सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा: बरेली बनेगा नगर पालिका, 45 परियोजनाओं का लोकार्पण

Sandeep Kumar | Jun 16, 2025, 20:34 IST
cm-mohan-yadav-bareli-visit
रायसेन जिले के उदयपुरा विधानसभा क्षेत्र के बरेली नगर में आज का दिन ऐतिहासिक बन गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यहां 138 करोड़ रुपए की 45 विकास योजनाओं का लोकार्पण किया।

पवन सिलावट@रायसेन



MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रायसेन जिले के बरेली में 138 करोड़ रुपए की 45 परियोजनाओं का लोकार्पण किया। उन्होंने बरेली को नगर पालिका का दर्जा देने की घोषणा की। बरेली में उनका पारंपरिक स्वागत किया गया। ढोल, नृत्य और झांकियों के साथ नागरिकों ने उनका सम्मान किया।



सीएम ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए सरकार की उपलब्धियां गिनाई। यह दौरा बरेली और उदयपुरा विधानसभा के विकास में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस दौरान क्षेत्रीय विधायक नरेंद्र शिवाजी पटेल, सांसद दर्शन सिंह चौधरी और पूर्व मंत्री रामपाल सिंह भी मौजूद रहे।



ये खबर भी पढ़िए... Ladli Behna Yojana: लाड़ली बहना के खाते में सीएम मोहन यादव ने ट्रांसफर किए 1250 रुपए



पशु चिकित्सालय का नया तोहफा

मुख्यमंत्री ने बरेली पशु चिकित्सालय के पुनर्निर्माण की घोषणा भी की। पशुपालकों को आधुनिक चिकित्सा सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कें और अन्य बुनियादी ढांचे के निर्माण के लिए भी कई परियोजनाओं की नींव रखी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य गांवों को शहरी सुविधाओं से जोड़ना है।



ये खबर भी पढ़िए... 1 जुलाई से तत्काल टिकट बुकिंग में बड़ा बदलाव, जानें यात्रियों को क्या मिलेगा फायदा



कांग्रेस पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने अपने भाषण में कांग्रेस पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में केवल 7 लाख हेक्टेयर भूमि में सिंचाई होती थी, जबकि आज यह आंकड़ा 55 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गया है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने 2003 तक प्रदेश को अंधेरे में रखा और विकास की गति को बाधित किया।



ये खबर भी पढ़िए... 12 साल की सेवा के बाद हटाए गए ट्रांसपोर्ट आरक्षक, HC से फिर जागी उम्मीद



ये खबर भी पढ़िए... फिर अड़ेगा एमपी में कर्मचारी प्रमोशन का घोड़ा, अजाक्स खुश तो सपाक्स लेने वाला है बड़ा एक्शन



सीएम मोहन यादव का जोरदार स्वागत

सीएम के आगमन पर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल था। हेलीपैड से थाना ग्राउंड तक करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति का प्रदर्शन किया। महाराष्ट्र से आए ढोल और भील जनजातीय नृत्य कलाकारों ने पारंपरिक अंदाज में मुख्यमंत्री का स्वागत किया। 108 स्थानों पर पंडाल सजाकर नागरिकों ने जगह-जगह सीएम को स्मृति चिन्ह भेंट किए।



अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, दोस्तों, परिवारजनों के साथ 🤝 शेयर करें


📢🔄 🤝💬👫👨‍👩‍👧‍👦





Tags:
  • MP News
  • सीएम मोहन यादव
  • रायसेन
  • बरेली
  • उदयपुरा