मोहन कैबिनेट में प्रमोशन का रास्ता साफ, तबादलों की तारीख बढ़ी, तुअर दाल से मंडी फीस हटाई
Rohit Sahu | Jun 10, 2025, 13:48 IST
mp cabinet meeting mohan
मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक में कर्मचारियों के पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। सीएम ने अगली कैबिनेट मीटिंग में प्रमोशन के लिए प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए हैं।
MP Cabinet Meeting: मध्य प्रदेश की कैबिनेट बैठक में सरकारी कर्मचारियों की पदोन्नति का रास्ता साफ हो गया है। 10 जून मंगलवार को हुई इस बैठक में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए। पदोन्नति का लाभ प्रदेश के लगभग साढ़े 4 लाख सरकारी कर्मचारियों को मिल सकता है। सीएम मोहन यादव की अध्यक्षता में हुई बैठक में और भी कई अहम मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक के अहम प्रस्तावों की जानकारी मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने दी।
कैबिनेट में मुख्यमंत्री मजरा टोला सड़क योजना को भी मंजूरी मिल गई है। योजना के तहत राज्य के दूर दराज के गांवों में 30,900 किलोमीटर सड़कें बनाई जाएंगी। इस योजना के लिए 21,630 करोड़ रुपये का फंड मंजूर किया गया है।
योजना की खास बातें-
1. मजरा टोला: छोटे-छोटे गांवों में सड़कें बनाई जाएंगी, जिन्हें मजरा टोला कहा जाता है।
2. आदिवासी क्षेत्रों में सड़कें: आदिवासी गांवों में पहुंचने के लिए सड़कें बनाई जाएंगी, जहां पहले सड़कें नहीं थीं।
3. सीमेंट की सड़कें: तार रोड और लेवल देखकर सीमेंट की सड़कें भी बनाई जाएंगी।
4. छोटे गांवों में सड़कें: 20 घरों वाले गांव और 100 से ज्यादा लोगों की जनसंख्या वाले क्षेत्रों में भी सड़कें बनाई जाएंगी।
कैबिनेट में सरकारी कर्मचारियों के प्रमोशन को लेकर भी चर्चा हुई। सीएम ने अगली कैबिनेट मीटिंग में प्रमोशन को लेकर प्रस्ताव लाने के निर्देश दिए हैं।
मध्य प्रदेश के तुअर किसानों को सरकार ने बड़ी राहत दी है। सरकार ने तुअर को मंडी शुल्क में छूट देने का निर्णय लिया है। इस समय 100 रुपए पर 1 रुपए मंडी शुल्क लगता था।
मध्य प्रदेश कैबिनेट ने महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए मुख्यमंत्री सुदूर सड़क संपर्क योजना को मंजूरी दी है, जिसके तहत 30,900 किलोमीटर से अधिक सड़कें बनाई जाएंगी।
कामकाजी महिलाओं के लिए चार शहरों में हॉस्टल बनाने की भी स्वीकृति दी गई है। कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूरे होने पर धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया। जिनका संचालन पीपीपी मोड (जनता-निजी भागीदारी) पर होगा।
ये हॉस्टल औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित होंगे, जिससे कामकाजी महिलाओं को सुविधाजनक आवास मिल सके। पीथमपुर में पहले से ही एक वुमन हॉस्टल बन चुका है, और अब नए हॉस्टल बनेंगे। ये हॉस्टल सिंगरौली, झाबुआ, देवास, नर्मदापुरम में 40 करोड़ की लागत से बनेंगे।
प्रदेश सभी जिलों में जिला विकास सलाहकार समिति गठित करने का निर्णय हुआ है। समिति का उद्देश्य
जिले के लिए विकास की योजनाएं बनाना, परम्परागत कौशल को राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना। सरकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के सुझाव देना।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रियों को बारिश के मौसम से पहले अपने क्षेत्रों की चुनौतियों से निपटने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा, कैबिनेट ने स्पिरिचुअल एंड वेलनेस समिट के आयोजन के लिए मुख्यमंत्री को बधाई दी है। मंत्री विजयवर्गीय ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 जून को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बड़वानी आएंगी, जहां वह विश्व सिकल सेल दिवस के अवसर पर आदिवासियों के लिए आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगी।
कर्नल सोफिया को लेकर विवादित बयान देकर चर्चा में आए मंत्री विजय शाह भी शामिल हुए। मंत्री शाह 2 कैबिनेट मीटिंग के बाद नजर आए हैं। वहीं सोमवार को सीएम के मंच पर भी विजय शाह नजर आए थे।
यह भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव सरकार की कैबिनेट मीटिंग अब भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण से जुड़े तीर्थ स्थलों पर
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
सीएम ने तबादलों की तारीख आगे बढ़ाई
तबादलों की तारीख एक बार फिर बढ़ा दी गई। प्रदेश में सरकारी कर्मचारियों के तबादले अब 17 जून तक होंगे। कैबिनेट मंत्रियों के आग्रह पर सीएम ने तारीख बढाई है। तारीख आगे बढ़ाने को लेकर मंत्री विजयवर्गीय ने विरोध किया था। हालांकि स्कूल शिक्षा विभाग का पोर्टल बनने में हो रही देरी के चलते कैबिनेट बैठक में आग्रह किया गया था, जिसे स्वीकार कर लिया गया।
मुख्यमंत्री मजरा टोला योजना को मंजूरी
योजना की खास बातें-
1. मजरा टोला: छोटे-छोटे गांवों में सड़कें बनाई जाएंगी, जिन्हें मजरा टोला कहा जाता है।
2. आदिवासी क्षेत्रों में सड़कें: आदिवासी गांवों में पहुंचने के लिए सड़कें बनाई जाएंगी, जहां पहले सड़कें नहीं थीं।
3. सीमेंट की सड़कें: तार रोड और लेवल देखकर सीमेंट की सड़कें भी बनाई जाएंगी।
4. छोटे गांवों में सड़कें: 20 घरों वाले गांव और 100 से ज्यादा लोगों की जनसंख्या वाले क्षेत्रों में भी सड़कें बनाई जाएंगी।
कैबिनेट मीटिंग के अहम फैसले
प्रमोशन को लेकर ये फैसला
किसानों के लिए फैसला
दूर दराज के गांवों में सड़क बनाने का फैसला
वर्किंग वुमन्स के लिए हॉस्टल बनाने का निर्णय
ये हॉस्टल औद्योगिक क्षेत्रों में स्थित होंगे, जिससे कामकाजी महिलाओं को सुविधाजनक आवास मिल सके। पीथमपुर में पहले से ही एक वुमन हॉस्टल बन चुका है, और अब नए हॉस्टल बनेंगे। ये हॉस्टल सिंगरौली, झाबुआ, देवास, नर्मदापुरम में 40 करोड़ की लागत से बनेंगे।
सभी जिलों में जिला विकास सलाहकार समिति बनेगीं
जिले के लिए विकास की योजनाएं बनाना, परम्परागत कौशल को राष्ट्रीय/अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देना। सरकारी योजनाओं को बेहतर तरीके से लागू करने के सुझाव देना।
बैठक में इन मुद्दों पर भी हुई चर्चा
विजय शाह भी कैबिनेट बैठक में हुए शामिल
यह भी पढ़ें...सीएम मोहन यादव सरकार की कैबिनेट मीटिंग अब भगवान श्रीराम-श्रीकृष्ण से जुड़े तीर्थ स्थलों पर
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें
📢🔃 🤝💬👩👦👨👩👧👧
thesootr links
- मध्य प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA