सीएम मोहन यादव आज उज्जैन से भोपाल करेंगे वापसी, विधानसभा के बजट सत्र में होंगे शामिल

Amresh Kushwaha | Feb 16, 2026, 09:38 IST
cm mohan yadav bhopal visit mp budget session schedule
सीएम मोहन यादव आज भोपाल में बजट सत्र और वन्यप्राणी बोर्ड की बैठक में शामिल होंगे। आइए जानते हैं, उनके दौरे का पूरा शेड्यूल और प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सोमवार, 16 फरवरी को धार्मिक नगरी उज्जैन से राजधानी भोपाल लौटेंगे। मुख्यमंत्री का आज का शेड्यूल (Schedule) काफी व्यस्त रहने वाला है। इसमें विधानसभा के बजट सत्र (Budget Session) से लेकर वन्यप्राणी बोर्ड की महत्वपूर्ण बैठकें शामिल हैं। आइए जानते हैं, उनके दौरे का पूरा शेड्यूल और प्रमुख कार्यक्रमों के बारे में...



सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा कार्यक्रम इस प्रकार है...



मुख्यमंत्री मोहन यादव आज अपना दिन उज्जैन से शुरू करेंगे। उनके कार्यक्रम के मुताबिक, वे सुबह 9:45 बजे उज्जैन से भोपाल के लिए रवाना होंगे और वहां पहुंचने के बाद सीधे अपने काम में लग जाएंगे।



सुबह 10:30 बजे मुख्यमंत्री विधानसभा में पहुंचेंगे और 11:00 बजे से सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे। बजट सत्र के दौरान उनकी मौजूदगी को बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इसका असर सदन में हो रही चर्चाओं और विधायी कामकाजी गतिविधियों पर पड़ेगा।



मंत्रालय में करेंगे बैक टू बैक बैठक

विधानसभा की कार्यवाही के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव दोपहर 12:55 बजे मंत्रालय (Secretariat) पहुंचेंगे। यहां दोपहर 1:00 बजे से उनका समय प्रदेश के जंगलों और वन्यजीवों के संरक्षण के लिए तय किया गया है।



मुख्यमंत्री राज्य वन्य प्राणी बोर्ड की 31वीं बैठक और राज्य स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की तीसरी बैठक में शामिल होंगे। इन बैठकों में प्रदेश के नेशनल पार्कों और वन्यजीव प्रबंधन से जुड़े बड़े फैसले लिए जा सकते हैं। यह बैठकें वन विभाग के जरिए आयोजित की जा रही हैं।



बैठक के बाद स्थानीय कार्यक्रमों में होंगे शामिल

दोपहर की बैठकों के बाद, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव शाम 4:25 बजे कुशाभाऊ ठाकरे हॉल पहुंचेंगे। जहां वे एक विशेष सार्वजनिक कार्यक्रम में भाग लेंगे। दिनभर के सरकारी कामकाज के बाद, उनका शाम का समय अब स्थानीय गतिविधियों के लिए होगा।



रात 8:30 बजे वे रानी कमलापति रेलवे स्टेशन के पास स्थित बंसल प्लाजा पहुंचेंगे। यहां वे एक स्थानीय कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके बाद कार्यक्रम का समापर कर वे रात 9:00 बजे अपने निवास वापस लौटेंगे।



ये खबर भी पढ़िए...



भोजशाला विवाद पर आज से शुरू होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, सौंपी जाएगी ASI सर्वे की रिपोर्ट



MP News: आज दोपहर में होगी बाबा महाकाल की भस्मारती, साल में एक बार आता है यह दिन



महाशिवरात्रि पर देश को मिली पहली किन्नर शंकराचार्य, राजधानी में हिमांगी सखी का पट्टाभिषेक



मुल्क से मोहब्बत जरूरी, लेकिन इबादत सिर्फ अल्लाह की: जमीअत का वंदे मातरम् पर बयान



Tags:
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • बजट सत्र
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा