IPS सर्विस मीट 2026 : वर्दी का रौब और ड्यूटी की टेंशन छोड़ बच्चे बने अफसर
IPS Service Meet Bhopal: सीएम मोहन यादव ने पिछले दिनों भोपाल में आयोजित IPS सर्विस मीट 2026 का उद्घाटन किया। उद्घाटन करते हुए उन्होंने पुलिस विभाग के जज्बे को सलाम किया। सीएम ने पुलिस ऑफिसर्स की तुलना लोकतंत्र के रक्षक के रूप में की।
आईपीएस मीट के पहले दिन पुलिस अफसर अपनी रेगुलर वर्दी छोड़ अलग-अलग पारंपरिक वेशभूषा और कलरफुल कपड़ों में नजर आए। माहौल कुछ ऐसा बना, जैसे बच्चों का मेला लगा हो। अफसरों ने खूब मस्ती की...
आईपीएस सर्विस मीट में उज्जैन की टीम ने महाकाल स्तुति और मालवा हैरिटेज पर ऐसी जानदार परफॉरमेंस दी कि पूरा हॉल तालियों से गूंज उठा। एक्टर्स के रूप में अफसरों का नया ही टैलेंट नजर आया।
एडीजी उमेश जोगा के नेतृत्व वाली वेस्ट जोन (उज्जैन) की टीम ने अपनी बेहतरीन सांस्कृतिक प्रस्तुति के दम पर पहला पुरस्कार अपने नाम किया। इसी के साथ महाकाल की जय- जयकार गूंज उठी।
ईस्ट जोन दूसरे और मध्य जोन तीसरे पायदान पर रहे, लेकिन सभी अफसरों की एनर्जी और एक्टिंग स्किल्स ने सबका दिल जीत लिया।
पुलिस ऑफिसर्स मेस में आयोजित इस सांस्कृतिक प्रतियोगिता में अफसरों ने काम का प्रेशर भूलकर एक-दूसरे के साथ क्वालिटी टाइम बिताया।
पुलिस विभाग के दिग्गजों ने मंच पर एक्टिंग और डांस के जरिए दिखाया कि वे कानून व्यवस्था संभालने के साथ-साथ कला में भी माहिर हैं।
डीजीपी कैलाश मकवाना ने विजेता टीमों को पुरस्कृत किया, जिससे माहौल और भी जोश से भर गया और अफसरों की बॉन्डिंग और मजबूत हुई।