अध्यक्षों की घोषणा...नारंग, सोनी और जैन को मिला मौका

बड़नगर, उज्जैन | मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किया CM राइज स्कूल का शुभारंभ

सिख समाज ने किया सीएम का सम्मान

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दूध तलाई स्थित गुरुद्वारा साहिब पहुंचे और निशान साहिब सेवा में भाग लिया। इस अवसर पर सिख समुदाय के प्रतिनिधि मौजूद थे। मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारा साहिब में गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष मत्था टेका और गुरु अरदास में भाग लिया। सिख समुदाय ने गुरु गोविंद सिंह के चार साहिबजादों की बहादुरी को स्कूली शिक्षा के पाठ्यक्रम में शामिल करने के लिए मुख्यमंत्री डॉ. यादव का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर सिख समुदाय के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को सरोपा भेंट कर सम्मानित किया। गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने मुख्यमंत्री को पगड़ी बांधकर स्वागत किया।

Tags:
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • Atal Bihari Vajpayee
  • अटल बिहारी वाजपेयी
  • Mohan Yadav
  • एमपी हिंदी न्यूज
  • badnagar
  • बड़नगर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती