25 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय सीएम मोहन यादव के बड़े भाई नंदलाल यादव बने उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष

Sanjay Gupta | Nov 24, 2025, 16:04 IST
nandalal-yadav-elected-president-ujjain-press-club
उज्जैन प्रेस क्लब के नए अध्यक्ष नंदलाल यादव को सोमवार को चुना गया है। नंदलाल यादव चुनाव सर्वसहमति से हुआ है। नंदलाल यादव पिछले 25 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं।

UJJAIN. सोसाइटी फॉर प्रेस क्लब उज्जैन की साधारण सभा सोमवार, 24 नवंबर को ठीक 10:30 बजे हुई। इसमें नंदलाल यादव को सर्वसहमति से उज्जैन प्रेस क्लब का अध्यक्ष चुना गया है।



नंदलाल करीब 25 सालों से उज्जैन में पत्रकारिता में सक्रिय रहे हैं। वह सीएम मोहन यादव के बड़े भाई हैं। उज्जैन में एक चैनल का संचालन करते हैं जिसके वे डायरेक्टर भी हैं।



प्रस्ताव पर लगी मुहर

ये खबर भी पढ़िए...उज्जैन न्यूज: इंदौर-उज्जैन-ओंकारेश्वर हेलीकॉप्टर सेवा, यात्री का वजन 80 किलो से ज्यादा, तो लगेगा अतिरिक्त शुल्क



नई कमेटी भी निर्विरोध चुनी गई

बैठक में प्रेस क्लब के अन्य प्रस्तावों पर भी सहमति बनी है। इसमें हाड़ा के प्रस्ताव पर भी सहमति बनी है। उनके प्रस्ताव के मुताबिक, पूरी कार्यकारिणी सदन के जरिए निर्विरोध चुन ली जाए।



इसके बाद सचिव विजय व्यास, उपाध्यक्ष उदय सिंह चंदेल, विक्रम सिंह जाट और कोषाध्यक्ष भूपेंद्र भूतड़ा चुने गए हैं। संयुक्त सचिव कमलेश जाटव, कार्यकारिणी सदस्य हर्ष जयसवाल, मनोज तिलक, रवि सेन, गोविंद प्रजापति, धर्मेंद्र भाटी, नीलेश राव, डॉ. प्रणव नागर, राहुल यादव, संजय पुरोहित, प्रकाश त्रिवेदी, अपूर्व देवड़ा, अभिजीत सिंह बेस, विश्वास शर्मा और अशोक त्रिपाठी भी चुने गए।



ये खबर भी पढ़िए...इंदौर, उज्जैन, ओंकारेश्वर और महेश्वर की यात्रा अब होगी और भी आसान, जानिए नई योजनाओं के बारे में!



उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष की खबर पर एक नजर...



  • 24 नवंबर को उज्जैन प्रेस क्लब की साधारण सभा में नंदलाल यादव को सर्वसहमति से अध्यक्ष चुना गया।
  • नंदलाल यादव 25 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वे उज्जैन में चैनल के डायरेक्टर भी हैं।
  • पूर्व प्रेस क्लब अध्यक्ष विशाल सिंह हाड़ा ने नंदलाल यादव को अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा, जिसे बहुमत से मंजूरी मिली।
  • विशाल सिंह हाड़ा को कार्यकारी अध्यक्ष चुना गया, और पूरी कार्यकारिणी निर्विरोध चुनी गई।
  • नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल यादव ने प्रेस क्लब की उन्नति और पत्रकारों के काम को प्रमुखता देने का वादा किया।

ये खबर भी पढ़िए...MP News: मध्यप्रदेश के नगरीय निकायों में काम करने वाले 80 हजार दैनिक वेतन भोगी क्या होंगे बाहर



अध्यक्ष बनने पर बोले यादव

नवनिर्वाचित अध्यक्ष नंदलाल यादव ने कहा कि आने वाले समय में प्रेस क्लब उन्नति की दिशा में बढ़ेगा। पत्रकारों के सभी काम प्रमुखता से किए जाएंगे। वहीं भवन निर्माण का रास्ता भी साफ होगा।



कार्यकारी अध्यक्ष विशाल सिंह हाड़ा ने कहा कि नई कार्यकारिणी पूरी ऊर्जा के साथ काम करेगी। नए अध्यक्ष श्री यादव के नेतृत्व में पत्रकार पूरी ऊर्जा के साथ काम करेंगे। साधारण सभा के उपरांत आभार प्रदर्शन पूर्व कोषाध्यक्ष जितेंद्र सिंह ठाकुर ने किया।



ये खबर भी पढ़िए...एमपी निकाय चुनाव 2027 के नए नियम: उम्मीदवारों को पत्नी-टैक्स सहित देनी होंगी पूरी जानकारी



Tags:
  • MP News
  • मध्यप्रदेश
  • सीएम मोहन यादव
  • उज्जैन न्यूज
  • उज्जैन प्रेस क्लब अध्यक्ष
  • अध्यक्ष नंदलाल यादव