मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव के लिए आज का दिन काफी व्यस्त रहने वाला है। सीएम आज तीन जिलों के दौरे पर जा रहे हैं। जहां वे अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। सबसे पहले वे गुना जिले जाएंगे। जहां वे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत के 57वें प्रांतीय अधिवेशन का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद वे छतरपुर के लिए रवाना हों।. यहां वे स्थानीय कार्यक्रम किसान सम्मेलन और लोक कल्याण शिविर कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। इसके साथ ही वे पन्ना जिले का भी दौरा करेंगे।
खेल प्रोत्साहन कार्यक्रम में शामिल होंगे CM मोहन, देखें उनका शेड्यूल
सीएम का आज ये रहेगा कार्यक्रम
-
सुबह 9.15 से 9.30 बजे तक: शाहपुरा थाने के पास अक्षय पात्र कार्यक्रम में भाग लेंगे।
-
सुबह 9.50 से 10.15 बजे तक: स्टेट हैंगर भोपाल आएंगे।
-
सुबह 10.15 से 11.00 बजे तक: स्टेट हैंगर भोपाल से गुना के लिए रवान होंगे।
-
सुबह 11 से 12.15 दोपहर तक: गुना में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम में भाग लेंगे। यहां अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद मध्यभारत प्रांत का 57वां प्रांतीय अधिवेशन का उद्घाटन होने वाला है।
-
दोपहर 12.25 से 1.30 बजे तक: हेलीपेड गुना से हेलीपेड सटई, (वि.स. बिजावर) जिला छतरपुर आएंगे। यहां सीएम किसान सम्मेलन और
-
लोक कल्याण शिविर कार्यक्रम में भाग लेंगे।
-
दोपहर 3.15 से 3.30 बजे तक: हेलीपेड सटई से पन्ना आएंगे। यहां सीएम मोहन स्थानीय कार्यक्रम जल कलश यात्रा, संत सम्मेलन औरलोक कल्याण शिविर में भाग लेंगे।
-
शाम 5 से 5.15 बजे तक: हेलीपेड पन्ना से खजुराहो एयरपोर्ट, जिला छतरपुर आएंगे।
-
शाम 6 से 6.45 बजे तक: खजुराहो एयरपोर्ट से स्टेट हैंगर भोपाल आएंगे।
-
शाम 7 बजे तक: निवास आएंगे।
thesootr links
द सूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट के साथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करे