सीएम मोहन यादव आज करेंगे कैबिनेट बैठक, छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं उमंग सिंघार
Amresh Kushwaha | Oct 14, 2025, 09:11 IST
cm-mohan-yadav-cabinet-meeting-umang-singhar-chhattisgarh-tour
14 अक्टूबर 2025 को मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव की अहम कैबिनेट बैठक होगी। वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार छत्तीसगढ़ में कई धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज (14 अक्टूबर) का दिन बेहद व्यस्त रहने वाला है। सुबह से लेकर रात तक सीएम कई अहम बैठकों और कार्यक्रमों में शामिल होंगे। दिन की शुरुआत एक अहम कैबिनेट बैठक से होगी। इसमें कई अहम फैसलों पर चर्चा और मुहर लग सकती है।
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार छत्तीसगढ़ में कई कार्यक्रमों में भाग लेंगे। आइए जानते हैं इनके आज के कार्यक्रमों के बारे में विस्तार से...
मोहन कैबिनेट में अहम प्रस्तावों को मिलेगी मंजूरी
सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
- सुबह 10:45 बजे - CM Mohan Yadav मंत्रालय जाएंगे।
- सुबह 11 बजे - मुख्यमंत्री मंत्रालय में कैबिनेट बैठक की अध्यक्षता करेंगे।
- बैठक के बाद, सीएम दोपहर 1 बजे - भाजपा कार्यालय (BJP office) में आयोजित कार्यशाला में हिस्सा लेंगे।
- दोपहर 01:45 बजे - रवींद्र भवन में राज्य स्तरीय स्वच्छता सम्मान समारोह में शामिल होंगे।
- दोपहर 02:35 बजे - सीएम समन्वय भवन पहुंचेंगे। यहां आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। यह कार्यक्रम राज्य में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जा रहा है।
- दोपहर 03:10 बजे - मुख्यमंत्री का समन्वय भवन से स्टेट हैंगर भोपाल आगमन होगा।
- शाम 04:00 बजे - भोपाल से देवाश आगमन होगा। यहां सीएम कई अलग-अलग स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
- शाम 05:50 बजे - सीएम का देवाश से वापस स्टेट हैंगर भोपाल आगमन होगा। यहां से वे अपने निवास जाएंगे।
- रात्रि 08:30 बजे - मुख्यमंत्री वीसी के माध्यम से खण्डवा में आयोजित राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान अलंकरण समारोह से जुड़ेंगे।
be indian-buy indian
छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं उमंग सिंघार
वहीं, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार (Leader of Opposition Umang Singhar) आज भी छत्तीसगढ़ में ही रहेंगे। उनका कार्यक्रम आज राजधानी रायपुर में आयोजित होगा। बता दें कि उमंग सिंघार 10 अक्टूबर से छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं।
नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार का आज का कार्यक्रम
- सुबह 10:00 बजे - बिलासपुर से रायपुर जाएंगे। यहां उमंग सिंघार महामाया मंदिर में दर्शन करेंगे।
- सुबह 11:30 बजे - सिंघार रतनपुर से तिबरता (कोरबा) आगमन होंगे। यहां वे गुरुदादा महाराज दुर्गो भगत के आश्रम में जाएंगे और दर्शन करेंगे।
- दोपहर 01:00 बजे - तिबरता से रायपुर जाएंगे।