सीएम मोहन यादव का दौरा: भोपाल में मत्स्य पालन सम्मेलन और इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट में होंगे शामिल
Aman Vaishnav | Oct 23, 2026, 08:52 IST
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 23 अक्टूबर 2026 का भोपाल और इंदौर दौरा शेड्यूल।
मुख्यमंत्री मोहन यादव आज शुक्रवार 23 अक्टूबर को भोपाल और इंदौर दौरे पर रहेंगे। सीएम सुबह भोपाल के कुशाभाऊ ठाकरे हाल में मत्स्य पालन निवेशकों और निर्यातकों के सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इसके बाद वे इंदौर में ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट- 2026 में शामिल होंगे। इसके अलावा सीएम स्थानीय कार्यक्रम में भी शामिल होंगे।
सीएम मोहन यादव का आज का का कार्यक्रम
- सुबह 09:45 बजे: समत्व में सीएम की एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ ब्रीफिंग होगी।
- सुबह 09:55 से 10:00 बजे: सीएम कुशाभाऊ ठाकरे हाल पहुंचेंगे।
- सुबह 10:00 से 11:15 बजे: कुशाभाऊ ठाकरे हाल में मत्स्य पालन निवेशकों और निर्यातकों का सम्मेलन 2026 का आयोजन होगा, जिसमें सीएम शामिल होंगे।
- सुबह 11:20 से 11:35 बजे: सम्मेलन खत्म होने के बाद सीएम मोहन यादव स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
इंदौर में सेमीकंडक्टर समिट और पुलिस अवॉर्ड कार्यक्रम
- दोपहर 11:45 से 12:10 बजे: सीएम मोहन यादव स्टेट हैंगर भोपाल से इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- दोपहर 12:30 बजे: सीएम इंदौर एयरपोर्ट से ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर पहुंचेंगे।
- दोपहर 12:30 से 04:20 बजे: ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में स्थानीय कार्यक्रम मध्य प्रदेश सेमीकंडक्टर समिट-2026 में सीएम मोहन यादव मौजूद रहेंगे।
- दोपहर 04:30 बजे: सीएम द पार्क होटल, एमआर 10, इंदौर पहुंचेंगे।
- शाम 04:30 से 05:20 बजे: पुलिस अवॉर्ड 2025-26 कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
क्या है सेमीकंडक्टर समिट का मकसद?
इस समिट में करीब 6 हजार 200 करोड़ रुपए के निवेश प्रस्ताव पर खास नजर रहेगी। पारस सेमीकंडक्टर्स ने प्रदेश में इतनी बड़ी रकम निवेश करने का प्रस्ताव दिया है। कंपनी यहां सेमीकंडक्टर असेंबली और टेस्टिंग यूनिट लगाना चाहती है। यह परियोजना शुरू होने पर प्रदेश में सेमीकंडक्टर उद्योग को बढ़ावा मिल सकता है। इससे जुड़े दूसरे कारोबारों के लिए भी नए अवसर पैदा हो सकते हैं।
समिट में इन पर होगी चर्चा
कंपनियों को निवेशकों से मिलने का मौका
निवेश और युवाओं को तकनीकी प्रशिक्षण देने पर जोर
भोपाल वापसी का समय
- शाम 05:40 बजे: सीएम मोहन यादन इंदौर एयरपोर्ट पहुंचेंगे।
- शाम 05:50 से 06:15 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से भोपाल के स्टेट हैंगर आगमन होगा।
- शाम 06:30 बजे: सीएम मोहन स्टेट हैंगर से अपने निवास पहुंच जाएंगे।
ग्वालियर शीतला माता मंदिर हादसा: मृतकों के परिजनों को मिलेगी नौकरी,आउटसोर्सिंग पर रखेगा नगर निगम
By Aman Vaishnav
2028 चुनाव से पहले MP भाजपा की तैयारी: भोपाल में नया मुख्यालय, 23 जिलों में बनेंगे पार्टी कार्यालय
By Ramanand Tiwari
मोदी मंत्रिमंडल विस्तार से जुड़ा मध्यप्रदेश राज्यसभा उपचुनाव, दिल्ली से आएगा उम्मीदवार, प्रदेश के दिग्गजों की उम्मीदें कमजोर!
By Ramanand Tiwari
MP के नगरीय निकायों में किसी ने पत्नी के नाम की खरीदी, तो किसी ने लिया घटिया सामान, पुराने मामलों में क्या हुई कार्रवाई?
By Sumit Kumar
नवा रायपुर में लगेगी छत्तीसगढ़ की पहली इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग यूनिट, 3,500 लोगों को मिलेगा रोजगार
By The Sootr
भोपाल मास्टर प्लान 2047 पर विवाद, 66 गांवों के किसानों की जमीन के इस्तेमाल पर उठे सवाल
By Ramanand Tiwari
छत्तीसगढ़ में सरकारी सेवाएं हुईं आसान, सेवा सेतु पर मिल रहीं 38 विभागों की 939 सुविधाएं
By The Sootr