आज दोपहर में होगी बाबा महाकाल की भस्मारती, साल में एक बार आता है यह दिन
Amresh Kushwaha | Feb 16, 2026, 08:27 IST
ujjain mahakaleshwar temple afternoon bhasma aarti mahashivratri celebration
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में होने वाली भस्म आरती शिव भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहती है। वहीं, आज की यह आरती दोपहर में की जाएगी। इस भस्म आरती में शामिल होने के लिए देशभर के शिव भक्त उज्जैन पहुंचते हैं।
Ujjain. धर्म की नगरी उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर में महाशिवरात्रि के अगले दिन यानी आज का माहौल कुछ खास होता है। बता दें कि भक्तों को इस पल का पूरे साल इंतजार रहता है। हर दिन की तरह आज भी भस्मारती का आयोजन किया जा रहा है, लेकिन आज एक खास बात है। आमतौर पर ये भस्मारती सूर्योदय से पहले होती है, लेकिन आज यह दोपहर 12 बजे होगी। साल में बस एक ही दिन ऐसा होता है जब दोपहर में भस्मारती होती है।
महाशिवरात्रि के खास मौके पर रविवार रात से ही मंदिर में अनुष्ठानों का सिलसिला शुरू हो गया था। रात के 10:30 बजे से भगवान महाकाल का चार प्रहर का पूजन शुरू हुआ। इस दौरान 11 ब्राह्मणों ने रुद्रपाठ और खास मंत्रों के साथ भगवान का अभिषेक किया।
पूजा के अगले चरण में बाबा का पंचामृत पूजन किया गया था। इसमें दूध, दही, घी, शहद और शक्कर के साथ-साथ गंगाजल, गुलाब जल और केसर मिश्रित दूध का भी इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद भगवान को नए वस्त्र पहनाए गए और सप्तधान्य का मुखारविंद भी धारण कराया गया था। इन सात धान्यों में चावल, खड़ा मूंग, तिल, गेहूं, जौ, साल और खड़ा उड़द शामिल थे।
सोमवार सुबह बाबा महाकाल को फूलों का मुकुट, यानी सेहरा बांधा गया। पुजारी आशीष शर्मा के मुताबिक, करीब 3 क्विंटल फूलों से ये सेहरा तैयार किया गया था। इसे भगवान के सिर पर चंद्र मुकुट, छत्र और त्रिपुंड जैसे आभूषणों के साथ सजाया गया। सेहरा आरती के बाद बाबा को अलग-अलग तरह के मिष्ठान्न और पंचमेवा का भोग अर्पित किया गया।
आज सुबह 11 बजे बाबा का सेहरा उतारा जाएगा। इसके बाद दोपहर 12 बजे से 2 बजे तक वो ऐतिहासिक समय आएगा जब साल में एक बार होने वाली दोपहर की भस्मारती होगी। इसके बाद दोपहर 2:30 बजे भोग आरती होगी। साथ ही, शिवनवरात्रि का पारणा (व्रत तोड़ना) किया जाएगा। शाम को पूजन और शयन आरती के बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे।
महाशिवरात्रि का ये महापर्व 18 फरवरी, बुधवार को विधिवत समाप्त होगा। इस दिन भक्तों को साल में एक बार होने वाले पंचमुखारविंद (भगवान शिव के पांच चेहरे) के दर्शन का मौका मिलेगा। प्रशासन ने दर्शनार्थियों की भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा और सुगम दर्शन के लिए पूरी तैयारी की है।
ये खबर भी पढ़िए...
क्या है महाकाल भस्मारती की सदियों पुरानी परंपरा का वैज्ञानिक रहस्य, जानें इसका महत्व
उज्जैन में विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के साथ बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए, दोनों ही पारंपरिक वेशभूषा में दिखे
उज्जैन में क्रिकेटर अक्षर पटेल ने पत्नी के साथ भस्मारती में शामिल हुए, अभिषेक भी किया, 1 मार्च से इंदौर में है IND-AUS तीसरा टेस्ट भोजशाला विवाद पर आज से शुरू होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, सौंपी जाएगी ASI सर्वे की रिपोर्ट
महाशिवरात्रि पर चार प्रहर की पूजा
पंचामृत और सप्तधान्य से महाकाल का दिव्य अभिषेक
3 क्विंटल फूलों से सजा बाबा का भव्य सेहरा
दोपहर 12 बजे भस्मारती और दिनभर का कार्यक्रम
पंचमुखारविंद दर्शन के साथ पर्व का समापन
ये खबर भी पढ़िए...
क्या है महाकाल भस्मारती की सदियों पुरानी परंपरा का वैज्ञानिक रहस्य, जानें इसका महत्व
उज्जैन में विराट कोहली ने पत्नी अनुष्का के साथ बाबा महाकाल की भस्मारती में शामिल हुए, दोनों ही पारंपरिक वेशभूषा में दिखे
उज्जैन में क्रिकेटर अक्षर पटेल ने पत्नी के साथ भस्मारती में शामिल हुए, अभिषेक भी किया, 1 मार्च से इंदौर में है IND-AUS तीसरा टेस्ट भोजशाला विवाद पर आज से शुरू होगी हाईकोर्ट में सुनवाई, सौंपी जाएगी ASI सर्वे की रिपोर्ट
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava