आज इंदौर-उज्जैन दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, चुनरी यात्रा में होंगे शामिल, फिर MY अस्पताल को देंगे पेट सीटी स्कैन की सौगात

Aman Vaishnav | Oct 18, 2026, 07:28 IST
Share
सीएम मोहन यादव का इंदौर और उज्जैन दौरा, चुनरी यात्रा और अस्पताल में लोकार्पण
सीएम मोहन यादव का इंदौर और उज्जैन दौरा, चुनरी यात्रा और अस्पताल में लोकार्पण

मुख्यमंत्री मोहन यादव आज 18 अक्टूबर रविवार को इंदौर और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। इंदौर में सीएम मोहन चुनरी यात्रा में शामिल होंगे। इसके साथ ही एमवाय अस्पताल में पेट सीटी स्कैन सुविधा का लोकार्पण करेंगे। सीएम लाल बाग स्थित देवी अहिल्या स्मारक भी जाएंगे और उसका अवलोकन करेंगे। वहीं, उज्जैन में कई विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे।

सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम

सीएम मोहन यादव का दौरा सुबह भोपाल में अधिकारियों के साथ ब्रीफिंग से शुरू होगा। इसके बाद मुख्यमंत्री इंदौर के लिए रवाना होंगे। इंदौर में सीएम का पहला पड़ाव बड़ा गणपति मंदिर होगा। यहां से वे बिजासन माता मंदिर तक जाने वाली विशाल चुनरी यात्रा में शामिल होंगे।

इंदौर में स्वास्थ्य सेवा को मिलेगा बड़ा फायदा

इंदौर के महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय और एमवाय अस्पताल में PET-CT स्कैन की सुविधा शुरू होने जा रही है। इससे इंदौर और आसपास के जिलों के लोगों को बड़ी राहत मिलेगी।

मुख्यमंत्री मोहन यादव (CM Mohan yadav) इस आधुनिक मशीन का फीता काटकर लोकार्पण करेंगे। इस सुविधा के शुरू होने से कैंसर और दूसरी गंभीर बीमारियों का पता लगाने में मदद मिलेगी। अब सरकारी अस्पताल में यह जांच बहुत कम दरों पर हो सकेगी।

मध्य प्रदेश में महिला कॉन्स्टेबल को जेंडर परिवर्तन की मिली अनुमति, गृह विभाग ने दी हरी झंडी | Woman Constable in Madhya Pradesh Gets Gender Change Permission, Home Department Gives Green Signal
मध्य प्रदेश में अब महिला कॉन्स्टेबल बनेगी पुरुष, गृह विभाग ने दी जेंडर परिवर्तन की अनुमति
17 Oct 2026 ,
By Sandeep Kumar
मध्य प्रदेश पुलिस की एक महिला कॉन्स्टेबल को जेंडर परिवर्तन की अनुमति मिल गई है। गृह विभाग ने मेडिकल बोर्ड की सिफारिश के बाद यह फैसला लिया है। कॉन्स्टेबल ने जनवरी 2022 में जेंडर परिवर्तन के लिए आवेदन किया था। जुलाई 2022 में गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल में उनकी मेडिकल जांच हुई थी। इससे पहले निवाड़ी और रतलाम में दो पुलिसकर्मी जेंडर परिवर्तन की प्रक्रिया पूरी कर चुके हैं।

अहिल्या स्मारक का अवलोकन

इंदौर के लाल बाग में देवी अहिल्या स्मारक का अवलोकन करने के बाद मुख्यमंत्री उज्जैन जिले के बड़नगर पहुंचेंगे। यहां गजनीखेड़ी में वे इलाके के लोगों के लिए कई नए विकास कार्यों की शुरुआत करेंगे। साथ ही पूरे हो चुके प्रोजेक्ट्स का लोकार्पण भी करेंगे।

इसके बाद सीएम उज्जैन शहर में होने वाले अलग-अलग स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

मुख्यमंत्री का पूरा कार्यक्रम: समय के हिसाब से समझें

  • सुबह 09:20 बजे: समत्व में एडीजी इंटेलिजेंस और आयुक्त जनसंपर्क के साथ सीएम की अहम ब्रीफिंग होगी।
  • सुबह 09:50 से 10:05 बजे: मुख्यमंत्री कार से स्टेट हैंगर भोपाल पहुंचेंगे।
  • सुबह 10:10 से 10:55 बजे: स्टेट हैंगर भोपाल से हेलीकॉप्टर द्वारा इंदौर एयरपोर्ट आगमन होगा।
  • सुबह 11:10 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से कार द्वारा बड़ा गणपति मंदिर पहुंचेंगे।
  • सुबह 11:10 बजे से आगे: बड़ा गणपति मंदिर से बिजासन माता मंदिर तक निकलने वाली विशाल चुनरी यात्रा में शामिल होंगे।
  • दोपहर 12:00 से 12:10 बजे: चुनरी यात्रा के बाद कार से एमवाय अस्पताल पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12:10 बजे से आगे: एमजीएम मेडिकल कॉलेज और एमवाय अस्पताल में नई पेट सीटी स्कैन (PET-CT Scan) सुविधा का उद्घाटन और लोकार्पण करेंगे।
  • दोपहर 12:45 से 12:55 बजे: अस्पताल से रवाना होकर कार द्वारा लाल बाग पहुंचेंगे।
  • दोपहर 12:55 बजे से आगे: लाल बाग में अहिल्या स्मारक का अवलोकन करेंगे।
  • दोपहर 01:20 से 01:35 बजे: लाल बाग से इंदौर एयरपोर्ट के लिए प्रस्थान करेंगे।
  • दोपहर 01:45 से 02:10 बजे: इंदौर एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर द्वारा बड़नगर (उज्जैन) के ग्राम गजनीखेड़ी हेलीपैड पहुंचेंगे।
  • दोपहर 02:10 बजे से आगे: गजनीखेड़ी में कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे।
  • दोपहर 03:20 से 03:40 बजे: गजनीखेड़ी हेलीपैड से हेलीकॉप्टर द्वारा उज्जैन शहर के हेलीपैड पर पहुंचेंगे।
  • दोपहर 03:50 बजे से आगे: बड़नगर रोड, जियापुरा और उज्जैन शहर के अन्य स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
सीएम मोहन यादव से मिले विधायक, सुमित्रा महाजन ने कहा- 'मैं तो नौकरी मांगने आई थी', स्कीम 171 पर बड़ी घोषणा की तैयारी | CM Mohan Yadav meets MLAs, Sumitra Mahajan says- 'I came to ask for a job', preparation for big announcement on Scheme 171
CM मोहन यादव की रेसीडेंसी में ताई, विधायक मालिनी, हार्डिया, मधु, मेंदोला से क्या हुई चर्चा?
17 Oct 2026 ,
By Sanjay Gupta
सीएम मोहन यादव ने शनिवार को इंदौर की रेसीडेंसी कोठी में पूर्व सांसद सुमित्रा महाजन और विधायकों के साथ वन टू वन मीटिंग की। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने अपने विधानसभा क्षेत्रों और शहर से जुड़े मुद्दे उठाए। सबसे लंबी चर्चा विधायक मालिनी गौड़ के साथ हुई। वहीं, विधायक महेंद्र हार्डिया ने स्कीम 171 को आईडीए से मुक्त करने का मुद्दा उठाया।

FAQ

1. मुख्यमंत्री मोहन यादव का 18 अक्टूबर का कार्यक्रम क्या है?

मुख्यमंत्री 18 अक्टूबर को इंदौर और उज्जैन के दौरे पर रहेंगे। वे इंदौर में चुनरी यात्रा और अस्पताल में नई जांच सुविधा का उद्घाटन करेंगे। साथ ही उज्जैन में नए विकास कार्यों की नींव रखेंगे।
Tags:
  • सीएम मोहन यादव का आज का कार्यक्रम
  • सीएम मोहन यादव का दौरा
  • सीएम मोहन यादवॉ
  • बड़ा गणपति मंदिर
  • बिजासन माता मंदिर
  • महात्मा गांधी स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय
  • देवी अहिल्या स्मारक
  • CM Mohan yadav
मध्य प्रदेश में अब महिला कॉन्स्टेबल बनेगी पुरुष, गृह विभाग ने दी जेंडर परिवर्तन की अनुमति

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में अब महिला कॉन्स्टेबल बनेगी पुरुष, गृह विभाग ने दी जेंडर परिवर्तन की अनुमति
पान खाने रुके कारोबारी की एक्टिवा से उड़े 53 लाख : पुलिस ने चोरों के घर मारे छापे तो गीजर-खिलौनों में मिले पैसे, दो आरोपी गिरफ्तार

By Umeshwari Baghel

पान खाने रुके कारोबारी की एक्टिवा से उड़े 53 लाख : पुलिस ने चोरों के घर मारे छापे तो गीजर-खिलौनों में मिले पैसे, दो आरोपी गिरफ्तार
छठ पर पटना जाना बैंकॉक-दुबई से भी महंगा! इंदौर से 22 हजार, भोपाल से 19 हजार किराया, ट्रेनों में भी टिकट संकट

By Sumit Kumar

छठ पर पटना जाना बैंकॉक-दुबई से भी महंगा! इंदौर से 22 हजार, भोपाल से 19 हजार किराया, ट्रेनों में भी टिकट संकट
एक तस्वीर और इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, 35 करोड़ की संपत्ति वाले फिरोज खान संग दिखे महेंद्र पटेल

By Sanjay Gupta

एक तस्वीर और इंस्पेक्टर का ट्रांसफर, 35 करोड़ की संपत्ति वाले फिरोज खान संग दिखे महेंद्र पटेल
दो करोड़ की रिश्वत के मामले में एसीबी पर गवाह को धमकाने का आरोप, हाईकोर्ट ने वीडियो रिकॉर्डिंग में बयान लेने को कहा

By Raghvendra Singh Rathore

दो करोड़ की रिश्वत के मामले में एसीबी पर गवाह को धमकाने का आरोप, हाईकोर्ट ने वीडियो रिकॉर्डिंग में बयान लेने को कहा
राजस्थान पंचायत चुनाव में आरक्षण पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार, सरकार को नोटिस, 6 सप्ताह बाद सुनवाई

By Raghvendra Singh Rathore

राजस्थान पंचायत चुनाव में आरक्षण पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार, सरकार को नोटिस, 6 सप्ताह बाद सुनवाई
CG Top News : डिप्टी सीएम अरुण साव घायल,फर्जी ट्रांसफर आदेश और शराब घोटाले में कार्रवाई समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें

By Umeshwari Baghel

CG Top News : डिप्टी सीएम अरुण साव घायल,फर्जी ट्रांसफर आदेश और शराब घोटाले में कार्रवाई समेत पढ़े छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें