सीएम मोहन यादव का दौरा: भोपाल में मत्स्य पालन सम्मेलन और इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट में होंगे शामिल

Aman Vaishnav | Oct 23, 2026, 08:52 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 23 अक्टूबर 2026 का भोपाल और इंदौर दौरा शेड्यूल।
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शुक्रवार 23 अक्टूबर को भोपाल और इंदौर दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हाल में मत्स्य पालन निवेशकों और निर्यातकों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट- 2026 में शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा सबसे पहले प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक से शुरू होगा।



  • सुबह 09:45 बजे: समत्व में सीएम की एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग होगी।
  • सुबह 09:55 से 10:00 बजे: सीएम कुशाभाऊ ठाकरे हाल पहुंचेंगे।
  • सुबह 10:00 से 11:15 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे हाल में मत्स्य पालन निवेशकों और निर्यातकों का सम्मेलन 2026 का आयोजन होगा, जिसमें सीएम शामिल होंगे।
  • सुबह 11:20 से 11:35 बजे: सम्मेलन खत्म होने के बाद सीएम मोहन यादव स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।

इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट और पुलिस अवॉर्ड कार्यक्रम

भोपाल के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री (CM Mohan Yadav) इंदौर शहर के लिए रवाना होंगे।



  • दोपहर 11:45 से 12:10 बजे: सीएम मोहन यादव स्टेट हैंगर भोपाल से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12:30 बजे: सीएम इंदौर एयरपोर्ट से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12:30 से 04:20 बजे: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में स्थानीय कार्यक्रम मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 में सीएम मोहन यादव मौजूद रहेंगे।
  • दोपहर 04:30 बजे: सीएम द पार्क होटल, एमआर 10, इंदौर पहुंचेंगे।
  • शाम 04:30 से 05:20 बजे: पुलिस अवॉर्ड 2025-26 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

क्या है सेमीकंडक्टर समिट का मकसद?

बता दें कि इस कार्यक्रम में 50 से ज्यादा कंपनियां अपनी तकनीक और उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। समिट का मकसद मध्यप्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग के लिए निवेश जुटाना है। साथ ही प्रदेश को सेमीकंडक्टर उद्योग का बड़ा केंद्र बनाने की तैयारी है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव भी इस समिट में शामिल होंगे। वे मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर हब बनाने का विजन पेश करेंगे। मुख्यमंत्री प्रदर्शनी देखने के साथ निवेशकों और कंपनियों के प्रतिनिधियों से अलग-अलग मुलाकात करेंगे। इन बैठकों में निवेश और तकनीकी सहयोग की संभावनाओं पर चर्चा होगी।



इस समिट में करीब 6 हजार 200 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव पर खास नजर रहेगी। पारस सेमीकंडक्टर्स ने प्रदेश में इतनी बड़ी रकम निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। कंपनी यहां सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग यूनिट लगाना चाहती है। यह परियोजना शुरू होने पर प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा मिल सकता है। इससे जुड़े दूसरे कारोबारों के लिए भी नए अवसर पैदा हो सकते हैं।



समिट में इन पर होगी चर्चा

दो दिन की इस समिट में चिप डिजाइन से लेकर AI तक चर्चा होगी। सेमीकंडक्टर बनाने की तकनीक और उसकी टेस्टिंग पर भी बात होगी। इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पादन और नई तकनीक विकसित करने पर भी जोर रहेगा। इसमें बड़ी कंपनियों के प्रतिनिधि और निवेशक शामिल होंगे। तकनीकी विशेषज्ञों के साथ शिक्षाविद और स्टार्टअप से जुड़े लोग भी पहुंचेंगे।



कंपनियों को निवेशकों से मिलने का मौका

समिट में 50 से ज्यादा कंपनियां अपनी तकनीक और उत्पाद प्रदर्शित करेंगी। इनमें चिप डिजाइन और सेमीकंडक्टर टेस्टिंग से जुड़ी कंपनियां शामिल होंगी। इलेक्ट्रॉनिक्स निर्माण और तकनीकी उपकरण बनाने वाली कंपनियां भी हिस्सा लेंगी। यहां कंपनियों को निवेशकों से सीधे मिलने का मौका मिलेगा। इससे नई कारोबारी साझेदारी की संभावनाएं भी बढ़ेंगी।



निवेश और युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने पर जोर

समिट में मध्यप्रदेश को सेमीकंडक्टर उद्योग का बड़ा केंद्र बनाने पर चर्चा होगी। इसके लिए नए निवेश लाने और तकनीकी विशेषज्ञ तैयार करने पर जोर रहेगा। पैनल चर्चाओं और राउंडटेबल बैठकों में उद्योग की जरूरतों पर बात होगी। प्रदेश में इस क्षेत्र के लिए जरूरी सुविधाएं विकसित करने पर भी विचार होगा। सरकार अपनी सेमीकंडक्टर नीति-2025 के तहत निवेश बढ़ाने की योजनाओं की जानकारी देगी।



भोपाल वापसी का समय

इंदौर के सभी तय कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री वापस भोपाल लौटेंगे।



  • शाम 05:40 बजे: सीएम मोहन यादन इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
  • शाम 05:50 से 06:15 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के स्टेट हैंगर आगमन होगा।
  • शाम 06:30 बजे: सीएम मोहन स्टेट हैंगर से अपने निवास पहुंच जाएंगे।
Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • सीएम मोहन यादव
  • इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट
  • मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव
  • मत्स्य पालन
  • इंदौर एयरपोर्ट
  • सेमीकंडक्टर समिट-2026